नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही अप्रैल से जून के दौरान देश से डीओसी के निर्यात में 13 फीसदी की गिरावट आकर कुल निर्यात 957,224 टन का ही हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में इनका निर्यात 1,094,593 टन का हुआ था।
सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एसईए के अनुसार जून में देश से डीओसी के निर्यात में 31 फीसदी की गिरावट आकर कुल निर्यात 217,757 टन का ही हुआ है, जबकि पिछले साल जून में इसका निर्यात 313,404 टन का हुआ था।
एसईए के अनुसार भारतीय सोया डीओसी के निर्यात को साउथ अमेरिकन कॉम्पिटिटर (अर्जेंटीना और ब्राजील) के सस्ते भाव से नुकसान हो रहा है, जिस कारण इसके निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की गई।
साथ ही घरेलू बाजार में कीमतों में हुई बढ़ोतरी और पशु चारे में मांग बढ़ने से बड़े पैमाने पर निर्यात शिपमेंट के लिए कुल उपलब्धता में कमी की।
रेड सी शिपिंग में रुकावटों और परिवहन लागत ज्यादा होने की वजह से डीओसी की शिपमेंट में गिरावट आई।
एशियाई मार्केट, चीन द्वारा सरसों डीओसी के आयात में बढ़ोतरी ने दूसरे उत्पादों में भारी कमी को कम करने में जरूर मदद की। घरेलू मार्केट में सोया डीओसी की कमी को डीडीजीएस की सप्लाई बढ़ाकर कुछ हद तक पूरा किया गया है। जिससे मवेशियों और पोल्ट्री फीड में ट्रेडिशनल ऑयलमील के इस्तेमाल की जगह ले ली।
अप्रैल से जून 2026 के दौरान, चीन, बांग्लादेश और वियतनाम भारतीय डीओसी के बड़े आयातक बनकर उभरे।
चीन ने अप्रैल से जून 2026 के दौरान 313,384 टन डीओसी आयात किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 187,361 टन डीओसी का आयात किया था। इसके आयात में 309,650 टन सरसों डीओसी, 1,616 टन कैस्टर डीओसी और 2,118 टन सोया डीओसी शामिल है।
बांग्लादेश ने अप्रैल से जून के दौरान 143,013 टन डीओसी का आयात किया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 126,351 टन का आयात किया था। इसके आयात में 133,898 टन सरसों डीओसी, 8,204 टन सोया डीओसी और 911 टन राइस ब्रान एक्सट्रैक्शन शामिल है।
भारतीय बंदरगाह पर जुलाई की तुलना में अगस्त में सोया डीओसी का भाव तेज होकर 622 डॉलर प्रति टन हो गए, जबकि जुलाई में इसका दाम 617 डॉलर प्रति टन था। इस दौरान सरसों डीओसी का मूल्य अगस्त में भारतीय बंदरगाह पर 253 डॉलर प्रति टन पर स्थिर रहा, क्योंकि जुलाई में भी इसका भाव 253 डॉलर प्रति टन ही था। इस दौरान कैस्टर डीओसी का दाम जुलाई के 108 डॉलर प्रति टन से तेज होकर अगस्त में 110 डॉलर प्रति टन हो गया।
12 सितंबर 2026
चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में डीओसी का निर्यात 13 फीसदी घटा - एसईए
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें