कुल पेज दृश्य

16 मई 2026

केंद्र ने खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए धान का समर्थन मूल्य 3 फीसदी बढ़ाया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2026-27 की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा करते हुए सामान्य धान का भाव 72 रुपये बढ़ाकर 2,441 रुपये एवं ए ग्रेड धान का 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) की बैठक में यह फैसला लिया गया। कुल 14 खरीफ फसलों के लिए 2.60 लाख करोड़ रुपये के एमएसपी को मंजूरी दी गई है। एमएसपी को कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर तय किया गया है।

केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए सनफ्लावर सीड के एमएसपी में ज्यादा बढ़ोतरी 622 रुपये कर समर्थन मूल्य 8,343 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। इस दौरान सबसे कम मक्का के एमएसपी में केवल 10 रुपये की बढ़ोतरी कर भाव 2,410 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

दलहनी फसलों में अरहर की एमएसपी में 450 रुपये की बढ़ोतरी कर भाव 8,450 रुपये, उड़द के एमएसपी में 400 रुपये की बढ़ोतरी कर दाम 8,200 रुपये तथा मूंग के एमएसपी में 12 रुपये की बढ़ोतरी कर दाम 8,780 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

खरीफ तिलहन की प्रमुख फसल सोयाबीन पीला के एमएसपी में 380 रुपये की बढ़ोतरी कर दाम 5,708 रुपये तथा मूंगफली के समर्थन मूल्य में 254 रुपये की बढ़ोतरी कर भाव 7,517 रुपये तथा नाइजर सीड के समर्थन मूल्य में 515 रुपये की बढ़ोतरी कर दाम 10,052 रुपये तथा शीसम के समर्थन मूल्य में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर भाव 10,346 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

रागी के समर्थन मूल्य में 319 रुपये की बढ़ोतरी कर भाव 5,205 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

मोटे अनाजों में बाजरा के समर्थन मूल्य में 125 रुपये की बढ़ोतरी कर दाम 2,900 रुपये तथा ज्वार हाइब्रिड के एमएसपी में 324 रुपये की बढ़ोतरी कर दाम 4,023 रुपये तथा ज्वार मालदांडी के एमएसपी में भी 324 रुपये की बढ़ोतरी कर भाव 4,073 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2026-27 के लिए कॉटन लॉग स्टेपल के समर्थन मूल्य में 557 रुपये की बढ़ोतरी कर दाम 8,667 रुपये तथा मीडियम स्टेपल का 557 रुपये बढ़ाकर 8,267 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: