नई दिल्ली। देश में चालू खरीफ सीजन में फसलों की बुवाई 1,086.3 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जोकि पिछले साल के मुकाबले 1.6 फीसदी पीछे है। पिछले साल इस समय तक देशभर में 1,104 लाख हेक्टेयर में इनकी बुआई हो चुकी थी
भारतीय मौसम विभाग, आईएमडी के अनुसार 1 जून से 3 सितंबर के दौरान देश में सामान्य 721.1 मिमी बारिश के मुकाबले केवल 624.5 मिमी बारिश ही हुई है। अत: इस अवधि के दौरान सामान्य की तुलना में 13 फीसदी कम बारिश हुई है।
कृषि मंत्रालय के अनुसार देशभर में 3 सितंबर तक धान की रोपाई चालू खरीफ में 3.74 फीसदी घटकर 421.8 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 438.2 लाख हेक्टेयर में रोपाई हो चुकी थी।
चालू खरीफ सीजन में दालों की बुआई 1.60 फीसदी बढ़कर 117.1 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई केवल 115.3 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी। खरीफ की प्रमुख दलहनी फसल अरहर की बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 45.7 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 44.9 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी। इसी तरह से उड़द की बुआई बढ़कर चालू खरीफ सीजन में 25.2 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक इसकी बुआई केवल 22.5 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।
हालांकि मूंग की बुआई चालू खरीफ सीजन में घटकर 33.2 लाख हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक इसकी बुआई 34.2 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।
मोटे अनाज की बुआई 181.4 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जो पिछले साल के 182.5 लाख हेक्टेयर से 0.6 फीसदी कम है। मक्का की बुवाई 3.18 फीसदी घटकर 91.1 लाख हेक्टेयर ही हुई है, जबकि पिछले साल यह 94.1 लाख हेक्टेयर हो चुकी थी। इस दौरान ज्वार की बुआई 7.73 फीसदी बढ़कर 13.6 लाख हेक्टेयर में और बाजरा की बुआई 3.16 फीसदी बढ़कर 64.8 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 12.6 लाख हेक्टेयर में तथा 62.9 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।
तिलहन की बुवाई पिछले साल की तुलना में 0.56 फीसदी घटकर 191.9 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 193.1 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। सोयाबीन की बुआई 0.94 फीसदी कम होकर 121.8 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 122.9 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी। मूंगफली की बुआई चालू खरीफ में 49.6 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 50.4 लाख हेक्टेयर की तुलना में थोड़ी कम है।
गन्ने की बुआई चालू खरीफ में 58.5 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 58.9 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।
कपास की बुवाई चालू खरीफ सीजन में 109.2 लाख हेक्टेयर में ही हुई, जबकि पिछले साल के 109.9 लाख हेक्टेयर से थोड़ी कम है।
07 सितंबर 2026
चालू खरीफ में फसलों की बुआई 1,086.3 लाख हेक्टेयर के पार, 1.6 फीसदी पीछे
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें