कुल पेज दृश्य

03 जनवरी 2022

हरियाणा और राजस्थान की मंडियों के भाव 3 जनवरी 2022

. नोहर मंडी भाव

ग्वार : 5100-5921

सरसों : 6300-6650

मूंग : 4000-6200

मोठ : 4900-6420

तारामीरा : 5000-5200

चना : 4600-4755

 2. आदमपुर मंडी भाव

नरमा : 8400-9180

कपास : 7120-7311

ग्वार : 5200-5823

3. सिरसा मंडी भाव

नरमा : 7500-9257

कपास : 6800-7221

PB-1 धान : 2700-3300.

1401 धान : 3000-3501

4. ऐलनाबाद मंडी भाव

नरमा : 8500-9300

कपास : 7100-7400

5. फतेहाबाद मंडी भाव

नरमा : 5500-9050

कपास : 6500-7100

6. संगरिया मंडी भाव

नरमा : 9100-9440

7. अनूपगढ़ मंडी भाव

नरमा : 9500-9611

8. पाटन (गुजरात) मंडी भाव

नरमा : 10055

9. रतिया मंडी भाव

1401 धान : 3451

10. टोहाना मंडी भाव

1401 धान : 3000-3550.

1718 धान हाथ : 3100-3650

1121 धान हाथ : 3200-3705

11. रानियाँ मंडी भाव

PB-1 धान : 2800-3205

1401 धान : 3000-3485

चीनी का उत्पादन बढ़कर 115.55 लाख टन के पार, निर्यात में पैरिटी नहीं

नई दिल्ली। चालू पेराई सीजन 2021-22 के पहले तीन महीनें पहली अक्टूबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक चीनी का उत्पादन 4.34 फीसदी बढ़कर 115.55 लाख टन का हो चुका है जबकि पिछले पेराई सीजन में इस दौरान केवल 110.74 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था। चालू पेराई सीजन में 492 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी है, जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में केवल 481 मिलों में ही पेराई आरंभ हो पाई थी। विश्व बाजार में दाम नीचे होने के कारण इस समय निर्यात सौदों में पैरिटी नहीं लग रही है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार चालू पेराई सीजन में महाराष्ट्र में 31 दिसंबर 2021 तक 45.77 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 39.86 लाख टन का ही उत्पादन हुआ था। राज्य में 189 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 179 चीनी मिलों में ही पेराई आरंभ हो पाई थी।

उत्तर प्रदेश में चालू पेराई सीजन में मिलों में देर सेे गन्ने की पेराई आरंभ हुई थी, जिस कारण राज्य में 31 दिसंबर तक 119 चीनी मिलों ने पेराई आरंभ कर दी है, जबकि पिछले सीजन की समान अवधि में 120 मिलों ने पेराई आरंभ कर दी थी। राज्य में 31 दिसंबर 2021 तक 30.90 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ है जोकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि के 33.66 लाख टन से कम है।

कर्नाटक में 31 दिसंबर 21 तक 25.65 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में केवल 24.16 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था। राज्य में चालू पेराई सीजन में 69 मिलों ने गन्ने की पेराई चल रही है।

गुजरात में चालू पेराई सीजन में 31 दिसंबर 2021 तक 15 चीनी मिलों ने पेराई आरंभ कर दी है, तथा 3.50 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है, जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में राज्य की मिलों ने 3.35 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

विश्व बाजार में रॉ-शुगर की कीमतों में आई गिरावट के कारण महीनेभर से नए निर्यात सौदो नहीं हो रहे हैं, जबकि चालू पेराई सीजन में अभी तक कुल 38 से 40 लाख टन चीनी के निर्यात सौदों पहले हो चुके है। विश्व बाजार में रॉ-शुगर के दाम 20 सेंट प्रति पाउंड से नीचे बने हुए हैं, जबकि इन भाव में निर्यात में पैरिटी नहीं लग रही है।

01 जनवरी 2022

चालू रबी में सरसों और चना की बुआई बढ़ी, गेहूं और मोटे अनाजों की घटी

नई दिल्ली। चालू रबी सीजन में जहां सरसों और चना की बुआई में बढ़ोतरी हुई है, वहीं रबी की प्रमुख फसल गेहूं के साथ मोटे अनाजों की बुआई पिछे चल रही है।

कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू सीजन में 31 दिसंबर 2021 तक रबी फसलों की बुआई 1.54 फीसदी बढ़कर 634.68 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई 625.04 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।

रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुआई चालू रबी में घटकर 325.88 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 329.11 लाख हेक्टेयर से कम है।

मंत्रालय के अनुसार तिलहनी फसलों की बुआई चालू रबी में बढ़कर 97.07 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई 80.64 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी। रबी तिलहन की प्रमुख फसल सरसों की बुआई चालू रबी में बढ़कर 88.54 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुआई 72.30 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी। अन्य तिलहनी फसलों में सनफ्लवर की बुआई 1.01 लाख हेक्टेयर में, मूंगफली की 3.64 लाख हेक्टेयर में और सफ्लावर की 68 हजार हेक्टेयर के अलावा केस्टर सीड की बुआई 2.57 लाख हेक्टेयर में हुई है। पिछले साल की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 87 हजार हेक्टेयर में, 3.66 लाख हेक्टेयर में, 54 हजार हेक्टेयर और 2.64 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।

दालों की बुआई चालू रबी में घटकर 152.62 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले रबी सीजन की समान अविध इनकी बुआई 154.04 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। रबी दलहन की प्रमुख फसल चना की बुआई चालू रबी में बढ़कर 107.69 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले रबी सीजन की समान अवधि में इसकी बुआई 105.68 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी। मसूर की बुआई चालू रबी में 16.76 लाख हजार हेक्टेयर में, मटर की 9.61 लाख हेक्टेयर में और उड़द की 5.66 हेक्टेयर में हुई है। पिछले रबी सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 15.49 लाख हेक्टेयर में, 10.12 लाख हेक्टेयर में और 6.43 लाख हेक्टेयर में हुई थी। मूंग की बुआई चालू रबी में 2.29 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले रबी की समान अवधि में इसकी बुआई 3.39 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।

मोटे अनाजों की बुआई चालू रबी में 45.05 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 46.19 लाख हेक्टेयर से कम है। मोटे अनाजों में ज्वार की बुआई चालू रबी में 23.17 लाख हेक्टेयर में और मक्का की 14.180 लाख हेक्टेयर में तथा जौ की बुआई 6.56 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले रबी सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 26.05 लाख हेक्टेयर में, 12.89 लाख हेक्टेयर में और 6.65 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।

धान की रोपाई चालू रबी में घटकर 14.05 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले रबी सीजन की समान अवधि में इसकी रोपाई 15.05 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।

धान का भाव -- Punjab, Haryana, Rajasthan Kota, UP-- 31 DEC 21

 धान का भाव 31 DEC
1121, 1509, DP, 1401, TAAJ, परमल, सुगंधा, सरबती,  धान किस्मों के लेटेस्ट मार्केट प्राइस Rate क्या हैं धान 1509 Dhan ka rate, 1509 dhan Price in Punjab, Haryana, Rajasthan Kota, UP MP Dabra 2021-2022 | 1509 dhan ka rate today 2021, Dhan ka aaj ka rate नीचे  देख सकते है

कलायत मंडी
धान 1121 भाव --3740
धान 1718 भाव --3595
धान बासमती भाव --3592

गोहाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹3785
धान 1718 हाथ भाव ₹3631
धान बासमती हाथ भाव ₹3735
धान बासमती कंबाइन भाव ₹3305

कोटकपूरा मंडी
आवक 3000 बैग्स कंबाइन
धान 1121 भाव ₹3650 से 3805
धान 1401 भाव ₹3250 से 3400
धान 1718 भाव ₹3400 से 3515

तरनतारन मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹3666
धान 1718 हाथ भाव ₹3555

बूंदी मंडी
धान 1121 भाव ₹3150 से 3400
धान 1718 भाव ₹3000 से 3321
धान 1509 भाव ₹2950 से 3211
धान सुगंधा भाव ₹2500 से 2880
धान Dp भाव ₹2650
आवक 25000 बैग्स

फजिल्का मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹3607

खैर मंडी
धान 1121 भाव ₹3531
धान 1718 भाव ₹3421
धान 1509 भाव ₹3261
धान PB 1भाव ₹3021
धान सुगंधा भाव ₹2851

डबरा मंडी
आवक 5000 बैग्स कंबाइन
धान 1121 भाव --3500
धान 1718 भाव --3300
धान सुगंधा भाव --2900
धान 1509 भाव --3100

अलीगढ़ मंडी
धान 1121 भाव --3651
धान 1718 भाव --3470
धान 1509 भाव --3270
धान सरबती भाव --2260
आवक 3500 बैग्स

हांसी मंडी
धान 1121 भाव --3725
धान 1718 भाव --3650
धान शबनम भाव --3000
धान बासमती 408 भाव --3200

नजफगढ़ मंडी
धान 1121 भाव --3700

नरवाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव --3750
धान 1125 हाथ भाव --3650

जुलाना मंडी
धान 1121 भाव --3753
धान बासमती भाव --3650

पिहोवा मंडी
धान बासमती भाव --3700


 
फतेहाबाद मंडी
धान 1401 भाव --3565
धान 1121 भाव --3845
धान 1718 भाव --3535
धान बासमती भाव --3500 से 3590

रानिया मंडी
धान 1401 भाव --3471
धान Pb1 भाव --3272

नरेला मंडी
धान 1509 भाव --3100 से 3325
धान 1121 हाथ भाव --3612
धान 1718 हाथ भाव --3328
धान सुगंधा हाथ भाव --2751
धान सरबती हाथ भाव -2201
आवक 12000 बैग्स

ऐलनाबाद मंडी
धान 1401 भाव -3575

हनुमानगढ़ मंडी
धान 1401 भाव -3600

टोहाना मंडी
धान dp 1401 भाव--3525
धान शबनम भाव --2665

रतिया मंडी
धान 1401 भाव --3571

कैथल मंडी
धान 1718 हाथ भाव --3575
धान 1121 हाथ भाव --3640
धान बासमती कंबाइन भाव --3350
धान बासमती हाथ भाव --3670
धान 1401 कंबाइन भाव --3350

उचाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव --3721
धान 1718 हाथ भाव --3511

सिरसा मंडी
धान Pb1 भाव --3297
धान dp 1401 भाव --3581

समालखा मंडी
धान बासमती 408 भाव --3100

गन्नौर मंडी
धान 1121 भाव --3701

कृषि उपज मंडी समिति मंदसौर

       आज के भाव  
 31/12/21 शुकवार    
--------------------------------------
मक्का            1560--1830
उडद              3000--5200
सोयाबीन        4500--6300
गैहु                1901--2102
चना               3500--4500
मसुर              4500--6990
धनिया            5600--8091
लहसुन          500-----6200
मैथी               5500--6330
अलसी          8152---9036
सरसो            5901---6801
तारामी          4920---4956
इसबगोल    10500-12400
प्याज                551--1885
कलोंजी      9701---15781
डॉलर            3930---7567
तिल्ली           5600---7441
मटर              2400---5650
असालिया      4921---5637

नीमच मंडी भाव - Neemuch Mandi Bhav

दिनाँक - 31 दिसंबर 2021    

फसल    न्यूनतम भाव-    अधिकतम भाव-मॉडल भाव
गेंहॅू                  1801-2250-2050
मक्का             1511-2036-1700
उडद               3000-5800-4500
चना                 4000-4501-4100
सोयाबीन          5001-6285-5900
रायडा सरसों      6551-6846-6740
मूंगफली           3270-5310-4550
पोस्ता            100000-155000-125000
मैथी                 5000-6400-5850
अलसी              8575-9001-8971
धनिया              5051-8051-7350
अजवाईन         8900-15001-11400
इसबगोल         10050-13080-12701
अश्वगंधा         7000-29400-18500
लहसुन           400-3500-1500
जौ                  2210-2365-2245
मसूर               5050-5526-5200
कलौंजी           10600-16600-15200
तिल्ली              7667-10760-10100
तुलसी बीज            12002-24000-20500
प्याज                300-2151-1150
चना डालर       4000-7601-7000
चिरायता        1000-1646-1200

जनवरी के लिए 21.50 लाख टन चीनी का कोटा जारी, घरेलू बाजार में भाव स्थिर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जनवरी के लिए 21.50 लाख टन का कोटा जारी किया है, साथ ही दिसंबर महीने की बची हुई चीनी बेचने के लिए भी मिलों को 10 जनवरी तक की मोहलत दे दी है। ऐसे में जनवरी के लिए कुल उपलब्धता करीब 23 से 23.50 लाख टन की बैठेगी। ऐसे में चीनी की कीमतों पर दबाव बनने की उम्मीद है। हालांकि गुरूवार को देशभर की मंडियों में दाम लगभग स्थिर बने रहे।

व्यापारियों के अनुसार केंद्र सरकार ने जनवरी के लिए उम्मीद से ज्यादा कोटा जारी किया है, जबकि देश के कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में आगे चीनी की कीमतों पर दबाव बन सकता है। केंद्र सरकार ने दिसंबर के लिए भी 21.50 लाख टन चीनी का कोटा जा किया था, जबकि कोटे की पूरी चीनी बिक नहीं पाई थी। इस समय चीनी का पेराई सीजन चल रहा है, तथा विदेशी बाजार में चीनी के भाव में सुधार तो आया है लेकिन मौजूदा भाव में निर्यात पड़ते नहीं लग रहे है। सूत्रों के अनुसार रॉ-शुगर के दाम 20 सेंट प्रति पाउंड से ज्यादा होने पर ही निर्यात की पैरिटी लगेगी।  

दिल्ली में एम ग्रेड चीनी के दाम गुरूवार को जहां 3,660 से 3,760 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे, वहीं मुंबई वाशी मार्किट के इसके दाम 3,460 से 3,690 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। उधर विदेशी बाजार में बीते कारोबारी सत्र में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की मजबूती से चीनी की कीमतों में तेजी को बल मिला। आईसीई मार्च वायदा अनुबंध में रॉ शुगर 0.14 सेंट यानी 0.7 फीसदी बढ़कर 19.10 सेंट प्रति पाउंड पर बंद हुई। लंदन मार्च वायदा अनुबंध में व्हाइट शुगर के दाम 2.90 डॉलर यानी 0.6 फीसदी बढ़कर 501.10 डॉलर प्रति टन के स्तर पर पहुंच गए।