कुल पेज दृश्य

13 जून 2026

गुजरात में कपास की बुआई शुरुआती चरण में बढ़ी - कृषि निदेशालय

नई दिल्ली। गुजरात में चालू खरीफ सीजन 2026 के शुरुआती चरण में कपास की बुआई बढ़कर 93,449 हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक राज्य में केवल 34,011 हेक्टेयर में ही बुआई हो पाई थी।


राज्य के कृषि निदेशालय के अनुसार चालू खरीफ में 8 जून तक राज्य फसलों की कुल बुआई बढ़कर 173,486 हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 77,067 हेक्टेयर में ही हुई थी। राज्य में मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद खरीफ फसलों की बुआई में तेजी आयेगी।

धान के साथ ही मोटे अनाजों की बुआई बढ़कर 1,492 हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 103 हेक्टेयर में ही बुआई हो पाई थी।

चालू खरीफ सीजन में दालों की बुआई बढ़कर 180 हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई 111 हेक्टेयर में ही हुई थी।

चालू खरीफ सीजन में तिलहनी फसलों की बुआई बढ़कर 55,194 हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई केवल 31,225 हेक्टेयर में ही हुई थी। खरीफ तिलहन की प्रमुख फसल मूंगफली की बुआई चालू खरीफ सीजन में बढ़कर 54,788 हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक 31,110 हेक्टेयर में ही हुई थी। इस दौरान सोयाबीन एवं शीशम के अलावा कैस्टर सीड की बुआई अभी शुरुआती चरण में है।

कोई टिप्पणी नहीं: