कुल पेज दृश्य

02 अगस्त 2016

राजस्थान में ग्वार सीड की बुवाई आधी

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू खरीफ में राजस्थान में ग्वार की बुवाई अभी तक केवल 14.27 लाख हैक्टेयर ही हो पाई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 28 लाख लाख हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी थी। राज्य के कृषि निदेषालय के अनुसार आगे बुवाई में तेजी तो आयेगी लेकिन बुवाई में भारी कमी आने का अनुमान है। किसानों ने राजस्थान में ग्वार सीड के बजाए मूंग, मोठ, कपास और बाजरा की बुवाई ज्यादा की है।.....आर एस राणा

दलहन की कीमतों में और आयेगी गिरावट

आर एस राणा
नई दिल्ली। अरहर, उड़द और मूंग की कीमतों में तेजी की संभावना अब समाप्त हो गई है। चालू खरीफ में जहां इनकी पैदावार ज्यादा होने का अनुमान है, वहीं आयात भी ज्यादा मात्रा में हो रहा है साथ ही आयातित दलहन की कीमतों में भी गिरावट बनी हुई है।
मुुंबई में म्यंमार से आयातित लेमन अरहर के भाव 1,175 डॉलर प्रति टन (सीएंडएफ) रह गए जबकि उड़द एफएक्यू के भाव 1,430 डॉलर, एसक्यू के भाव 1,445 डॉलर, मूंग पकाकू के भाव 865 डॉलर और राजमा के भाव 760 डॉलर प्रति टन रह गए। मालूम हो कि पहली जुलाई 2016 को लेमर अरहर का 1,360 डॉलर था जबकि उड़द एफएक्यू का भाव 1,600 डॉलर और एसक्यू का भाव 1,630 डॉलर प्रति टन था। मूंग अन्ना का भाव पहली जुलाई को 930 डॉलर प्रति टन था।.............आर एस राणा

चीनी मिलों पर कोटा सिस्टम लागू नहीं करेगी सरकार-पासवान

आर एस राणा
नई दिल्ली। चीनी मिलों पर चीनी बेचने के लिए केंद्र सरकार कोटा सिस्टम को दोबारा लागू नहीं करेगी। केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने बताया कि केंद्र सरकार ने कोटा सिस्टम को दोबारा लागू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने बताया कि सरकार अन्य कदम उठाकर चीनी की कीमतों को काबू में करेगी, लेकिन कोटा सिस्टम लागू करने की सरकार की कोई योजना नहीं है।
केंद्र सरकार ने 2012 में चीनी मिलों से कोटा सिस्टम को समाप्त कर दिया था, उससे पहले चीनी मिलों को कुल उत्पादन की 10 फीसदी चीनी लेवी के तहत देनी अनिवार्य होती थी। वह भी बाजार भाव से काफी नीचे भाव पर।.......आर एस राणा

एमएमटीसी 40 हजार टन मसूर आयात करेगी

आर एस राणा
नई दिल्ली। सार्वजनिक कंपनी एमएमटीसी ने 40 हजार टन मसूर के आयात के लिए निविदा आमंत्रित की है। कंपनी के अनुसार 40 हजार टन मसूर का आयात मुंबई बंदरगाह पर किया जायेगा तथा आयात कनाडा और आस्ट्रेलियाई मसूर का 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के दौरान किया जायेगा।......आर एस राणा

01 अगस्त 2016

चावल निर्यात में 21 फीसदी की गिरावट

आर एस राणा
नई दिल्ली।  जुलाई महीने के चौथे सप्ताह 18 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान देष चावल के निर्यात में 21 फीसदी की गिरावट आकर कुल निर्यात 1,84,519.63 टन का ही हुआ है जबकि सइके पहले सप्ताह में 2,34,991.84 टन चावल का निर्यात हुआ था। चौथे सप्ताह के दौरान हुए चावल के कुल निर्यात में जहां बासमती चावल की हिस्सेदारी 37.91 फीसदी थी वहीं गैर-बासमती चावल की हिस्सेदारी 62.08 फीसदी थी। इस दौरान 69,954.19 टन बासमती चावल का निर्यात हुआ जबकि 1,14,565.44 टन गैर-बासमती चावल का निर्यात हुआ।......आर एस राणा

गुजरात ने ग्वार सीड उत्पादन अनुमान में की कटौती

आर एस राणा
नई दिल्ली।  गुजरात के कृषि निदेषालय ने चालू खरीफ में राज्य में ग्वार सीड के पैदावार के अनुमान में कटौती की है। मंत्रालय द्वारा जारी चौथे अग्रिम अनुमान के अनुसार राज्य में ग्वार सीड की बुवाई 30,900 हैक्टेयर में होने का अनुमान है तथा उत्पादन का अनुमान 1,86,000 टन होने का है जबकि प्रति हैक्टेयर उत्पादकता 602 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर है। राज्य सरकार ने तीसरे आरंभिक अनुमान में जहां बुवाई में 9,000 हैक्टेयर की कमी की है वहीं, उत्पादन में 5,000 टन की कटौती की है।....आर एस राणा

चीनी महंगी होने की आशंका, गन्ने की बुआई घटी

महाराष्ट्र में इस साल गन्ना प्रोडक्शन में 40 फीसदी की कमी का अनुमान है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल महाराष्ट्र में गन्ने की बुआई में भी करीब 30 फीसदी की कमी आई है। दरअसल सूखे से परेशान किसानों ने इस साल दूसरी फसलों का रुख किया है। गन्ने में सिंचाई की जरूरत ज्यादा होने से किसानों को पिछले दो साल सूखे ने काफी परेशान किया।  सरकार ने भी इस साल बियॉन्ड केन जैसी स्कीम लॉन्च कीं जिसमें किसानों को गन्ने के अलावा दूसरी फसलों की तरफ जाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या चीनी की कीमतें और बढ़ेंगी, पिछले अक्टूबर से कीमतें 35 फीसदी बढ़ चुकी हैं, यहां तक कि सरकार बार-बार हस्तक्षेप कर रही है और अब मिलों पर भी स्टॉक लिमिट लगाने की बात चल रही है।