कुल पेज दृश्य

04 जनवरी 2018

नवंबर में ग्वार गम उत्पादों का निर्यात 9 हजार टन ज्यादा

आर एस राणा
नई दिल्ली1 चालू वित्त वर्ष  2017-2018 के नवंबर ‌महीने में ग्वार गम उत्पादों के निर्यात में 9 हजार टन की बढोतरी होकर क़ुल ‌निर्यात 39,000 टन का हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष  2016-2017 के नवंबर महीने में केवल 30,000 टन का ही निर्यात हुआ था1
एपिडा के अनुसार चालू वित्त वर्ष  2017-2018 के पहले 8 महीनों अप्रैल से नवंबर के दौरान कुल निर्यात बढ़कर तीन लाख ईक्कीस हजार टन का हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष  2016-2017 की समान अवधि  में इनका निर्याता दो लाख छब्बीस हजार टन का ही हुआ था1  ...   आर एस राणा

03 जनवरी 2018

चीनी उत्पादन में 26 फीसदी की बढ़ोतरी

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू पेराई सीजन में पहली अक्टूबर से 31 दिसंबर 2017 तक चीनी का उत्पादन 26 फीसदी बढ़कर 103.26 लाख टन का हो चुका है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसका उत्पादन केवल 81.91 लाख टन का ही हुआ था।
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन बढ़कर 33.80 लाख टन का हो चुका है जबकि पिछले साल राज्य में केवल 26.78 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था। महाराष्ट्र में चालू पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन बढ़कर 38.24 लाख टन का हो चुका है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में केवल 25.35 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था।
कर्नाटका में चालू पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन बढ़कर 16.17 लाख टन का हो चुका है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में केवल 15.43 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था। अन्य राज्यों में गुजरात में 3.70 लाख टन, आंध्रप्रदेश में 1.90 लाख टन, तमिलनाडु में 1.70 लाख टन, बिहार में 1.65 लाख टन, हरियाणा में 1.80 लाख टन, पंजाब में 1.60 लाख टन और उत्तराखंड में 1.20 लाख टन तथा मध्य प्रदेश में 1.30 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है।
इस्मा के अनुसार चालू पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन बढ़कर 251 लाख टन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल केवल 203 लाख टन का ही उत्पादन हुआ था। चालू पेराई सीजन के आरंभ में पहली अक्टूबर को 38.76 लाख टन चीनी का बकाया स्टॉक भी बचा हुआ था। देश में चीनी की सालाना खपत 250 लाख टन की होती है।......  आर एस राणा

एलएमई पर जिंक का दाम पिछले 10 साल के ऊपरी स्तर पर

एलएमई पर जिंक का दाम पिछले 10 साल के ऊपरी स्तर पर चला गया है इसके भंडार में 2015 के बाद से करीब 70 फीसदी की कमी आ चुकी है। बाकी मेटल में आज सुस्त कारोबार हो रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 2.5 साल का ऊपरी स्तर छूने क बाद आज दबाव में है और हल्की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में सोना 3.5 महीने के ऊपरी स्तर से फिसल गया है। कारोबार के शुरुआत में आज ये 1320 डॉलर का स्तर छूने के बाद अब 1315 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। डॉलर में नरमी से सोने में तेजी आई थी लेकिन ऊंचे भाव पर सोने की मांग घटने का अनुमान है। इस बीच चांदी में भी करीब 0.5 फीसदी की गिरावट आई है। कच्चे तेल में भी 2.5 साल के ऊपरी स्तर से दबाव है। गिरावट के बावजूद नायमैक्स क्रूड 60 डॉलर के ऊपर बना हुआ है। ब्रेंट में 66 डॉलर पर कारोबार हो रहा है।

02 जनवरी 2018

किसानों की आमदनी दोगुना करने का रोडमैप तैयार

किसानों की आमदनी को 2022 तक दोगुना करने के लिए कृषि मंत्रालय ने रोडमैप तैयार किया है। इसमें कृषि पॉलिसी में बदलाव लाने, एग्री एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री जनवरी में इस योजना को हरी झंडी देंगे। नई कृषि नीति के तहत सरकार कृषि उत्पादों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देगी। सिंचाई पर फोकस बढ़ेगा। इस नीति में फसल कटने के बाद के नुकसान को कम करने, किसानों को स्टोरेज की सुविधा देने, फसल बीमा योजना को कारगर बनाने, डेयरी, मुर्गीपालन, मछलीपालन को बढ़ावा देने, कृषि में निवेश और किसानों को कर्ज उपलब्ध कराने और कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप को बढ़ावा देने पर फोकस होगा।

कच्चे तेल में तेजी जारी

कच्चे तेल में भी तेजी जारी है। साल 2014 के बाद नायमैक्स और ब्रेंट दोनों 60 डॉलर के ऊपर हैं। ब्रेंट में फिलहाल 67 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। सप्लाई घटने से कीमतों को सपोर्ट मिला है। सोने में साल की शुरुआत तेजी के साथ हुई है और ग्लोबल मार्केट में इसका दाम पिछले 2.5 महीने की ऊंचाई पर चला गया है। ये करीब 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 1305 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। डॉलर 3 महीने के निचले स्तर के पास है। ऐसे में चांदी को भी सपोर्ट मिला है और इसका दाम 17 डॉलर के बेहद करीब पहुंच गया है। पिछले साल सोने में करीब 12 फीसदी और चांदी में करीब 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली। लंदन मेटल एक्सचेंज पर कॉपर में भी तेजी का रुख है। इसका दाम पिछले चार साल के ऊपरी स्तर के पास पहुंच गया है। हालांकि कल की जोरदार तेजी दिखाने के बाद आज डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की कमजोरी है।

01 जनवरी 2018

डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की मजबूती

साल के पहले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की मजबूती आई है। एक डॉलर की कीमत 63.80 रुपये के पास है और ये पिछले करीब 4 महीने का ऊपरी स्तर है। वैसे पिछले 1 साल में रुपया करीब 6 फीसदी मजबूत हो चुका है। 2017 में रुपया 7 साल में पहली बार सालाना बढ़त बनाने में कामयाब हुआ है। वहीं पिछले 10 साल की ये सबसे बड़ी सालाना बढ़त है। पिछले साल डॉलर इंडेक्स में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। डॉलर में आई गिरावट से ग्लोबल मार्केट में सोने का दाम पिछले 1 साल में करीब 12 फीसदी उछल गया।

उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन बढ़ा

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू पेराई सीजन 2017-18 में पहली अक्टूबर से 29 दिसंबर 2017 तक उत्तर प्रदेश में चीनी का उत्पादन बढ़कर 32.50 लाख टन का हो चुका है जबकि पिछले साल की समान अवधि में राज्य में केवल 26.12 लाख टन का ही उत्पादन हुआ था।
यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन (यूपीएसएमए) के अनुसार चालू पेराई सीजन में पेराई शुरु जल्दी होने से चीनी के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई हुई है, साथ ही गन्ने में रिकवरी की दर भी पिछले साल से ज्यादा औसतन 10.13 फीसदी की आ रही है जबकि पिछले साल औसत रिकवरी 9.87 फीसदी की ही आ रही थी। राज्य में इस समय 116 चीनी मिलों में पेराई चल रही है जबकि पिछले साल की समान अवधि में भी इतनी ही मिलों में पेराई चल रही थी। ..............   आर एस राणा