कुल पेज दृश्य

26 जुलाई 2016

देश में मॉनसून फिर से पड़ा कमजोर



आर एस राणा
देश में मॉनसून फिर से कमजोर पड़ गया है और 25 जुलाई तक सामान्य से 1 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश के 30 फीसदी इलाकों में बेहद कम बारिश हुई है, जबकि 25 फीसदी इलाकों में सामान्य से कम बारिश हुई है। महज 20 फीसदी इलाके ऐसे रहे जहां सामान्य बारिश दर्ज हुई है, जबकि 25 फीसदी में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं इस पूरे सीजन के दौरान सामान्य से कम बारिश के इलाके का दायरा बढ़कर 27 फीसदी तक पहुंच गया है।  फिलहाल बारिश वाले इलाके ज्यादा पूर्वी और उत्तर भारत में हैं, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर के असम और अरुणाचल प्रदेश के अलावा पूर्व में बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी तेज बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर अभी आगे भी जारी रहेगा। वहीं पश्चिम भारत के गोवा और दक्षिण के कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा भी देश के कई इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।........
आर एस राणा

दाल पर माथापच्ची, कैबिनेट सचिव आज करेंगे बैठक

आर एस राणा
दाल की महंगाई से निपटने के लिए सरकार आज फिर बैठक करेगी। कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली इस बैठक में वित्त और कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा उपभोक्ता मामलों के सचिव भी शामिल होंगे।  सूत्रों के मुताबिक दालों में चने की कीमतें सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी हैं। आमतौर पर दालों में सबसे सस्ता बिकने वाले चने का दाम अरहर के भी पार चला गया है। सूत्रों का कहना है कि चने की महंगाई से निपटने के लिए इस बैठक में खास रणनीति पर विचार हो सकता है। कैबिनेट सचिव दाल की बुआई और इसके स्टॉक का भी ब्यौरा लेंगे। आपको बता दें इस साल खरीफ दालों की बुआई में करीब 40 फीसदी की बढ़त हुई है, इसके बावजूद अभी तक इसका कीमतों पर खास असर देखने को नहीं मिला है।........आर एस राणा

25 जुलाई 2016

मैंथा की कीमतों में और तेजी की उम्मीद

आर एस राणा
नई दिल्ली। मैंथा तेल में इस समय निर्यातकों की मांग निकली हुई है जबकि उत्पादक मंडियों में दैनिक आवक सामान्य के मुकाबले कम है। ऐसे में मैंथा की कीमतों में और भी तेजी आने का अनुमान है। उत्पादक मंडियों में सोमवार को मैंथा तेल का भाव 1,075 रुपये प्रति क्विंटल रहा जबकि दैनिक आवक 400 (ड्रम-180 किलो) की हुई।
जानकारों के अनुसार चालू सीजन में मैंथा की पैदावार तो पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी ज्यादा होने का अनुमान है लेकिन बकाया स्टॉक कम होने  के साथ ही पाईप लाईन खाली होने के कारण मैंथा तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। एक अनुमान के अनुसार चालू सीजन में मैंथा तेल का उत्पादन 35 से 37 हटार टन होने का अनुमान है। ऐसे में चालू सीजन में मैंथा तेल की कीमतें तेज ही बनी रहेंगी।
माना जा रहा है कि मैंथा की मौजदा कीमतों में 25 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी और आयेगी, उसके बाद भाव एक बार रुकेंगे, लेकिन भविष्य फिर भी तेजी का ही है। आमतौर पर जून से अगस्त तक मैंथा तेल की आवक का पीक सीजन रहता है। इस समय मैंथा तेल की दैनिक आवक उत्पादक मंडियों में केवल 400 ड्रम की हो रही है जबकि आमतौर पर इस दौरान आवक 800 से 900 ड्रम की रहती है।
इस समय मैंथा में निर्यातकों की मांग भी आ रही है तथा इसके निर्यात सौदे करीब 18 से 19 डॉलर प्रति किलो की दर से हुए हैं। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में इसके निर्यात में तेजी आयेगी।......आर एस राणा

पीईसी 2 लाख टन मक्का का आयात करेंगी

आर एस राणा
नई दिल्ली। सार्वजनिक कंपनी पीईसी लिमिटेड ने 2 लाख टन मक्का आयात के निविदा मांगी है। निविदा के अनुसार विदेषों से नोन जीएम मक्का का आयात किया जायेगा तथा आयात की अवधि 15 दिसंबर 2016 से 31 जनवरी 2017 होगी।...........आर एस राणा

कनाडा में मटर की पैदावार 28 फीसदी ज्यादा होने का अनुमान

आर एस राणा
नई दिल्ली। कनाडा में मटर की आने वाली फसल की पैदावार में 28 फीसदी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। कनाडा कृषि मंत्रालय के अनुसार फसल सीजन 2016-17 में मटर की पैदावार 41 लाख टन टन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल पैदावार 32 लाख टन की हुई थी। सोमवार का मुंबई में कनाडा की पीली मटर के भाव 3,351 रुपये प्रति क्विंटल रहे जबकि हरी मटर के भाव 3,100 से 3,200 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं।
कनाडा में मटर की पैदावार ज्यादा होने का असर इसकी कीमतों पर भी दिखने लगा है। अगस्त महीने के आयात सौदे 2,841 रुपये और सितंबर-अक्टूबर महीने सौदे 2,631 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मुबई बदरगाह पहंुच के हुए हैं। हालांकि जानकारों का मानना है चना के भाव उंचे बने हुए हैं इसलिए पीली मटर की कीमतों में अभी ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है।.............आर एस राणा

ओएमएसएस के तहत 8.81 लाख टन गेहूं की बिक्री

आर एस राणा
नई दिल्ली। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) अभी तक खुले बाजार बिक्री योजना के माध्यम से 8.81 लाख टन गेहूं बेच चुकी है। एफसीआई के अनुसार अभी तक हुई बिक्री में 5.23 लाख टन गेहूं की बिक्री बड़ी कंपनियों को की गई है जबकि 3.44 लाख टन गेहूं की बिक्री राज्यों को की गई है। इसके अलावा 13,250 टन गेहूं डेटीकेट मूंवमेंट में आधार पर बिका है।
21 जुलाई को जारी की गई निविदा में गेहूं की फ्लोर मिलों ने 1,698 से 1,707 रुपये प्रति क्विंटल की दर से निविदा भरी थी, जबकि पंजाब की फलोर मिलों ने रिजर्व भाव 1,640 रुपये प्रति क्विंटल की दर से निविदा भरी थी। मध्य प्रदेष की फ्लोर मिलों ने 1,640 से 1,730 रुपये, कर्नाटका की फलोर मिलों ने 1,894 से 1,943 रुपये, गुजरात की फलोर मिलों ने 1,792 से 1,813 रुपये, राजस्थान की फ्लोर मिलों ने 1,712 से 1,778 रुपये, हरियाणा की फ्लोर मिलों ने 1,640 से 1,655 रुपये, महाराष्ट्र की फ्लोर मिलों ने 1,840 से 1,894 रुपये प्रति क्विंटल की दर से निविदा भरी थी। .......आर एस राणा

23 जुलाई 2016

कालीमिर्च के निर्यात में हल्की बढ़त

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू महीने के दूसरे सप्ताह (4 जुलाई से 10 जुलाई) के दौरान देष से कालीमिर्च का निर्यात बढ़कर 386 टन का हुआ है जबकि इसके पहले सप्ताह में 376 टन कालीमिर्च का निर्यात हुआ था। इस दौरान यूएसए, यूके, कनाडा, साउदी अरब और कुवैत को ज्यादा निर्यात हुआ है। जून के आखिर सप्ताह में 826 टन कालीमिर्च का निर्यात हुआ था। नीलामी केंद्रों पर चालू महीने में कालीमिर्च की साप्ताहिक आवक घटकर 50 टन के करीब रह गई है जबकि इसके पहले महीने में 100 टन से ज्यादा की आवक हो रही थी।
जानकारों के अनुसार कालीमिर्च का स्टॉक कम है तथा आगे निर्यात में बढ़ने का अनुमान है जिससे इसके भाव में सुधार आ सकता है। फसल सीजन 2016-17 में कालीमिर्च की पैदावार 50 हजार टन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल इसकी पैदावार 70,000 टन की हुई थी। कालमिर्च के निर्या सौदे इस समय यूरोप के लिए 10,850 डॉलर में और यूएस के लिए 11,100 डॉलर प्रति टन की दर से सीएंडएफ के हो रहे हैं।
इंटरनेषनल पीपर कंम्यूनिटी (आईपीसी) के अनुसार फसल सीजन 2016-17 में विष्व में कालीमिर्च की पैदावार 4,14,000 टन होने का अनुमान है जबकि जबकि इसकी सालाना खपत 4,63,000 टन की होती है। ऐसे में विष्व बाजार में कालीमिर्च की कीमतों में सुधार आने का अनुमान है।........आर एस राणा