कुल पेज दृश्य

22 दिसंबर 2021

ऐलनाबाद मंडी बोली भाव, Sawai Madhopur Mandi Bhav

 दिनांक =22/12/2021
नरमा = 8350/8500/8670
कपास =6300/7000
ग्वार =4900/5625
सरसो =6100/6400
चना =4500/4600
कनक =1950/2000
बाजरी =1700/1830
जो=2000
तारा मीरा =5700
मुग =4500/ 5200/5800
तील काला =11000/12000
मूंगफली = 4000/4400

 

------


Sawai Madhopur Mandi Bhav
दिनांक 22-Dec-2021 को भाव प्रकाशित किये गए

फसलें    न्यूतम भाव    अधिकतम भाव
अनाज
बाजरा    -- 1450    -- 1860
मक्का    -- 1410    -- 1650
तिल्ली (तिल)   -- 8650   --  9925
सोयाबीन    -- 4500   -- 5955
गेहू    -- 1700    -- 1935

कृषि उपज मंडी समिति श्री करणपुर, विजयनगर मण्डी के भाव

 कृषि उपज मंडी समिति श्री करणपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22-12-2021 को कृषि उपज का भाव निम्न है


गुवार
उच्चतम 5800/- प्रति क्विं.
न्यूनतम 5600/- प्रति क्विं.

मुंग
उच्चतम 5300/- प्रति क्विं.
 न्यूनतम 5100/- प्रति क्विं.

सरसो
उच्चतम 6371/- प्रति क्विं.
 न्यूनतम 6200/- प्रति क्विं.


नरमा
उच्चतम 8679/- प्रति क्विं.
न्यूनतम 8500/- प्रति क्विं.

 

--------

 

 श्री विजयनगर मण्डी के भाव🌾
सरसो 6460
मूंग-6199
नरमा  8663
ग्वार 5895
गेहूं 2050
कपास 699

श्रीमाधोपुर, गोलूवाला मण्डी आवक व भाव अपडेट

 ग्वार आवक   - नया  285 क्विंटल भाव 5250 - 5700
 बाजरा नया 1300 कट्टे भाव 1580 - 1780
मूंगफली आज की आवक 7000 बोरी   आज मूंगफली भाव   4000 से 7700

 

मन्डी-गोलूवाला

 22-12-21(बुधवार)
नरमा-8100-8916-8900/- 1700-कि.
सरसों-6300-6601/- 50-कि.
ग्वार-5401-6025/- 125-कि.
गेहूँ-1950/-
चना-4300-4400/-
मूंग-4800-5861/-
तिल-Nill/-
खल बिनोला-3050-3120/- 0.98kg

बर्मा में लेमन अरहर और उड़द की कीमतों में मंदा, घरेलू बाजार में गिरावट जारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा अरहर, उड़द और मूंग के मात्रात्मक मुक्त आयात की समय सीमा बढ़ाने से घरेलू बाजार के साथ ही बर्मा में भी दलहन की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। बर्मा के स्थानीय बाजार में आज उड़द और अरहर की कीमतों में 30 से 40 डॉलर प्रति टन की बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे घरेलू बाजार में भी इनकी कीमतों में 50 से 250 रुपये प्रति क्विंटल का क्वालिटीनुसार मंदा आया।

बर्मा में उड़द एफएक्यू और एसक्यू के दाम आज 30 से 35 डॉलर घटकर भाव क्रमश 790 डॉलर ओर 885 डॉलर प्रति टन रह गए। इसी तरह से लेमन अरहर और लिंके के भाव में 40-40 डॉलर की गिरावट आकर भाव क्रमश: 700 और लिंके के भी 700 डॉलर प्रति टन रह गए। हालांकि मूंग पेड़ीसेवा और पकाकों के दाम क्रमश: 875 डॉलर और 980 डॉलर प्रति टन पर स्थिर बने रहे।

व्यापारियों के अनुसार उत्पादक राज्यों में मौसम साफ होने के कारण जहां महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में नई देसी अरहर की दैनिक आवक बढ़ने लगी है, वहीं सूखे माल आने से भी कीमतों पर दबाव है। नई अरहर के दाम उत्पादक मंडियों में पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी 6,300 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे बने हुए हैं। साथ ही अफ्रीकी देशों से लगातार अरहर का आयात हो रहा है, तथा अफ्रीकी अरहर की क्वालिटी काफी हल्की होने के कारण इसके दाम नीचे बने हुए हैं। उधर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में नई उड़द की आवक मध्य जनवरी तक बढ़ेगी, तथा आयातित उड़द का चेन्नई में बकाया स्टॉक ज्यादा है। इसलिए उड़द की कीमतों पर भी दबाव बना हुआ है।  

दाल मिलों की मांग कमजोर होने से बर्मा की लेमन अरहर नई के भाव में मुंबई में 100 रुपये का मंदा आकर भाव 5,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

मुंबई में अरुषा और मटावारा अरहर के भाव 50-50 रुपये घटकर क्रमश: 5,100-5,150 रुपये और 5,000 से 5,100 प्रति क्विंटल रह गए। मलावी अरहर के दाम भी 50 रुपये घटकर 4,600 से 4,700 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। सूडान की अरहर के भाव भी 50 रुपये घटकर 6,000 से 6,050 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गए। तंजानिया की गजरी अरहर के दाम भी 50 रुपये घटकर 5,150 से 5,250 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

मिलों की कमजोर मांग से दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर नई की कीमतों में 50 रुपये की गिरावट आकर भाव 6,150 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

दाल मिलों की मांग घटने एवं स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से मुंबई में बर्मा उड़द एफएक्यू नई और पुरानी की कीमतों में 50-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमशः 6,600 रुपये और 6,500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। उड़द दाल में ग्राहकी कमजोर होने के कारण मिलों की खरीद कम हो गई।

दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 200 से 250 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,650 से 6,700 रुपये और 7,200 से 7,250 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। आयातित उड़द की आवक बराबर बनी हुई है, साथ ही नकदी की कमी से उड़द दाल में उठाव भी कमजोर है।

आस्ट्रेलिया की मसूर के दाम मुंबई में वैसल में 100 रुपये घटकर 6,850 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। नेफेड लगातार मसूर की बिकवाली कर रही है, जबकि मसूर दाल में ग्राहकी सामान्य के मुकाबले कमजोर है।

नीचे दाम पर मिलों की हाजिर मांग सुधरने से दिल्ली में मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में 50 रुपये की तेजी आकर भाव 7,350 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जबकि इस दौरान कनाडा की मसूर के दाम 7,100 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।

स्थानीय मिलों की मांग कमजोर होने से मुंबई में रुस और सूडान के काबुली चना के भाव में 50-75 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 4,600 से 4,700 रुपये और 5,000 से 5,100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। सूडान में काबुली चना की नई फसल आ रही है, लेकिन काबुली चना के आयात पर 40 फीसदी आयात शुल्क होने के कारण आयात पड़ते नहीं लग रहे हैं।

इसी तरह से तंजानिया के चना के दाम मुंबई में 75 रुपये नरम होकर 4,600-4,625 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

21 दिसंबर 2021

haryana or rajasthan mandi paddy rate 21 dec. 21

Palwal mandi paddy rate haryana

1718 3400 Hath .

1121 3600 hath..

Aarival 2000 bori...

 

Pillu Khera Mandi
 arrival 5000 bags
1121 hand--3780 &
1718 hand--3660 &
Basmati hand--3560


Bundi Mandi Rajesthan

 1121 -- 3100 to 3439 per quintal
1718  -- 2900 to 3231
1509 2850 to 3151
Suganda 2460 to 2760
Dp 2500 to 2600
Awake 50000   Bag

MUMBAI Pulses RATE & Mandi hansi paddy (Haryana)

 MUMBAI Pulses RATE

▪️NEW LEMON 5850(-50)
▪️NEW SUDAN 6000/50(-100)
▪️ ARUSHA 5150/5250(-50)
▪️MATWARA 5100(-50)
▪️WHITE MOJMBIQ GAJRI 5300(-50)
▪️GAJRI 5200/5300(-50)
▪️MALAWI 4600/4700(-50)

    URAD

▪️FAQ 6750(+0)


Mandi hansi paddy (Haryana)
1121=3761
1718=3631
Sabnam= 2850
1509=3150
Arrival=5000 bag

 बर्मा की अरहर एवं उड़द के साथ मसूर की कीमतों में गिरावट जारी, चना में हल्का सुधार

नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण बर्मा की अरहर एवं उड़द के साथ कनाडा एवं मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चना की कीमतों में हल्का सुधार आया।

व्यापारियों के अनुसार उत्पादक मंडियों में अरहर की दैनिक आवक बढ़ने से कीमतों पर दबाव देखा गया। वैसे भी उत्पादक राज्यों में मौसम साफ है, इसलिए आगामी दिनों में नई फसल की आवकों में और भी बढ़ोतरी होगी। आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में जनवरी में नई उड़द की आवक भी बढ़ेगी, जबकि इस समय आयातित उड़द बराबर आ रही है।

खपत का सीजन होने के बावजूद भी दालों में ग्राहकी सामान्य की तुलना में कमजोर बनी हुई है, साथ ही बाजार में इस तरह की अटकलें चल रही हैं कि केंद्र सरकार अरहर और उड़द के आयात की समय सीमा को मार्च अंत तक बढ़ा सकती है। वैसे भी केंद्र सरकार दलहन की कीमतों की हर सप्ताह निगरानी कर रही है। यही कारण है मिलें केवल जरुरत के हिसाब से दालों की खरीद कर रही हैं।  

मिलों की कमजोर मांग से दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर नई की कीमतों में 50 रुपये की गिरावट आकर भाव 6,250 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

मुंबई में लेमन अरहर की कीमतों में 100 रुपये का मंदा आकर भाव 5,925 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इस अरुषा अरहर की कीमतों में 75 रुपये की गिरावट आकर भाव 5,250 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।

मिलों की मांग कमजोर बनी रहने दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 100-150 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,850 रुपये और 7,450 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

मुंबई में उड़द एफएक्यू के भाव में 50 रुपये का मंदा आकर भाव 6,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने कारण दिल्ली में कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में 75-75 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,100 रुपये और 7,300 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। नेफेड आयातकों से खरीदी हुई मसूर की बिकवाली कर रही है, जबकि मसूर दाल में ग्राहकी कमजोर है इससे कीमतों पर दबाव है। वैसे भी केंद्र सरकार ने रूस से मसूर के आयात को 30 जून 2022 तक बढ़ा दिया है।

मिलों की मांग कमजोर होने से कनाडा की मसूर के दाम मुंद्रा और हजिरा बंरगाह पर 25-25 रुपये कम होकर भाव क्रमश: 6,875 से 6,900 रुपये और 6,925-6,950 प्रति क्विंटल रह गए।

दिल्ली में चना की कीमतों में 50 रुपये की तेजी आकर राजस्थान चना के दाम 5,075 से 5,100 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के भाव 5,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।