कुल पेज दृश्य

11 दिसंबर 2015

प्याज के दाम लागत से कम


प्याज की आवक तेजी से बढऩे और कम निर्यात मांग के कारण चालू सीजन में पहली बार गुरुवार को इस जिंस के दाम बेंचमार्क लासलगांव मंडी में उत्पादन लागत से नीचे आ गए। किसान प्याज खराब होने की चिंता में अपनी उपज की बिक्री कर रहे हैं, जिससे नासिक की थोक मंडी में दाम सीजन के सबसे निचले स्तर 7 रुपये प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गए। लेकिन निर्यातकों के मंडियों में न आने के बावजूद अच्छी किस्म के प्याज के दाम 16 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहे हैं, जिससे औसत मॉडल कीमत 11.50 रुपये प्रति किलोग्राम बैठती है।
प्याज की कीमत 7 रुपये प्रति किलोग्राम इसकी उत्पादन एवं रखरखाव लागत से थोड़ी कम है। बीज एवं उर्वरक की ऊंची लागत के कारण अकेली उत्पादन लागत ही 5.50 से 6 रुपये प्रति किलोग्राम आती है, जबकि नमी कम रखने के लिए सूखा पाउडर छिड़का जाता है, जिस पर 1.5 से 2 रुपये प्रति किलोग्राम की लागत और आती है।  हालांकि खुदरा बाजारों में प्याज के दाम 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच बने हुए हैं।  नासिक के थोक कारोबारी और शिवक्रूपद टे्रडर्स के मालिक संजय सनप ने कहा, 'सभी खर्चों को देखते हुए अभी प्याज की उत्पादन लागत 7.50 से 8.00 रुपये प्रति किलोग्राम आती है। इसके साथ ही नमी को कम रखने पर भी खर्च आता है। देश के प्याज उत्पादन प्रमुख क्षेत्रों में बेमौसम बारिश हुई है, इसलिए किसानों को प्याज को खराब होने से बचाने के लिए पाउडर छिड़कना होगा।
नए सीजन की फसल बड़ी मात्रा में आती है, इसलिए भंडारित प्याज गोदामों में भरी रह जाती है। निर्यातकों के मंडियों में खरीदारी के लिए नहीं आने से कम मांग के कारण किसानों 7 रुपये प्रति किलोग्राम की वर्तमान कीमत पर नुकसान हो रहा है।' हालांकि अच्छी किस्म का प्याज थोड़ा मुनाफा दे रहा है। प्याज के दाम थोक और खुदरा बाजारों में तेजी से गिरे हैं। थोक लासलगांव मंडी में सामान्य किस्म के प्याज के दाम पिछले एक महीने में 59 फीसदी गिरकर अब 11.50 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं, जो एक महीने पहले 28 रुपये प्रति किलोग्राम थे।  मुंबई में भी थोक भाव पिछले एक महीने में करीब आधे गिरकर 14 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। हालांकि खुदरा विक्रेताओं ने उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में इतनी कमी नहीं की है। मुंबई में प्याज के खुदरा दाम 37.5 फीसदी घटे हैं, जबकि इसकी थोक कीमतों मे 50 फीसदी गिरावट आई है।
राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (एनएचआरडीएफ) के निदेशक आर पी गुप्ता ने कहा, 'सरकार को किसानों का हित देखना चाहिए। कीमत एक तय स्तर से नीचे गिरने के कारण किसान निश्चित रूप से हतोत्साहित होंगे और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में छोटे-मोटे विरोध प्रदर्शनों की खबरें भी आई हैं। ऐसा लगता है कि सरकार प्याज की कीमतों में तेजी  रोकने के लिए एमईपी में बड़ी कटौती नहीं करेगी।' (BS Hindi)

सदन में सूखे पर चर्चा

सदन में सूखे पर चर्चा करते हुए बताया कि पूरे देश के अंदर खास तौर पर हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र,उड़ीसा अन्य राज्यों के अंदर भी सूखे की वजह से किसान पूरी तरह से टूटा गया है इस बार हरियाणा के अंदर छठी बार सुखा पड़ा है, पिछले साल सरकार से जब हमने मांग की थी तो माननीय कृषि मंत्री जी ने सदन में खड़े हो कर ये विश्वास दिलाया था की किसानों के साथ सरकार न्याय करेगी मगर पिछले दिनों जब प्रशनकाल के दौरान सरकार से जवाब माँगा गया तो बड़े खेद के साथ उस जवाब के अंदर लिखा गया की हरियाणा के अंदर न तो सुखा है और न किसी मक्खी के प्रकोप की वजह से कहीं फसल बर्बाद हुई है, निरंतर मंत्री जी से हमारी इस पर चर्चा भी हुई और मंत्री जी ने विश्वास दिलवाया की सरकार इस पर भी गहन चिंतन के साथ विचार करेगी, आज देश के तीनों कृषि मंत्री यहाँ मौजूद है और मैं हरियाणा प्रदेश ही नही पूरे देश के किसानों की बात करता हूँ की आज जिस तरीके से हम फाइनेंस मिनिस्ट्री का एक बजट ले कर आते है आज हमारे देश की ज़रूरत है की हम सब मिल कर किसान के लिए भी एक बजट ले कर आए, जिस तरीके से फाइनेंसियल कमीशन इस देश के भविष्य को तय करने का काम करती है क्यूँ नही हमारे देश के किसानो के लिए भी एक कमीशन बनाई जाये जो हमारे देश के किसानो का भविष्य बनाने का काम करे I..........
Dushyant Chautala

10 दिसंबर 2015

राजस्थान में चने का रकबा पिछले साल से आधा


मॉनसून सीजन में कम बारिश और इस वजह से मिट्टी में कम नमी होने के कारण इस साल राजस्थान में चने की बुआई पिछले साल से करीब आधी ही हो पाई है। राज्य के व्यापारियों का कहना है कि चने की बुआई का समय लगभग निकल चुका है। उनका कहना है कि अगर आने वाले 5 से 10 दिन में प्रदेश में बारिश होती है तो चने का रकबा कुछ बढ़ सकता है, अन्यथा अब आगे बुआई नहीं होगी।
व्यापारियों का कहना है कि कम बुआई के चलते अगले वर्ष चने का उत्पादन भी आधे से कम रह जाएगा। राजस्थान देश का सबसे बड़ा चना उत्पादक राज्य है। राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, गुजारात, कर्नाटक और तमिलनाडु में चने का उत्पादन होता है। जयपुर के एक चना व्यापारी का कहना है कि राजस्थान में चने की बुआई कम बारिश की वजह से प्रभावित हुई है। वर्ष 2014-15 में राजस्थान में 1 लाख 25 हजार हेक्टेयर में चने की बुआई हुई थी, जबकि 2015-16 में 20 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मात्र 58,150.59 हेक्टेयर में ही चने की बुआई हो पाई है। कम रकबे को देखते हुए अगले वर्ष चने का उत्पादन घटकर आधा रहने के आसार हैं और देश में दलहनों की उपलब्धता कीस्थिति बिगड़ेगी।
व्यापारी ने बताया कि राजस्थान में काले चने के मुख्य उत्पादक क्षेत्रों जयपुर, अजमेर, केकड़ी, किशनगढ़, नसीराबाद, फागी, फुलेरा, सांभर, टोंक में चने की बुआई न के बराबर हुई है। इन इलाकों में उन्हीं किसानों ने चने की बुआई की है, जिनके पास ट्यूबवैल या कुएं से सिंचाई की व्यवस्था है। प्रदेश में जो थोड़ी-बहुत बुआई हुई है, वह जैसलमेर, बीकानेर और शेखावटी क्षेत्र में हो पाई है। गौरतलब है कि इस साल राजस्थान में चने की बुआई का लक्ष्य 1.25 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 1.45 लाख हेक्टेयर तय किया गया है। (BS Hindi)

09 दिसंबर 2015

एनडीडीबी: दाल क्रांति लाने की तैयारी

नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड अब देश में एक दाल क्रांति लाने की तैयारी में है। अपने सफल ब्रांड के जरिए एनडीडीबी ने दाल की टेस्ट मार्केटिंग शुरू कर दी है। उसका मिशन लोगों तक सही दाम में अच्छी क्वालिटी की दाल पहुंचाना है और किसानों को फसल की सही कीमत दिलाना है।

नैशनल डेरी डेवलपमेंट बोर्ड अब अपने ब्रांड सफल के जरिए बेहतर दाल आप तक पहुंचाएगा। दिल्ली के लोगों को सफल की ये दाल खाने का मोका सबसे पहले मिलेगा। एनडीडीबी का मानना है कि दाल की डिमांड और सप्लाई के गैप को भरने का सबसे बढ़िया तरीका अमूल का मॉडल ही है। इससे ग्राहकों और किसानों दोनों के फायदा होगा।

अमूल का मॉडल बेहद सरल है। इसमें 3 स्तर पर काम होता है। हर गांव अपने लेवल पर कलेक्शन करता है और फिर डिस्ट्रिक्ट लेवल पर इसे इक्कठा किया जाता है और इसकी प्रोसेसिंग की जाती है। इसके बाद स्टेट लेवल पर दाल की मार्केटिंग का काम किया जाएगा। सफल ब्रांड की बिक्री से हुई कमाई का अधिकतर हिस्सा किसानों को ही जाएगा। सफल के इस मॉडल को सफल बनाने के लिए एनडीडीबी, कुछ फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेसंश के साथ भी काम करेगा।

फिलहाल देश में 22 मिलियन टन दाल की खपत होती है जिसमें से ब्रांडेड दाल का हिस्सा सिर्फ 2 फीसदी ही है। सफल के अलावा बाजार में टाटा आई-शक्ति, अदानी विलमर के फॉर्च्यून ब्रांड मौजुद हैं और जल्द ही महिंद्रा की नुप्रो भी दिखेगी। (hindimoneycantorl.com)

कमोडिटी बाजारः कच्चे तेल में सुधार, क्या करें

कच्चे तेल की कीमतों में कल की गिरावट के बाद आज तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट करीब 1.5 फीसदी बढ़ा है। हालांकि, क्रूड के दाम अभी भी 6.5 साल के निचले स्तर के करीब बने हुए हैं। ओपेक उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है जिससे बाजार में ओवर सप्लाई बढ़ती जा रही है। ओपेक देश 3 करोड़ बैरल के लक्ष्य के मुकाबले करीब 3.2 करोड़ बैरल प्रति दिन तेल उत्पादन कर रहे हैं। बाजार की नजर अब अमेरिका के इंवेंट्री डेटा पर है जो आज आने वाले हैं। जानकारों का मानना है कि अमेरिका में तेल भंडार में इजाफा होगा।

फिलहाल घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर कच्चा तेल करीब 1.5 फीसदी बढ़कर 2,560 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर नैचुरल गैस में भी 0.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है और इसका भाव 139.6 रुपये पर पहुंच गया है।

कल की गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के दाम बढ़े हुए हैं। डॉलर में कमजोरी आने से सोने को सपोर्ट मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम 1075 डॉलर के ऊपर हैं। वहीं घरेलू बाजार में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। चांदी की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम बढ़े हुए हैं लेकिन घरेलू बाजार में सपाट कारोबार हो रहा है। एमसीएक्स पर सोना 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 25,555 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बेस मेटल्स की कीमतों में आज सुधार देखा जा रहा है। डॉलर में कमजोरी से मेटल्स को फायदा हो रहा है। बेस मेटल्स में लेड को छोड़ बाकी मेटल में बढ़त दिख रही है। एमसीएक्स पर एल्युमिनियम 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 99.25 रुपये पर नजर आ रहा है, जबकि कॉपर 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 309.8 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर निकेल में 0.4 फीसदी की मजबूती आई है और इसका भाव 582.7 रुपये पर पहुंच गया है। लेड में 0.25 फीसदी की कमजोरी आई है और इसका भाव 113.5 रुपये पर आ गया है। जिंक की चाल भी सपाट नजर आ रही है।

चने की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। निचले स्तर पर मांग बढ़ने से चना के दाम बढ़े हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया से चना का आयात शुरू हो चुका है जिससे चने की कीमतों पर आगे कुछ दबाव पड़ सकता है। बुआई की बात करें तो महाराष्ट्र और कर्नाटक में बुआई बेहतर है लेकिन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में चना की बुआई कम हुई है।

एंजेल कमोडिटीज की निवेश सलाह

कच्चा तेल एमसीएक्स (दिसंबर वायदा) : खरीदें - 2500-2510, स्टॉपलॉस - 2460 और लक्ष्य - 2590

कॉपर एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : खरीदें - 308-309, स्टॉपलॉस - 305 और लक्ष्य - 315

सोना एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : खरीदें - 25450-25500, स्टॉपलॉस - 25250 और लक्ष्य - 25800

चांदी एमसीएक्स (मार्च वायदा) : खरीदें - 34100-34200, स्टॉपलॉस - 33500 और लक्ष्य - 34800 (hindimoenycantorl.com)

 

कमोडिटी बाजारः आज क्या बनाएं रणनीति


निचले स्तरों से क्रूड में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 2 फीसदी बढ़कर 38.25 डॉलर पर पहुंच गया है। इसके अलावा ब्रेंट क्रूड का दाम 41 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। वहीं, डॉलर में गिरावट से सोने में हल्की तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1075 डॉलर के करीब है। चांदी में तेजी है और कॉमैक्स पर इसका भाव 14.2 डॉलर के करीब नजर आ रहा है।

घरेलू बाजार में फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1.5 फीसदी बढ़कर 2,570 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। लेकिन एमसीएक्स पर नैचुरल गैस की चाल सपाट है और इसका भाव 139 रुपये पर नजर आ रहा है। एमसीएक्स पर सोना 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 25,550 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चांदी भी 0.1 फीसदी बढ़कर 34,400 रुपये के आसपास नजर आ रही है।

बेस मेटल्स में लेड को छोड़ बाकी मेटल में बढ़त दिख रही है। एमसीएक्स पर एल्युमिनियम 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 99 रुपये पर नजर आ रहा है, जबकि कॉपर 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 310.1 रुपये पर कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर निकेल में 0.7 फीसदी की मजबूती आई है और इसका भाव 584.4 रुपये पर पहुंच गया है। लेड में 0.25 फीसदी की कमजोरी आई है और इसका भाव 113.5 रुपये पर आ गया है। हालांकि जिंक 0.2 फीसदी बढ़कर 102.25 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

वायदा में एग्री कमोडिटी में चीनी की चाल सपाट है। एनसीडीईएक्स पर चीनी का भाव 2,840 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। वहीं एनसीडीईएक्स पर कपास खली 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 1,760 रुपये पर कारोबार कर रही है।

स्टेवन डॉट कॉम की निवेश सलाह

गोल्ड मिनी एमसीएक्स (फरवरी वायदा) : खरीदें - 25490, स्टॉपलॉस - 25340 और लक्ष्य - 25940

एल्युमिनियम मिनी एमसीएक्स (दिसंबर वायदा) : खरीदें - 98, स्टॉपलॉस - 96 और लक्ष्य - 104

चीनी एनसीडीईएक्स (दिसंबर वायदा) : खरीदें - 2960, स्टॉपलॉस - 2938 और लक्ष्य - 3026

कपास खली एनसीडीईएक्स (जनवरी वायदा) : खरीदें - 1742, स्टॉपलॉस - 1720 और लक्ष्य - 1808 (Hindimoneycantorlcom)

 

सोने के वायदा भाव में तेजी


वैश्विक बाजार में तेजी के बीच लिवाली बढऩे से सोने का वायदा भाव 50 रुपये चढ़कर 25,668 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज अगले साल अप्रैल की डिलिवरी के लिए सोना दो लाट के कारोबार में 50 रुपये या 0.20 प्रतिशत चढ़कर 25,668 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। फरवरी की डिलिवरी के लिए सोना 149 लाट के कारोबार में 17 रुपये या 0.07 प्रतिशत चढ़कर 25,543 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर आज सिंगापुर में सोना 0.22 प्रतिशत चढ़कर।,077 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।