नई दिल्ली। कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने शुक्रवार को ई-ऑक्शन के माध्यम से फिर से कॉटन की बिक्री शुरू कर दी है। हाल ही में ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट को देखते हुए, सीसीआई ने शुक्रवार को कॉटन की बिक्री कीमतों में 2,300 रुपये प्रति कैंडी, एक कैंडी-356 किलो की भारी कटौती की। इसलिए घरेलू बाजार में इसकी कीमतों पर दबाव देखा गया।
सीसीआई ने शुक्रवार को ई-ऑक्शन के माध्यम केवल 1,200 गांठ कॉटन की ही बिक्री की। इसमें स्पिनिंग मिलों ने 800 गांठ और व्यापारियों ने 400 गांठ कॉटन की खरीद की। व्यापारियों सूती धागे में ग्राहकी सामान्य की तुलना में कमजोर है, जिस मिलें इन्वेंट्री नहीं बढ़ाना चाहती।
प्रमुख उत्पादक राज्यों में कपास की कीमत स्थिर से कमजोर हुई हैं। जानकारों के अनुसार उत्पादक मंडियों में कपास की आवक सीमित मात्रा में ही हो रही है।
विश्व बाजार में कॉटन की कीमतों में पिछले दिनों बड़ी गिरावट आई थी, जिस कारण घरेलू बाजार भी इसकी कीमतों पर दबाव है। व्यापारियों के अनुसार घरेलू बाजार में कॉटन का बकाया स्टॉक प्राइवेट जिनिंग मिलों के पास नहीं के बराबर है, जबकि सीसीआई के पास बकाया स्टॉक अभी भी अच्छी मात्रा में बचा हुआ है। इसलिए हाजिर बाजार में कॉटन की कीमतों में तेजी, मंदी सीसीआई के बिक्री दाम पर भी निर्भर करेगी।
उद्योग ने कॉटन के उत्पादन अनुमान में एक बार फिर 10 लाख गांठ की बढ़ोतरी कर दी। चालू सीजन में कॉटन का आयात भी बढ़कर 47 लाख गांठ होने का अनुमान है। हालांकि प्राइवेट जिनर्स के पास कॉटन का बकाया स्टॉक कम है, जिस कारण इनकी बिकवाली कम आ रही है।
स्पिनिंग मिलों की खरीद कमजोर होने के कारण शुक्रवार को शाम के सत्र में गुजरात में कॉटन की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि उत्तर भारत के राज्यों में इसके दाम स्थिर हो गए।
गुजरात के अहमदाबाद में 29 शंकर-6 किस्म की कॉटन के भाव 200 रुपये कमजोर होकर 63,400 से 63,700 रुपये प्रति कैंडी, एक कैंडी-356 किलो रह गए।
पंजाब में रुई हाजिर डिलीवरी के भाव 6,500 से 6,650 रुपये प्रति मन बोले गए। हरियाणा में रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के भाव 6,300 से 6,350 रुपये प्रति मन बोले गए। ऊपरी राजस्थान में रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के दाम 6,400 से 6,650 रुपये प्रति मन बोले गए। लोअर राजस्थान में रुई के भाव हाजिर डिलीवरी के दाम 61,000 से 62,000 रुपये कैंडी बोले गए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें