कुल पेज दृश्य

30 मई 2026

उद्योग ने फिर की कॉटन उत्पादन अनुमान में बढ़ोतरी, 334 लाख गांठ की उम्मीद - सीएआई

नई दिल्ली। उद्योग ने एक बार फिर कॉटन के उत्पादन अनुमान में 10 लाख गांठ की बढ़ोतरी कर दी है। पहली अक्टूबर 2025 से शुरू हुए चालू फसल सीजन 2025-26 में देश में कॉटन का उत्पादन 334 लाख गांठ (एक गांठ 170 किलो) होने का अनुमान है, जबकि इससे पहले 324 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान जारी किया था।


मालूम हो कि उद्योग ने दिसंबर 2025 में 309.50 लाख गांठ कॉटन के उत्पादन का अनुमान जारी किया था, जोकि आरंभिक अनुमान से 4.50 लाख गांठ ज्यादा था। इसके बाद उद्योग ने इसे बढ़ाकर 317 लाख गांठ का कर दिया। मार्च में उद्योग ने एक फिर इसे बढ़ाकर 320.50 लाख गांठ कर दिया था।

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सीएआई के अनुसार अप्रैल अंत तक देशभर की मंडियों में 310.50 लाख गांठ कॉटन की आवक हो चुकी है तथा बाकि 24 लाख गांठ सितंबर अंत तक आने की उम्मीद है। मई में देशभर की मंडियों में 12 लाख गांठ, जून में 3 लाख गांठ एवं जुलाई में 2 लाख गांठ के अलावा अगस्त में 2 लाख गांठ तथा सितंबर में 6 लाख गांठ की आवक होने की उम्मीद है।

चालू सीजन में पहली अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक 47 लाख गांठ कॉटन का आयात होने की उम्मीद है, जिसमें से 41.80 लाख गांठ की शिपमेंट 30 अप्रैल 2026 तक हो चुकी है तथा और बाकी 5.2 लाख गांठ ड्यूटी फ्री कोटा के तहत अगले 5 महीनों में आने का अनुमान है जिसमें 3 लाख गांठ ऑस्ट्रेलिया से, 5 लाख गांठ यूएसए से और अफ्रीकी देशों आधी ड्यूटी फ्री कोटा के तहत। एक्स्ट्रा लॉन्ग स्टेपल पहले से ही ड्यूटी फ्री उपलब्ध है।

उद्योग ने कॉटन की खपत का अनुमान 23 लाख गांठ बढ़ाकर 338 लाख कर दिया है, जबकि पिछला अनुमान 315 लाख गांठ था।

कॉटन का निर्यात 3 लाख गांठ बढ़ाकर 18 लाख गांठ कर दिया गया है, जबकि पिछला अनुमान 15 लाख गांठ था। 18 लाख गांठ में से 9 लाख गांठ का निर्यात 30-04-26 तक हो चुका है।

सीएआई के अनुसार 30-9-26 को कॉटन का क्लोजिंग स्टॉक 16 लाख गांठ कम कर दिया है और इसका अनुमान 85.59 लाख गांठ लगाया है, जबकि पहले यह 101.59 लाख गांठ होने का अनुमान था।

कोई टिप्पणी नहीं: