नई दिल्ली। चालू रबी सीजन 2025-26 के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार राजस्थान में खाद्यान्न का 196.77 लाख टन उत्पादन होने का अनुमान है।
राज्य के कृषि निदेशालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार चालू रबी सीजन में गेहूं का उत्पादन 158,86,002 टन होने का अनुमान है। इस दौरान जौ का उत्पादन 10,96,284 टन होने की उम्मीद है। मक्का का उत्पादन 180,578 टन होने का अनुमान है।
चालू रबी सीजन में राज्य में दलहन की प्रमुख फसल चना का उत्पादन 24,52,188 टन होने का अनुमान है इसके अलावा राज्य में 23,815 टन मसूर तथा 36,050 टन मटर के उत्पादन का अनुमान है।
कृषि निदेशालय के अनुसार चालू रबी के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार राज्य में सरसों का 63,01,242 के उत्पादन का अनुमान है। इस दौरान 140,916 टन कैस्टर सीड तथा 145,255 टन तारामीरा के साथ ही असली का उत्पादन राज्य में 16,487 टन होने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें