कुल पेज दृश्य

07 फ़रवरी 2024

खरीफ सीजन में देशभर के राज्यों से 643 लाख टन से अधिक हुई धान की खरीद

नई दिल्ली। खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के दौरान देशभर के प्रमुख उत्पादक राज्यों से 31 जनवरी 2024 तक 643.39 लाख टन धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी पर खरीद हुई है।


सूत्रों के अनुसार खरीफ विपणन सीजन 2023-24 में धान की कुल खरीद में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी पंजाब एवं छत्तीसगढ़ की रही है।

पंजाब से खरीफ सीजन में 185.40 लाख टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीद हो चुकी है, जबकि छत्तीसगढ़ से 144.13 लाख टन धान खरीदा जा चुका है। अन्य राज्यों में हरियाणा से 58.92 लाख टन, तेलंगाना से 47.32 लाख टन तथा उत्तर प्रदेश से 51.21 लाख टन धान की एमएसपी पर खरीद हो चुकी है।

ओडिशा से 45.72 लाख टन, मध्य प्रदेश से 37.72 लाख टन तथा बिहार से 21.98 लाख टन एवं आंध्र प्रदेश से 18.15 लाख टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीद हुई है।

अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल से 8.90 लाख टन, उत्तराखंड से 5.58 लाख टन तथा तमिलनाडु से 6.17 लाख टन और महाराष्ट्र से 7.98 लाख के अलावा केरल से 1.33 लाख टन धान की खरीद अभी तक हो चुकी है।

असम से 77,217 टन धान, चंडीगढ़ से 17,312 टन, गुजरात से 88,208 टन तथा हिमाचल प्रदेश से 22,898 टन तथा जम्मू कश्मीर से 23,858 टन और त्रिपुरा से 15,400 टन धान की खरीद समर्थन मूल्य पर हुई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: