कुल पेज दृश्य

21 दिसंबर 2015

मूंगफली की कीमतों में तेजी आने का अनुमान


आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू रबी में मंूंगफली की बुवाई में कमी आई है जबकि उत्पादक मंडियों में खरीफ मूंगफली की दैनिक आवक घटने लगी हैं। इस समय मूंगफली तेल में घरेलू मांग अच्छी है इसलिए आगामी दिनों में मूंगफली की कीमतों में तेजी आने का अनुमान है। गुजरात की मंडियों में सोमवार को मूंगफली के भाव 4,400 से 4,700 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू रबी में मूंगफली की बुवाई 2.88 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुवाई 3.28 लाख हैक्टेयर में हुई थी। कारोबारियों के अनुसार गुजरात की मंडियों में मूंगफली की दैनिक आवक घटकर 50,000 बोरी की रह गई है जबकि राजस्थान की मंडियों में दैनिक आवक 15,000 से 20,000 बोरी की हो रही है। खरीफ में तो मूंगफली की पैदावार में कमी आई ही थी साथ ही रबी में भी पैदावार कमी आने की आषंका है इसीलिए आगामी दिनों में इसकी मौजूदा कीमतों में तेजी आने का अनुमान है।
मूंगफली दाने के निर्यात में हालांकि चालू वित वर्ष 2015-16 के पहले सात महीनों अप्रैल से अक्टूबर के दौरान कमी आई है। चालू वित वर्ष के पहले सात महीनों में केवल 2.19 लाख टन ही मूंगफली दाने का निर्यात हो पाया है जबकि पिछले वित वर्ष की समान अवधि में इसका निर्यात 2.81 लाख टन का हुआ था। हालांकि मूल्य के हिसाब से इस दौरान मामूली बढ़ोतरी देखी गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार अप्रैल से अक्टूबर के दौरान 1,783.35 करोड़ टन रुपये का मूंगफली दाने का निर्यात हुआ है जबकि पिछले वित वर्ष की समान अवधि में इसका निर्यात 1,768.54 करोड़ रुपये का हुआ था। मूल्य के हिसाब से दाने के निर्यात में बढ़ोतरी का प्रमुख घरेलू चालू खरीफ में उत्पादक मंडियों में मूंगफली के भाव तेज होना है।
इस समय मूंगफली तेल में घरेलू मांग अच्छी बनी हुई है तथा राजकोट मंें मूंगफली तेल के भाव सोमवार को 950 रुपये प्रति 10 किलो रहे। गुजरात की जूनागढ़ मंडी में मूंगफली का भाव 4,640 रुपये प्रति क्विंटल रहा। राजस्थान की बिकानेर मंडी में इसका भाव 4,400 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
कृषि मंत्रालय के पहले आरंभिक अनुमान के अनुसार खरीफ में मूंगफली की पैदावार 51.07 लाख टन होने का अनुमान है जबकि रबी में 18.99 लाख टन पैदावार का लक्ष्य तय किया है।  ........आर एस राणा

कमोडिटी बाजारः क्रूड में नरमी, क्या करें

कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव है। ब्रेंट 2004 के निचले स्तर के करीब पहुंच गया है। सप्लाई आगे और बढ़ने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। रूस, ईरान और अमेरिका से सप्लाई बढ़ने के कारण कच्चे तेल पर भारी दबाव है। रूस में क्रूड उत्पादन अब तक सबसे ऊंचे स्तर यानि 1 करोड़ बैरल के स्तर पर है। वहीं अमेरिका में रिग काउंट बढ़ने से सप्लाई और ज्यादा होने की संभावना है। ईरान से भी एक्सपोर्ट बढ़ने के आसार हैं जिससे कीमतों में कमजोरी है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.4 फीसदी फिसलकर 2,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि, नैचुरल गैस में आज खासी तेजी है। एमसीएक्स पर नैचुरल गैस 3.3 फीसदी की बढ़त के साथ 121.3 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

सोने की कीमतों में आज चमक लौटते दिख रही है। डॉलर में कमजोरी और निचले स्तर पर लिवाली से कीमतों को थोड़ा सपोर्ट मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.25 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है। वहीं घरेलू बाजार में भी बढ़त है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 25,160 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हालांकि चांदी में नरमी का रुख है। एमसीएक्स चांदी 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 33,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है।

बेस मेटल्स में तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स पर एल्युमिनियम 1.4 फीसदी की मजबूती के साथ 100.95 रुपये पर नजर आ रहा है, जबकि कॉपर की चाल सपाट है और ये 313.4 रुपये पर नजर आ रहा है। एमसीएक्स पर निकेल 0.25 फीसदी बढ़कर 582.4 रुपये पर नजर आ रहा है। लेड में 1.3 फीसदी की तेजी आई है और इसका भाव 113.25 रुपये पर नजर आ रहा है। जिंक 1.5 फीसदी चढ़कर 101.2 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

बेहतर मांग और सप्लाई कम होने से कपास खली में भारी तेजी देखने को मिल रही है। एनसीडीईएक्स पर कपास खली वायदा में ऊपरी सर्किट लग गया है। कपास खली के जनवरी वायदा का भाव 1,990 रुपये के ऊपर पहुंच गया है। वहीं एनसीडीईएक्स पर सरसों करीब 1 फीसदी बढ़कर 4,600 रुपये के स्तर पर नजर आ रहा है। हालांकि एनसीडीईएक्स पर जीरा करीब 0.5 फीसदी गिरकर 14,600 रुपये के नीचे आ गया है।

निर्मल बंग कमोडिटीज की निवेश सलाह

कॉपर एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : खरीदें - 311, स्टॉपलॉस - 308 और लक्ष्य - 316.5-317

चांदी एमसीएक्स (मार्च वायदा) : खरीदें - 33900, स्टॉपलॉस - 33650 और लक्ष्य - 34500

कच्चा तेल एमसीएक्स (जनवरी वायदा) : खरीदें - 2365, स्टॉपलॉस - 2330 और लक्ष्य - 2450

निकेल एमसीएक्स (दिसंबर वायदा) : खरीदें - 578, स्टॉपलॉस - 568 और लक्ष्य - 595

सरसों एनसीडीईएक्स (जनवरी वायदा) : खरीदें - 4580, स्टॉपलॉस - 4535 और लक्ष्य - 4680

जीरा एनसीडीईएक्स (जनवरी वायदा) : बेचें - 14750, स्टॉपलॉस - 14900 और लक्ष्य - 14300 (Hindimoneycantorl.com)

कपास उत्पादन में 11 फीसदी गिरावट अनुमानित : रिपोर्ट


एक रिपोर्ट के अनुसार कपास खेती के कम रकबे और उपज में भारी कमी के कारण चालू वर्ष में देश का कपास उत्पादन 11 फीसदी घटकर 335 लाख गांठ रह जाने का अनुमान है। एडलवाइज एग्री रिसर्च के एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसके अनुसार, 'चालू वर्ष में कपास उत्पादन 335 लाख गांठ रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 376.6 लाख गांठों के उत्पादन से 11 फीसदी कमी को दर्शाता है। कम उत्पादन का मुख्य कारण उत्तर भारत में व्हाइट फ्लाई संक्रमण के कारण उपज में भारी गिरावट का आना और खेती के कम रकबे का होना है।' 
 अध्ययन में कहा गया है कि पिछले सत्र में कमजोर बारिश के कारण कपास की खेती के रकबे में 7.5 फीसदी गिरावट आई है और यह गिरावट पूरे प्रदेश भर में देखने को मिली है। कुल उपज में 3.8 फीसदी कमी आने की उम्मीद है, जिसका मुख्य कारण उत्तर भारत में उपज में भारी कमी आना है, जो करीब 35 फीसदी कम हुआ है। इसमें कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि उपज में और कमी आ सकती है क्योंकि संक्रमण काफी अधिक होने के कारण कई खेतों में कटाई भी नहीं की जा सकी। 

18 दिसंबर 2015

Rabi Crops Sowing Crosess 496 Lakh Hactare



          As per preliminary reports received from the States, the total area sown under Rabi crops as on 18th   December, 2015 stands to 496.58 lakh hectares.
             Wheat has been sown/transplanted in 239.45 lakh hectares, pulses in 123.70 lakh hectares, coarse cereals in 52.45 lakh hectares. Area sown under oilseeds is 69.20 lakh hectares and Rice is 11.79 lakh hectares.      
 The area sown so far and that sown during last year this time is as follows:
                                                                                                                              Lakh hectare 
Crop
Area sown in 2015-16
Area sown in 2014-15
Wheat
239.45
268.26
Pulses
123.70
122.26
Coarse Cereals
52.45
47.81
Oilseeds
69.20
73.43
Rice
11.79
13.47
Total
496.58
525.23

सरसों की पैदावार पिछले साल की तुलना में कम रहने की आषंका


आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू रबी में सरसों की बुवाई में तो कमी आई है, साथ ही उत्पादक राज्यों में सर्दियों की बारिष नहीं होने प्रति हैक्टेयर उत्पादकता में भी कमी आने का अनुमान है। ऐसे में सरसों की पैदावार 2015-16 में पिछले साल से भी कम रहने की आषंका है। फसल सीजन 2014-15 में देष में सरसों की पैदावार घटकर 63.09 लाख टन की हुई थी।
कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू रबी में सरसों की बुवाई अभी तक 59.37 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 63.67 लाख हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी।
कृषि मंत्रालय ने फसल सीजन 2015-16 में सरसों की पैदावार का लक्ष्य 81.09 लाख टन का तय किया था लेकिन अक्टूबर-सितंबर में मानसूनी बारिष की कमी के कारण उत्पादक राज्यों में सरसों की बुवाई में कमी आई है। साथ ही उत्पादक राज्यों में अभी तक सर्दियों की बारिष भी नहीं हुई है जिसका असर चालू रबी में इसकी प्रति हैक्टेयर उत्पादकता पर पड़ेगा।
उत्पादक मंडियों में सरसों की उपलब्धता कम है लेकिन आयातित तेलों के भाव कम होने के कारण सरसों की कीमतों में गिरावट आई है। प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की जयपुर मंडी में सरसों के भाव घटकर 4,955 रुपये, अलवर मंडी में 4,900 रुपये, उत्तर प्रदेष की आगरा मंडी में 5,400 रुपये तथा मध्य प्रदेष की मोरेना मंडी में 4,900 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।.......आर एस राणा

20 डॉलर तक गिरेगा क्रूड: सीएलएसए


गोल्डमैन सैक्स के बाद अब सीएलएसए ने भी क्रूड के 20 डॉलर तक गिरने की बात कही है। जून से अब तक अमेरिका में क्रूड का प्रोडक्शन सिर्फ 4.5 फीसदी ही घटा है। जहां एक तरफ सऊदी अरब और ईरान में विवाद चल रहा है वहीं ओपेक की बात भी नहीं मानी जा रही है। यही वजह है कि सीएलएसए ने क्रूड के 20 डॉलर तक गिरने का अनुमान जताया है।

17 दिसंबर 2015

अमेरिका में दरें बढ़ीं, कमोडिटी बाजार पर दबाव


फेडरल रिजर्व के दरें बढ़ाने के बाद कमोडिटी मार्केट पर दबाव देखा जा रहा है। अमेरिका में दरें बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। ब्रेंट क्रूड 0.5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 37.25 डॉलर पर आ गया है जबकि नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 35.5 डॉलर के आसपास नजर आ रहा है। घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर कच्चा तेल करीब 1 फीसदी गिरकर 2,360 रुपये के करीब आ गया है। दरें बढ़ने के अलावा अमेरिका में इंवेंट्री में भारी बढ़त से भी कच्चा तेल फिसला है। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 48 लाख बैरल बढ़ा है। हालांकि, नैचुरल गैस के दाम बढ़े हैं। एमसीएक्स पर नैचुरल गैस करीब 0.5 फीसदी बढ़कर 121.3 रुपये पर पहुंच गया है।
फेड के दरें बढ़ाने के बाद सोने पर भी दबाव पड़ा है। घरेलू बाजार में सोना करीब 1 फीसदी गिर गया है और इसका भाव 25,230 रुपये पर आ गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमैक्स पर सोना करीब 1 फीसदी गिरकर 1,070 डॉलर के नीचे आ गया है। फेड के फैसले के बाद डॉलर में मजबूती है जिसका असर सोने पर दिख रहा है। सोने के मुकाबले चांदी पर ज्यादा दबाव है। एमसीएक्स पर चांदी 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर 34,000 रुपये के नीचे आ गई है।बेस मेटल्स में आज चौतरफा दबाव देखा जा रहा है। अमेरिका में दरें बढ़ने का असर साफ तौर पर मेटल्स पर दिख रहा है। एमसीएक्स पर एल्युमिनियम 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 99.15 रुपये पर नजर आ रहा है, जबकि कॉपर 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 308.3 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर निकेल 1.2 फीसदी गिरकर 580 रुपये पर नजर आ रहा है। लेड में 0.75 फीसदी की कमजोरी है और इसका भाव 110.1 रुपये पर आ गया है। जिंक 0.6 फीसदी लुढ़ककर 100 रुपये पर कारोबार कर रहा है।कपास खली में आज तेजी का रुझान देखा जा रहा है। अच्छी मांग के कारण कीमतों में 1 फीसदी की तेजी आई है। एनसीडीईएक्स पर कपास खली का भाव 1,900 रुपये के ऊपर पहुंच गया है। हालांकि सोयाबीन की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। खराब ग्लोबल संकेतों और निर्यात में गिरावट से सोयाबीन पर दबाव है। एनसीडीईएक्स पर सोयाबीन 0.15 फीसदी गिरकर 3,600 रुपये के नीचे आ गया है।कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद ग्वार सीड और ग्वार गम में आज खासी तेजी देखी जा रही है। फूड इंडस्ट्री की मांग से ग्वार सीड और ग्वार गम में बढ़त देखने को मिल रही है। इसके अलावा निचले स्तरों पर खरीदारी से ग्वार की कीमतों को सपोर्ट मिला है। एनसीडीईएक्स पर ग्वार सीड 3.5 फीसदी की मजबूती के साथ 3,250 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं ग्वार गम 3 फीसदी बढ़कर 6,060 रुपये पर नजर आ रहा है। (Moneycantorlhindi)