कुल पेज दृश्य

29 मई 2025

कॉटन के आयात में भारी बढ़ोतरी का अनुमान, निर्यात में आई कमी - उद्योग

नई दिल्ली। पहली अक्टूबर 2024 से शुरू हुए चालू फसल सीजन 2024-25 में अप्रैल 2025 अंत तक कॉटन का आयात बढ़कर जहां 27.50 लाख गांठ, एक गांठ-170 किलो का हो चुका है, वहीं इस दौरान निर्यात घटकर 10 लाख गांठ का ही हुआ है।


कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया, सीएआई के अनुसार फसल सीजन 2024-25 के दौरान देश में कॉटन का आयात 117.10 फीसदी बढ़कर 33 लाख गांठ होने का अनुमान है, जिसमें से अप्रैल अंत तक 27.50 लाख गांठ की शिपमेंट भारतीय बंदरगाह पर पहुंच चुकी है। फसल सीजन 2023-24 के दौरान 15.20 लाख गांठ कॉटन का आयात हुआ था।

सीएआई के अनुसार फसल सीजन 2024-25 के दौरान देश से कॉटन का निर्यात घटकर 15 लाख गांठ ही होने का अनुमान है तथा अप्रैल अंत तक केवल 10 लाख गांठ की शिपमेंट ही हुई है।

सीएआई के अनुसार पहली अक्टूबर 2024 से शुरू हुए चालू फसल सीजन 2024-25 में देश में 291.35 लाख गांठ कॉटन के उत्पादन का अनुमान है, जोकि इससे पहले के अनुमान 291.30 लाख गांठ की तुलना में मामूली ज्यादा है।

सीएआई के अनुमान के अनुसार पंजाब में कॉटन का उत्पादन फसल सीजन 2024-25 में 1.50 लाख गांठ, हरियाणा में 7.80 लाख गांठ, अपर राजस्थान में 9.60 लाख गांठ एवं लोअर राजस्थान के 8.60 लाख गांठ को मिलाकर कुल 27.50 लाख गांठ होने का अनुमान है।

सीएआई के अनुसार मध्य भारत के राज्यों गुजरात में चालू फसल सीजन में 71 लाख गांठ, महाराष्ट्र में 82 लाख गांठ तथा मध्य प्रदेश के 19 लाख गांठ को मिलाकर कुल 172 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है।

दक्षिण भारत के राज्यों में तेलंगाना में चालू फसल सीजन में 48 लाख गांठ, आंध्र प्रदेश में 11 लाख गांठ एवं कर्नाटक में 23 लाख गांठ तथा तमिलनाडु के 4 लाख गांठ को मिलाकर कुल 86 लाख गांठ के कॉटन के उत्पादन का अनुमान है।

ओडिशा में चालू खरीफ में 3.85 लाख गांठ एवं अन्य राज्यों में 2 लाख गांठ कॉटन के उत्पादन का अनुमान है।

सीएआई के अनुसार पहली अक्टूबर 2024 को कॉटन का बकाया स्टॉक 30.19 लाख गांठ का बचा हुआ था, जबकि 291.35 लाख गांठ के उत्पादन का अनुमान है। चालू सीजन में करीब 33 लाख गांठ कॉटन का आयात होने की उम्मीद है। ऐसे में कुल उपलब्धता 354.54 लाख गांठ की बैठेगी।

चालू फसल सीजन में कॉटन की कुल घरेलू खपत 307 लाख गांठ होने का अनुमान है, जबकि इस दौरान 15 लाख गांठ के निर्यात की उम्मीद है।

सीएआई के अनुसार उत्पादक मंडियों में अप्रैल अंत तक 268.20 लाख गांठ कॉटन की आवक हो चुकी है, जिसमें से 185 लाख गांठ की खपत हो चुकी है। अत: पहली मई को मिलों के पास 35 लाख गांठ एवं सीसीआई, महाराष्ट्र फेडरेशन, एमएनसी, जिनर्स एवं निर्यातकों के साथ ही व्यापारियों के पास 95.89 लाख गांठ कॉटन का बकाया स्टॉक है।

कृषि मंत्रालय के दूसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार कपास का उत्पादन 299.26 लाख गांठ (एक गांठ 170 किलोग्राम) होने का अनुमान है, जो क‍ि इसके पिछले फसल सीजन 2023-24 के 325.22 लाख गांठ के मुकाबले कम है।

कोई टिप्पणी नहीं: