कुल पेज दृश्य

26 जून 2026

बारिश से कमी से गुजरात में खरीफ फसलों की बुआई पिछड़ी - कृषि निदेशालय

नई दिल्ली। बारिश की कमी से गुजरात में चालू खरीफ सीजन 2026 के शुरुआती चरण में फसलों की बुआई पीछे चल रही है। राज्य में 22 जून तक केवल 766,669 हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 1,829,597 हेक्टेयर में हो चुकी थी। अत: राज्य में अभी केवल 8.99 फीसदी में ही फसलों की बुआई हो पाई है।


राज्य के कृषि निदेशालय के अनुसार कपास की बुआई घटकर 437,601 हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 757,842 हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी। सामान्यत राज्य में कपास की बुआई 2,383,232 हेक्टेयर में होती है। अत: सामान्य के हिसाब से कुल बुआई अभी तक केवल 18.36 फीसदी ही हुई है।

चालू खरीफ सीजन में तिलहनी फसलों की बुआई घटकर 242,175 हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 957,325 हेक्टेयर में हो चुकी थी। खरीफ तिलहन की प्रमुख फसल मूंगफली की बुआई चालू खरीफ सीजन में घटकर 238,912 हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल इस समय तक 906,019 हेक्टेयर में इसकी बुआई हो चुकी थी। इस दौरान सोयाबीन एवं शीशम के अलावा कैस्टर सीड की बुआई अभी शुरुआती चरण में है।

चालू खरीफ सीजन में दालों की बुआई बढ़कर 2,244 हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 4,145 हेक्टेयर में हो चुकी थी। अरहर की बुआई राज्य में अभी तक केवल 2,014 हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले साल इस समय तक 3,178 हेक्टेयर में इसकी बुआई हो चुकी थी।

धान के साथ ही मोटे अनाजों की बुआई बढ़कर 10,074 हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 4,342 हेक्टेयर में ही बुआई हो पाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: