Rajkot Castor Seed futures open with bearish tonne taking clue from weak
inner tonne prevelent in the cash market.Ample stock from previous
season and higher crop estimate (over 15 lakh tonne ) this year have
restricted bulls to go for speculative buying.Seed arrivals in Rajkot
was registered at higher level to 15000 bags against 7000 bags in
previous trading session.It is being traded at 685 to 720 per 20 kg
and may stay steady in coming days.
02 जनवरी 2016
Around 6000 T Australian Wheat Lands In Kerala
Export
continues in small quantity for various destinations. India exported 5586.84
tonne wheat during week ended 27 December-2015.Average FoB quote realized last
week was $311.9 per tonne. As prices are ruling lower in global market export
opportunity for Indian wheat exporters seems blemish. India imported 6000 tonne
wheat during the same period after a gap of four weeks at an average CiF of
$260.86 per tonne. Wheat landed at Cochin sea and imported from Australia.
Wheat Coverage Area Lags Behind By 7.40 % To 271 Lakh Ha So Far
As per latest update from Ministry of Agriculture Indian wheat growing States have covered 271.46 lakh ha area till 1st
Jan-2016.It is almost 7.4 % lower (293.16 lakh ha) in comparison to
area covered in the corresponding time of last year. States like Uttar
Pradesh, Gujarat and Madhya Pradesh are running behind by 11.28,27.21
and 13.60 % at progressive wheat area coverage front. Sowing is on and
would continue till 15th January-2016.Recovery in coverage is
expected now to some extent with decreasing temperature in central,
east and western parts of India. However, overall acreage may decrease
from306 lakh ha. to 29.0 lakh ha due to late sowing.
दिसंबर के आखिर सप्ताह में चावल का निर्यात 10 फीसदी घटा
आर एस राणा
नई दिल्ली। विदेषी में नए साल की छुट्टियों का असर दिसंबर के आखिरी सप्ताह में चावल के निर्यात पर देखने को मिला। दिसंबर 2015 के आखिरी सप्ताह में देष में 1,60,787.40 टन चावल का ही निर्यात हो पाया है जोकि उसके पहले सप्ताह के मुकाबले करीब 10 फीसदी कम है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में देष से 1,78,763.75 टन चावल का निर्यात हुआ था।
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हुए चावल के निर्यात में बासमती की हिस्सेदारी 46.20 फीसदी और गैर बासमती की 53.79 फीसदी रही। इस दौरान देष से 74,296.21 टन बासमती चावल का निर्यात हुआ जबकि 86,488.20 टन का गैर बासमती चावल का निर्यात हुआ। इस दौरान देष से बासमती चावल का निर्यात मुख्यतः ईरान, साउदी अरब और कोरिया को हुआ जबकि गैर-बासमती चावल का नाईजीरिया, आइवरी कोस्ट और बेनीन को हुआ।
देष की प्रमुख धान मंडी करनाल में पूसा बासमती-1,121 धान के भाव 2,275 रुपये और पूसा-1509 बासमती धान के भाव 1,725 रुपये प्रति क्विंटल रहे जबकि पूसा-1,121 बासमती चावल सेले का भाव 4,100 रुपये और स्टीम का भाव 5,000 रुपये प्रति क्विंटल रहा। .......आर एस राणा
सरकार ने जब्त दालें खुदरा बाजार में बेचीं
सरकार ने जमाखोरों से जब्त की गई 1.12 लाख टन दालें खुदरा बाजार में उतारी हैं, जिसका मकसद बाजार में उपलब्धता में सुधार लाना और कीमतों को अंकुश में रखना है। सरकार के जमाखोरों के यहां भंडार को पकडऩे व उसे खुदरा बाजार में उतार देने सहित अनेक कदमों के कारण दालों की कीमत अक्टूबर महीने के 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक के स्तर से घटकर फिलहाल 160 रुपये किलोग्राम पर आ गई है। कमजोर मॉनसून के कारण फसल वर्ष 2014-15 (जुलाई से जून) के दौरान दलहन उत्पादन में 20 लाख टन की कमी आने के बाद विशेषकर तुअर और उड़द जैसी प्रमुख दालों की कीमतें विगत कुछ महीनों में निर्बाध रूप से बढ़ीं हैं।
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि राज्य सरकारों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल तक जमाखोरी रोधी अभियान के तहत 1,12,545.96 टन दलहन जब्त किया गया और बाजार में उपलब्धता बढ़ाने के लिए इनकी नीलामी की गई अथवा किसी अन्य माध्यम से इन्हें बाजार में लाया गया। इससे कीमतों में आगे और कमी लाने में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है, 'राज्यों के द्वारा दलहनों का स्टॉक रखने की सीमा को लागू किए जाने के बाद अभी तक 1,31,029.55 टन दलहनों को जब्त किया गया है। बाकी राज्य सरकारों के द्वारा भी आवश्यक जिंस कानून के प्रावधानों के अनुरूप जब्त किए गए दलहनों को बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही है।'
देश के 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में करीब 14,726 छापे मारे गए हैं। आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक 86,709 टन दलहन को महाराष्ट्र में जब्त किया गया जिसमें से 81,473 टन दलहन को कल तक बाजार में उतार गया है। कर्नाटक में अभी तक जब्त किए गए 25,545 टन दलहनों में से 22,421 टन दलहनों को बाजार में लाया गया है। जबकि छत्तीसगढ़ में बाजार में 4,138 टन दलहनों को बाजार में उतार है। इसमें कहा गया है कि बाकी राज्य भी जब्त किए गए दलहनों को बाजार में उतारने की प्रक्रिया में हैं।
तिलहन पेराई मिलों ने मांगी आयात शुल्क में छूट
तिलहन की भारी किल्लत के कारण खाद्य तेल एवं खली का उत्पादन कम होने से परेशान घरेलू पेराई उद्योग ने सरकार से आग्रह किया है कि उद्योग पर आयात शुल्क वर्तमान 30 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जाए। जलवायु की प्रतिकूल स्थितियों और किसानों के बेहतर वैकल्पिक फसलों की तरफ रुझान बढऩे के कारण भारत में तिलहन उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है।
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि फसल वर्ष (जुलाई से जून) 2014-15 में भारत का तिलहन उत्पादन करीब 19 फीसदी घटकर 266.8 लाख टन रहा है, जो वर्ष 2010-11 में 328.4 लाख टन था। सरकार ने तिलहन का घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए कई पहल शुरू करने के बावजूद उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में कम नवोन्मेष और प्रतिकूल मौसम से फसल को नुकसान के कारण भारत में उत्पादन घटा है।
इसके नतीजतन न केवल खाद्य तेल का आयात तेजी से बढ़ा है बल्कि भारत वैश्विक खली बाजार से भी बाहर हो गया है, जो एक समय विदेशी मुद्रा अर्जन का सबसे बड़ा स्रोत था। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (एसईए) के कार्यकारी निदेशक बी वी मेहता ने कहा, 'तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए अभी तक किए गए प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं क्योंकि उनके कोई वांछित नतीजे नहीं मिले हैं। तिलहन का उत्पादन लगातार घटता जा रहा है, इसलिए तिलहन आयात को छूट देने का समय आ गया है।'
वित्त मंत्री अरुण जेटली को भेजे ज्ञापन में इस उद्योग की शीर्ष संस्था एसईए ने आग्रह किया है कि तिलहनों पर आयात शुल्क को वर्तमान 30 फीसदी के स्तर से घटाकर 5 फीसदी किया जाए। संभवतया इतना ऊंचा शुल्क किसानों के हितों के संरक्षण के लिए बड़ी मात्रा में तिलहन आयात को रोकने के लिए लगाया गया था। लेकिन सरकार किसानों को तिलहन का रकबा बढ़ाने की खातिर प्रोत्साहित करने के लिए हर साल तिलहनों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी करती जा रही है। घरेलू तिलहन उत्पादन में गिरावट और बढ़ती मांग के कारण पिछले कुछ वर्षों से भारत की आयातित खाद्य तेल पर निर्भरता बढ़ती जा रही है।
पिछले चार वर्षों के दौरान खाद्य तेल के आयात में चक्रवृद्धि सालाना वृद्धि दर 7 फीसदी रही है। खाद्य तेल का आयात वर्ष 2014-15 में 144.2 लाख टन रहा, जो 2011-12 में 99.8 लाख टन था। इसके अलावा भारत वैश्विक खली निर्यात बाजार में पिछड़ रहा है। खली के निर्यात में तेजी से गिरावट आई है। यह वर्ष 2011-12 में 56 लाख टन था, जो वर्ष 2014-15 में घटकर महज 24.7 लाख टन रहा। खली का निर्यात तेल वर्ष (नवंबर से अक्टूबर) 2015-16 में घटकर 20 लाख टन से भी नीचे आने के आसार हैं।
फॉच्र्युन ब्रांड के खाद्य तेलों की उत्पादक अदाणी विल्मर के मुख्य कार्याधिकारी अतुल चतुर्वेदी ने कहा, 'इस समय तिलहन आयात को शुल्क मुक्त करना बहुत जरूरी है। हमारा खली का निर्यात ऐसे समय घटा है, जब इसकी वैश्विक मांग बढ़ रही है। पक्षी एवं पशु आहार के रूप में भारत से बढ़ती मांग के चलते हम जल्द ही खली का आयात शुरू करेंगे।' भारत को ऐसे स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें खाद्य तेल के बढ़ते आयात और खली के घटते निर्यात से विदेशी मुद्रा बाहर जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक वर्ष 2011-12 में शुद्ध निकासी 2014-15 में बढ़कर 9.65 अरब डॉलर हो गई है, जो वर्ष 2011-12 में 7 अरब डॉलर थी। तिलहन की कम उपलब्धता से भारतीय पेराई उद्योग प्रभावित हुआ है। तिलहन पेराई इकाइयों का औसत क्षमता उपयोग घटकर महज 30 फीसदी रह गया है। पिछले कई वर्षों से ऋणात्मक मार्जिन की वजह से बहुत सी लघु एवं मझोली इकाइयां बंद हो गई हैं।
कृषि में कम लागत व ज्यादा पैदावार पर जोर
कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि फसल की पैदावार बढ़ाना, उत्पादन लागत कम करना, बेहतर विपणन की सुविधा उपलब्ध कराना और आधुनिक प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल वर्ष 2016 में सरकार की शीर्ष प्राथमिकता होगी। मंत्री ने घोषणा की कि सभी 585 थोक मंडियों को मार्च 2018 के अंत तक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 50,000 करोड़ रुपसे की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिलावार सिंचाई योजना अगले वर्ष तक तैयार हो जाएगी।
सिंह ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, 'मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। ... सरकार की प्रतिबद्धता उत्पादकता बढ़ाना है। जब तक फसल ऊपज को नहीं बढ़ाया जाता, किसान समृद्ध नहीं होंगे।' उन्होंने कहा, 'उत्पादन की लागत को कम करना, बेहतर बाजार प्रदान करना, नई प्रौद्योगिकियों का व्यापक इस्तेमाल इस वर्ष के लिए हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में है।' अभी तक कृषि क्षेत्र के लिए राजग सरकार द्वारा की गई पहल को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार वित्त वर्ष 2015-16 में पांच करोड़ किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रदान करेगी और बाकी नौ करोड़ किसानों को अगले वित्त वर्ष के अंत तक इसे दिया जाएगा। इस योजना के लिए आवंटित किए गए 568 करोड़ रुपये में से दिसंबर तक 109 करोड़ रुपये पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक कृषि बाजार की स्थापना की दिशा में हुई प्रगति के बारे में मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ जैसे 8 राज्यों को 214 मंडियों को ई.प्लेटफॉर्म से जोडऩे के लिए 111.16 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने भी इलेक्ट्रॉनिक कृषि बाजार प्लेटफॉर्म की स्थापना के प्रति अपनी रूचि प्रदर्शित की है।
राधामोहन सिंह ने सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने, जैविक खेती, पशुपालन और मत्स्यपालन को प्रोत्साहित करने और उन्हें बढ़ाने के लिए की गई पहल के बारे में बताया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के बारे में मंत्री ने कहा, 'जिला वार सिंचाई योजना को तैयार करने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है। मार्च 2016 तक 100 जिला सिंचाई योजना तैयार हो जानी चाहिए तथा शेष बचे जिलों की योजनाएं अगले वर्ष तक तैयार हो जानी चाहिए।'
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
