कुल पेज दृश्य

17 दिसंबर 2015

कपास किसानों को राहत, सरकार देगी बोनस


गुजरात सरकार कपास के किसानों को जल्द राहत देने जा रही है। गुजरात सरकार ने किसानों को अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने इसके लिए चार कैबिनेट मंत्रियों की एक कमेटी बनाई है ताकि किसानों को कपास का बेहतर मार्केट रेट मिल सके। कमेटी ने अधिकारियों, किसान संगठनों, किसान संघ के प्रतिनिधियों से लंबी बातचीत के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को सौंप दी है। इस प्रक्रिया के बाद फैसला किया गया कि किसानों को 20 किलो कपास पर मिलने वाले 810 रुपये के अलावा सरकार अपनी तरफ से 110 रुपये अतिरिक्त भुगतान करेगी।

दिसंबर 15 तक चीनी उत्पादन 13 फीसदी ज्यादा


आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू पेराई सीजन 2015-16    में पहले अक्टूबर से 15 दिसंबर तक चीनी का उत्पादन 13.2 फीसदी बढ़कर 47.86 लाख टन का हो चुका है। इस समय देषभर में 440 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी है।
इंडियन षुगर मिल्स एसोसिएषन (इस्मा) के अनुसार चालू पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन 5.57 लाख टन बढ़कर 47.86 लाख टन का हो चुका है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 42.29 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। हालांकि चालू पेराई सीजन में अभी तक केवल 440 चीनी मिलों में ही पेराई आरंभ हुई है जबकि पिछले साल इस समय 453 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी थी।
सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में 164 चीनी मिलों में पेराई चल रही है तथा राज्य में अभी तक 22.50 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 20.73 लाख टन चीनी का उत्पादन ही हुआ था। उत्तर प्रदेष में 119 चीनी मिलों में से 105 में पेराई आरंभ हो गई है तथा राज्य में 17 दिसंबर तक 8.52 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में 7.94 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।
कर्नाटका में चालू पेराई सीजन में अभी तक 10.29 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 3.23 लाख टन ज्यादा है। गुजरात में चालू पेराई सीजन में 15 दिसंबर तक 3.25 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 2.68 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था।
चालू पेराई सीजन में अभी तक करीब 5 लाख टन चीनी के निर्यात सौदे हो चुके हैं तथा 2.5 लाख टन निर्यात भी हो चुकी है। इस्मा के अनुसार चालू पेराई सीजन में 270 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है जबकि पिछले साल 282 लाख टन का उत्पादन हुआ था।
दिल्ली में चीनी के थोक भाव बढ़कर 3,150 से 3,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गए है जबकि उत्तर प्रदेष में चीनी के एक्स फैक्ट्री भाव 3,025 से 3,150 रुपये, महाराष्ट्र में 2,700 से 2,775 रुपये और कर्नाटका में 2,650 से 2,725 रुपये प्रति क्विंटल है।.......आर एस राणा

निर्यात बढऩे से घटेगा चीनी का भंडार


उम्मीद है विपणन वर्ष 2016-17 की शुरुआत में देश का चीनी भंडार 26.4 फीसदी घटकर 67 लाख टन रह जाएगा। दुनिया में चीनी के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक देश द्वारा निर्यात में इजाफा किए जाने से चीनी का भंडार कम होगा। भारतीय निर्यात बढऩे से वैश्विक कीमतों पर दबाव बढ़ेगा लेकिन स्थानीय बाजारों को मजबूती मिलेगी और गन्ने के लिए राज्य द्वारा तय की गई कीमतों पर मिलों को किसानों का भुगतान करने में सहायता मिलेगी। भारत ने 1 अक्टूबर को 2015-16 की शुरुआत 91 लाख टन चीनी के भंडार के साथ की थी।
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अध्यक्ष ए वेल्लयन ने कहा, 'हम निश्चित रूप से 10 लाख से 12 लाख टन सफेद चीनी का निर्यात कर सकते हैं। इसके साथ ही हम 20 लाख टन कच्ची चीनी का निर्यात कर सकते हैं।' ब्राजील, थाईलैंड और पाकिस्तान से मुकाबला करने वाला भारत आम तौर पर सफेद चीनी का ही उत्पादन करता है। देश में श्रीलंका और पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका के खरीदारों को निर्यात करने के लिए ही कच्ची चीनी का उत्पादन किया जाता है। चालू सीजन में मिलों ने अब तक 6,00,000 टन चीनी निर्यात के सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं, इसमें इंडियन शुगर एक्जिम कॉरपोरेशन द्वारा किया गया 1,25,000 टन का सौदा भी शामिल है।
एक अन्य कारोबारी संगठन के अधिकारी ने कहा कि 3,00,000 टन चीनी पहले ही भेजी जा चुकी है और बाकी चीनी आने वाले दो तीन महीनों में भेज दी जाएगी। सरकार देसी मिलों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी बेचने के लिए प्रेरित कर रही है और इससे होने वाली कमाई से गन्ना किसानों का बकाया चुकाने के निर्देश दिए गए हैं। पिछले कुछ सालों से कर्ज के बोझ से दबी मिलें अपने मुख्य चीनी कारोबार से इतर कमाई करने के साधन तलाश रही हैं क्योंकि स्थानीय बाजार में चीनी की कीमतें काफी नीचे गिर गई हैं। वेल्लयन ने कहा चीनी मिलें एथेनॉल की आपूर्ति दोगुनी होने की उम्मीद कर रही हैं। गैसोलीन के मुकाबले एथेनॉल स्वच्छ ईंधन का विकल्प है।  (BS Hindi)

15 दिसंबर 2015

घरेलू मांग निकलने से सोयाबीन की गिरावट रुकने की संभावना


आर एस राणा
नई दिल्ली। खली में निर्यात मांग कमजोर होने से सोयाबीन की कीमतों में लगातार गिरावट बनी हुई है। हालांकि सप्ताहभर से सोया खली में दक्षिण भारत की मांग निकलनी षुरु हो गई है जिससे सोयाबीन की कीमतों में चल रही गिरावट रुकने की संभावना है। मंगलवार को मध्य प्रदेष की मंडियों में सोयाबीन के दाम 3,500 से 3,600 रुपये, कोटा में 3,300 से 3,650 रुपये और लातूर में 3,700 से 3,780 रुपये प्रति क्विंटल रहे। इंदौर में मंगलवार को सोया रिफाइंड तेल का भाव 635 से 638 रुपये प्रति 10 किलो रहा।
जानकारों के अनुसार सोया खली में निर्यात मांग तो अभी भी कमजोर है लेकिन दक्षिण भारत की मांग निकलनी षुरु हो गई है जिससे सोयाबीन की कीमतों में गिरावट रुकने का अनुमान है। सर्दियों का सीजन होने के कारण आगामी दिनों में दक्षिण भारत के साथ ही उत्तर भारत के पोल्ट्र निर्माताओं की मांग भी सोया खली में और बढ़ने का अनुमान है जिसका असर इसकी कीमतों पर पड़ेगा।
चालू खरीफ में सोयाबीन की पैदावार में कमी आने का अनुमान है लेकिन सोया खली की निर्यात मांग में भारी कमी के चलते इसकी कीमतों में लगातार गिरावट बनी हुई है। सोया खली के भाव भारतीय बंदरगाह पर 32,000 से 32,600 रुपये प्रति टन चल रहे हैं। साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएषन आफ इंडिया (एसईए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चालू वित वर्ष 2015-16 के पहले 8 महीनों अप्रैल से नवंबर के दौरान देष से केवल 55,889 टन सोया खली का ही निर्यात हुआ है जबकि पिछले वित वर्ष की समान अवधि मं 2,50,904 टन सोया खली का निर्यात हुआ था।
सोया खली के निर्यात सौदे नवंबर में 489 डॉलर प्रति टन भारतीय बंदरगाह पर हुए थे लेकिन अक्टूबर में इसके सौदे 511 डॉलर प्रति टन की दर से हुए थे। ब्राजील, अर्जेंटीना और अमेरिका की सोया खली भारत के मुकाबले सस्ती है जिसकी वजह से भारत से इस बार निर्यात में भारी गिरावट आई है।
कृषि मंत्रालय के पहले आरंभिक अनुमान के अनुसार खरीफ में सोयाबीन की पैदावार 118.32 लाख टन होने का अनुमान है हालांकि जानकारों की मानें तो पैदावार 100 लाख टन से भी कम ही रहेगी।........आर एस राणा

अभी और महंगी होगी दाल!


पिछले कुछ महीनों से सरकार का सिरदर्द बन चुकीं दालों की कीमतें एक बार फिर से नई मुश्किलें पैदा कर सकती हैं। स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ाने की ओर कम ध्यान दिए जाने और मांग में लगातार तेजी का रुख कायम रहने की वजह से दालों की कीमतें फिर से सिर उठा सकती हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एक अध्ययन के मुताबिक दलहन के कुल रकबे में से महज 12 फीसदी इलाका ऐसा है जहां सिंचाई की सुविधा मौजूद है। अनुमान के मुताबिक इस वर्ष दलहन का रकबा 222.6 लाख हेक्टेयर रहेगा जिसमें से 26.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा। इस क्षेत्र में दालों का उत्पादन मौसम की स्थिति पर निर्भर नहीं करेगा। मौसम चाहे जैसा भी हो इस क्षेत्र से होने वाले दलहन उत्पादन को सुनिश्चित किया जा सकता है। लेकिन 88 फीसदी रकबा अभी भी बारिश पर निर्भर है जिसकी वजह से ये इलाका मौसम की स्थिति पर निर्भर करता है और इस क्षेत्र से होने वाला उत्पादन भी मौसम पर निर्भर है।
अक्टूबर में दलहन की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। खबरों के मुताबिक कारोबारियों द्वारा कालाबाजारी किए जाने की वजह से दलहन की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिली थी। बड़े शहरों में अरहर दाल की कीमत 200 रुपये प्रति किग्रा के स्तर तक पहुंच गई थीं। छह महीनों में अरहर दाल की कीमतों में 70-80 फीसदी तेजी देखने को मिली। दलहनों की कीमतों में कुछ साल बाद तेजी देखने को मिलती है। जब भी मांग बढ़ती है या आपूर्ति में गिरावट आती है तो दलहनों की कीमतों में तेजी आती है। भारत के मामले में इन दोनों ही कारकों ने अहम भूमिका निभाई है। भारत में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी के साथ ही दलहन की मांग में इजाफा देखने को मिला है और लोगों की खानपान की पद्घति में सुधार हुआ है। आज के समय में प्रोटीन-मुद्रास्फीति एक ऐसी अवधारणा है जिसके बारे में सभी को पता है और इस पर काफी काम हो चुका है। आपूर्ति पिछले कुछ सालों से 1.7-1.9 करोड़ टन पर स्थिर है क्योंकि उत्पादन और रकबा स्थिर है। अरहर दाल पर सबसे बुरा असर पड़ा है क्योंकि अरहर दाल का महज 6 फीसदी रकबा सिंचित है।
दुर्भाग्यवश भारत में पैदा होने वाले सभी प्रकार के दलहन को सिंचाई की कमी का सामना करना पड़ सकता है। भारत में दालों के खेत का औसत आकार 1 हेक्टेयर है जबकि कनाडा में यह आंकड़ा 178 हेक्टेयर है जिसने भारत को सबसे अधिक मात्रा में दालें भेजी हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में एक हेक्टेयर में करीब 700 किग्रा दलहन का उत्पादन होता है जो कनाडा के मुकाबले आधे से भी कम है। इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि मांग बढऩे के बाद भी भारत को अनिश्चित उत्पादन का सामना करना पड़ता है।

14 दिसंबर 2015

चीनी उपकर 100 रुपये बढ़ाने की तैयारी


केंद्र सरकार ने मिलों द्वारा बेची जाने वाली चीनी पर उपकर में करीब 100 रुपये प्रति क्विंटल का इजाफा करने की योजना बनाई है। सरकार इस पैसे का इस्तेमाल गन्ना किसानों के खातों में सीधे 4.5 रुपये प्रति क्विंटल भेजने की अपनी महत्त्वाकांक्षी योजना के लिए करेगी। खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने पिछले सप्ताह लोक सभा में चीनी उपकर (संशोधन) विधेयक, 2015 पेश किया था, जिससे केंद्र को ऐसे उपकर की सीमा वर्तमान 25 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 200 रुपये करने की शक्ति मिलेगी। इस समय केंद्र सरकार चीनी पर 24 रुपये प्रति क्विंटल की दर से लगाती है, जबकि इसकी अधिकतम सीमा 25 रुपये प्रति क्विंटल है।
अधिनियम में संशोधन से सरकार वास्तविक उपकर को बढ़ाकर 124 रुपये प्रति क्विंटल कर पाएगी, क्योंकि उसके बाद केंद्र को 200 रुपये प्रति क्विंटल तक का उपकर लगाने की शक्ति मिल जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने 100 रुपये प्रति क्विंटल उपकर बढ़ाकर करीब 2,500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है। यह राशि केंद्र के 4.50 रुपये प्रति क्विंटल का उत्पादन प्रोत्साहन देने से पडऩे वाले खर्च की भरपाई के लिए पर्याप्त होगी।
उत्पादन प्रोत्साहन पर नकदी हस्तांतरण का सालाना खर्च करीब 1,147 करोड़ रुपये आने का अनुमान है। हालांकि सूत्रों ने कहा कि चीनी पर 100 रुपये प्रति क्विंटल के भारी-भरकम उपकर से इसकी खुदरा कीमतों में इजाफा नहीं होगा, क्योंकि उपकर तभी संग्रहित किया जाएगा, जब खुदरा कीमतें कम होंगी। उत्पादन से संबंधित प्रत्यक्ष प्रोत्साहन तभी किसानों के खातों में हस्तांतरित किया जाएगा, जब कीमतें कम होंगी और मिलें किसानों को भुगतान की स्थिति में नहीं होंगी। संसद में संशोधन के लिए रखे गए विधेयक में कहा गया है, 'किसानों को गन्ने के बकाया का समय से भुगतान सुनिश्चित करने के लिए बढ़ती देनदारियां और वित्तीय हस्तक्षेपों के कारण उपकर की दर में बढ़ोतरी जरूरी हो गई है।'
पिछले महीने एक बड़ी पहल करते हुए आर्थिक मामलों की केंद्रीय कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) ने अक्टूबर से शुरू हुए सीजन 2015-16 के लिए गन्ना किसानों को 4.5 रुपये प्रति क्विंटल की उत्पादन सब्सिडी सीधे उनके खाते में भेजने का फैसला किया था। इस पहल से नकदी की किल्लत झेल रही मिलों को बढ़ते बकाया का भुगतान करने में मदद मिलेगी क्योंकि अब उन्हें 230 रुपये प्रति क्विंटल की उचित एवं लाभकारी कीमत (एफआरपी) से इतनी कम राशि चुकानी होगी। मिलों पर अब भी किसानों के करीब 6,500 करोड़ रुपये बकाया हैं।
एक मोटा आकलन दर्शाता है कि देश में गन्ने की औसत प्रति हेक्टेयर उत्पादकता करीब 700 क्विंटल को देखते हुए इस सीजन में प्रत्येक किसान परिवार को केंद्र सरकार से 2,000 रुपये से अधिक सीधे मिल सकते हैं।  इस पहल से केंद्र सरकार पर सब्सिडी का बोझ करीब 1,147 करोड़ रुपये आएगा, जिसकी भरपाई चीनी उपकर से करने का फैसला लिया गया है। चीनी उपकर से आने वाले पैसे को चीनी विकास फंड (एसडीएफ) में डाला जाएगा। (BS Hindi)

अगले सप्ताह सोने की कीमतों में रहेगा उतार-चढ़ाव


अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के बुधवार को अपनी बैठक में ब्याज दरें बढ़ाने की प्रबल संभावना है, इसलिए अगले कुछ सप्ताह के दौरान सोने में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक वृद्धि के विपरीत चाल होने के कारण जनवरी 2016 के पहले सप्ताह तक सोने की कीमत में घटत-बढ़त 100  डॉलर के बीच रहने के आसार हैं। कारोबारी सूत्रों का अनुमान है कि सोने की कीमतों के लिए आगे दो तरह की स्थितियां बन रही हैं। पहला, अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दर में 25 से 50 आधार अंक की बढ़ोतरी करता है तो त्वरित प्रतिक्रिया के रूप में शुरुआत में सोने की कीमतें गिरेंगी। लेकिन कुछ कारोबारियों के लिए यह लंबी अवधि की संभावनाओं के लिहाज से सोने में निवेश का एक अवसर हो सकता है।
दूसरा, फिलहाल कारोबारी फेडरल रिजर्व के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी से ज्यादा उसके द्वारा कारणों का हवाला देते हुए इस्तेमाल की जानी वाली भाषा अहम होगी। अगर भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला नहीं लिया गया तो कारोबारियों के बीच सोना कमजोर आर्थिक वृद्धि से मुकाबले का हेज बना रहेगा और इसलिए वे सोने में अपना निवेश बढ़ा सकते हैं। लेकिन अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया तो कारोबारी बिकवाली कर सकते हैं।
कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के निदेशक ज्ञानशेखर त्यागराजन ने कहा, 'अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी की मात्रा से ज्यादा अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर उसकी भाषा अहम होगी। शुरुआती त्वरित प्रतिक्रिया के बाद सोना स्थिर हो जाएगा और अगले कुछ सप्ताह के दौरान 1,020 से 1,120 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रहेगा।' किसी भी तरफ कुछेक अस्थायी झटकों को छोड़कर सोना पिछले एक महीने के दौरान एक सीमित दायरे में रहा। यह शनिवार को मुंबई के जवेरी बाजार में 25,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि वैश्विक बाजारों में सोना 10 डॉलर की मामूली गिरावट के साथ शुक्रवार को 1,074.74 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। औद्योगिक जिंसों में व्यापक रुझान के बाद चांदी शुक्रवार को 0.41 डॉलर गिरकर 13.92 डॉलर पर बंद हुई, जो रुपये में 33,970 रुपये प्रति किलोग्राम बैठती है।
त्यागराजन ने कहा, 'इसलिए अगला सप्ताह सराफा कारोबारियों के लिए अहम होगा। कारोबारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की घोषणा पर करीब से नजर जमाए हुए हैं।' इस बीच सोने की कीमत शुक्रवार को अमेरिका में एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गई। न्यूयॉक मर्केन्टाइल एकक्सचेंज के कॉमेक्स डिविजन पर सोने का फरवरी अनुबंध 7.70 डॉलर या 0.7 फीसदी गिरकर 1,064.30 डॉलर पर बंद हुआ। (BS Hindi)