कुल पेज दृश्य

29 जनवरी 2015

कमोडिटी बाजारः किस पर लगाएं दांव

एफओएमसी की बैठक में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और फेड ने कम से कम जून तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने के संकेत दिए है। एफओएमसी के फैसले के बाद सोने में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी है, कॉमेक्स पर सोना 1280 डॉलर के करीब है। कच्चा तेल भी करीब 4 फीसदी गिरकर 6 साल के निचले स्तर पर पहुंचा था, अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने से इसकी कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। नायमैक्स पर क्रूड करीब  44.5 डॉलर के नीचे का स्तर छू चुका है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में हल्की मजबूती आई है।

एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.70 फीसदी फिसलकर 2750 रुपये के करीब नजर आ रहा है। वहीं नैचुरल गैस 2.25 फीसदी बढ़कर 180 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। सोना सपाट होकर 27760 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 0.5 फीसदी गिरकर 39255 रुपये के नीचे दिख रही है।

एमसीएक्स पर बेस मेटल्स में कमजोरी दिख रही है। एल्युमीनियम 0.20 फीसदी गिरकर 112 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं कॉपर 0.70 फीसदी गिरकर 335 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। निकेल सपाट होकर 908 रुपये करीब नजर रहा है। जबकि लेड 0.5 फीसदी गिरकर 115 रुपये के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं जिंक में भी 0.25 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।

एग्री कमोडिटीज में एनसीडीईएक्स पर सरसों का अप्रैल वायदा सपाट होकर 3325 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। जबकि गेहूं का फरवरी वायदा 0.3 फीसदी बढ़कर 1676 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

हेम सिक्योरिटीज की निवेश सलाह

सरसों एनसीडीईएक्स (अप्रैल वायदा): बेचें - 3360, स्टॉपलॉस - 3432 और लक्ष्य - 3275

गेहूं एनसीडीईएक्स (फरवरी वायदा): खरीदें - 1660, स्टॉपलॉस - 1640 और लक्ष्य - 1685

एसएसजे फाइनेंस की निवेश सलाह

निकेल एमसीएक्स (जनवरी वायदा): खरीदें - 905, स्टॉपलॉस - 890 और लक्ष्य - 935

लेड एमसीएक्स (जनवरी वायदा): खरीदें - 114, स्टॉपलॉस - 112.5 और लक्ष्य - 116.5 9 (hindimoneycantorl.com)

28 जनवरी 2015

Supply Pressure And Higher Carryout Weigh On Cash Markets

Supply Pressure And Higher Carryout Weigh On Cash Markets


Castorseed futures trades under pressure as stakeholders have trimmed their position in recent weeks and they are  not taking fresh position on getting weak clues from national and international markets.Higher carry out for 2015 and comparatively lower demand at this point of time remains the price limiting factors to the cash market fundamental.Lower demand  from planters  for seed with incoming new crop weigh on market right now. Overall view on cash market remains bearish.

Indian Traders Expects 2014/15 Indian Coffee Crop Size Near 312000 MT



As per Traders in India, Arabica coffee crops harvesting is completed in India as on date while Robusta harvesting is done around 45% only. They estimates Indian coffee crop output at 312000 MT in 2014/15 followed by Arabica crops at 135000 MT. 

Cotton Weekly Export Import Data



India exported 1.24 lakh bales of cotton this week (19-25 Jan 2015), which was 1.26 lakh bales previous week (12-18 Jan 2015), according to the data compiled by IBIS. Imports on the other hand stood 0.13 lakh bales, which was 0.09 lakh bales previous week.

Pulses Weekly Import (Jan.19-25,2015)

Pulses Weekly Import (Jan.19-25,2015)


The imports of pulses were reported around 191322.263 tonne for the reported period (Jan.19-25,2015) mainly from Australia, Canada, USA, Myanmar, Russia, Uzbekistan, Afghanistan, China and Ethiopia.(Source-IBIS)

ओएमएसएस के तहत गेहूं बेचने के लिए आज मांगी जाने वाली निविदा का ब्यौरा

ओएमएसएस के तहत गेहूं बेचने के लिए आज मांगी जाने वाली निविदा का ब्यौरा
आर एस राणा
नई दिल्ली। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा खुले बाजार बिक्री योजना के तहत रोलर फ्लोर मिलों को गेहूं बेचने के लिए 29 जनवरी को जारी की जाने वाली निविदा इस प्रकार है।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) 29 जनवरी को दिल्ली में 25,000 टन पुराने और 75,000 टन नए गेहूं की बिक्री के लिए निविदा जारी करेगी। पुराने गेहूं की निविदा भरने का न्यूनतम भाव 1,570 रूपये प्रति क्विंटल और नए गेहूं की निविदा भरने का न्यूनतम भाव 1,640 रूपये प्रति क्विंटल है।
हरियाणा में एफसीआई 1,85,000 टन नए गेहूं की बिक्री के लिए निविदा जारी करेगी। हरियाणा में पुराने गेहूं के लिए निविदा नहीं मांगी जायेगी। हरियाणा में पुराने गेहूं का बिक्री भाव 1,500 रूपये और नए गेहूं का बिक्री भाव 1,570 रूपये प्रति क्विंटल है।
पंजाब में एफसीआई 1,52,000 टन पुराने गेहूं की बिक्री के लिए 29 जनवरी को निविदा जारी करेगी। पंजाब में नए गेहूं की बिक्री के लिए निविदा नहीं मांगी गई। पंजाब में पुराने गेहूं का बिक्री भाव 1,500 रूपये और नए गेहूं का बिक्री भाव 1,570 रूपये प्रति क्विंटल है।
उत्तर प्रदेष में एफसीआई 98,400 टन पुराना गेहूं और 1,600 टन नया गेहूं बेचने के लिए 29 जनवरी को निविदा मांगेगी। उत्तर प्रदेष में पुराने गेहूं का बिक्री भाव 1,586 रूपये और नए गेहूं का बिक्री भाव 1,656 रूपये प्रति क्विंटल है।
राजस्थान में एफसीआई 98,000 टन पुराने और 2,000 टन नए गेहूं की बिक्री के लिए 29 जनवरी को निविदा मांगेगी। राजस्थान में पुराने गेहूं का बिक्री भाव 1,581 रूपये और नए गेहूं का बिक्री भाव 1,651 रूपये प्रति क्विंटल है।
उधर मध्य प्रदेष में भारतीय खाद्य निगम ने 1,22,400 टन नया गेहूं और 2,600 टन पुराना गेहूं बेचने के लिए 29 जनवरी को निविदा आमंत्रित की है। मध्य प्रदेष में पुराने गेहूं का बिक्री भाव 1,500 रूपये प्रति क्विंटल और नए गेहूं का बिक्री भाव 1,570 रूपये प्रति क्विंटल है।
------
खाद्यान्न के बफ्र स्टॉक का ब्यौरा
केंद्र सरकार ने हाल ही में खाद्यान्न के बफ्र स्टॉक में जो बदलाव किया है उसका ब्यौरा निम्नलिखित है।

खाद्यान्न स्टॉक   चावल      गेहूं     रिर्जव  चावल   गेहूं    कुल स्टॉक
पहली अप्रैल 115.8 44.6 20 30 210.4
पहली जुलाई 115.4 245.8 20 30 411.2
पहली अक्टूबर 82.5       175.2 20 30 307.7
पहली जनवरी 56.1      108.0 20 30 214.1

आज कैबिनेट की बैठक, क्या होंगे बड़े फैसले

3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के बेस प्राइस को आज कैबिनेट से मंजूरी मिलने की संभावना है। आज दोपहर बाद होने वाली कैबिनेट और कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स यानि सीसीईए की बैठक में 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के बेस प्राइस पर फैसला मुमकिन है। 3जी स्पेक्ट्रम का बेस प्राइस 3705 प्रति मेगाहर्ट्ज तक तय किया जा सकता है। 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5 मेगाहर्ट्ज के लिए नीलामी होनी है।

आज की बैठक में एचडीएफसी बैंक में विदेशी निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक एचडीएफसी बैंक 10000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाना चाहता है। वहीं बैठक में फार्मा कंपनी ल्यूपिन के विदेश निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। ल्यूपिन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट के तहत एफआईआई सीमा 49 फीसदी तक करना चाहती है। साथ ही बैठक में सरकारी कंपनियों में विनिवेश पर चर्चा मुमकिन है।