कुल पेज दृश्य

06 अप्रैल 2021

मसाला कंपनियों की मांग बढ़ने से रामगंज में धनिया 150 रुपये तेज

नई दिल्ली। रामगंज मंडी में मंगलवार को 25 हजार बोरी नए धनिया की आवक हुई तथा मसाला कंपनियों की मांग बढ़ने से कीमतों में 150 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।

धनिया बादामी का भाव 6,200 से 6,500 रुपये, चालू ईगल का भाव 6,400 से 6,800 रुपये प्रति क्विंटल रहा। बेस्ट ईगल धनिया का भाव 6,900 से 7,150 रुपये और स्कूटर धनिया का भाव 7,300 से 7,700 रुपये तथा ग्रीन रंगदार का भाव 8,000 से 14,900 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

मैथी का भाव मंडी में 5,200 से 5,400 रुपये और कलौजी का भाव 16,500 से 17,300 रुपये प्रति क्विंटल रहा।



दिल्ली में अधिकांश दालों की कीमतों में तेजी दूसरे दिन भी जारी

नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से दिल्ली के नया बाजार में मंगलवार को अधिकांश दालों अरहर, चना, उड़द, मसूर और काबुली चना की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

दालों में थोक साथ ही खुदरा में मांग अच्छी देखी गई जबकि उत्पादक मंडियों में चना, काबूली चना और मसूर की दैनिक आवक अपेक्षाकृत कमजोर रही।

बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 100-125 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,500 से 7,525 रुपये और 8,175 से 8,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, चेन्नई और मुंबई के बाजारों में तेजी संकेतों और उड़द दाल में ग्राहकी सुधरने से भाव में तेजी आई।

कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों में 100-150 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,150 रुपये और 6,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। आयातित मसूर का स्टॉक लगातार कम हो रहा है, जबकि पड़ते नहीं लगने के कारण आगे आयातित मसूर नहीं आयेगी, इसलिए मिलर्स और बड़े खरीददारों की मांग देसी मसूर में बढ़ेगी।

दिल्ली चना की कीमतों में 150 रुपये की तेजी आकर राजस्थान चना के भाव 5,425 से 5,450 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के भाव 5,400 से 5,425 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

लेमन अरहर नई और पुरानी की कीमतों में 150-150 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,900 और 6,600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

काबूली चना महाराष्ट्र और इंदौर में 300 से 500 रुपये प्रति क्विंटल तक तेज हो गया।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतें 200 रुपये की तेजी आई, जबकि मई  वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 202 रुपये की बढ़त दर्ज की गई।

मुंबई में अधिकांश आयातित दालों के दाम तेज, स्टॉकिस्टों की सक्रियता बरकरार

नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से मंगलवार को मुंबई में में आयातित अरहर, उड़द, मसूर, चना और काबुली चना के दाम तेज खुले।  घरेलू मंडियों में दलहनी फसलों की आवक सामान्य की तुलना में कमजोर रही।

मुंबई में उड़द एफएक्यू नई और पुरानी की कीमतों में 50—50 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,250 और 7,150 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।

कनाडा की मसूर के दाम मुंबई, मुंद्रा, कांडला और हजीरा बंदरगाह पर साथ ही ऑस्ट्रेलिया मसूर के दाम मिलों की मांग बढ़ने से 50 से 75 रुपये प्रति क्विंटल तेज हो गए। आयातित मसूर का स्टॉक लगातार कम हो रहा है, तथा आयात पड़ते नहीं लगने के कारण आगे आयातित मसूर की आवक नहीं बनेगी। इसलिए स्टॉकिस्ट दाम तेज कर रहे हैं।

तंजानिया लाईन के चना के साथ ही सूडान के काबुली चना में हाजिर मिलों की मांग बढ़ने से 100 और 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आकर भाव क्रमश: 4,900 से 5,000 रुपये और 5,000 से 5,300 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।

लेमन अरहर के साथ ही अरुषा की कीमतों में 200 और 150 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,600 और 6,100 से 6,150 रुपये प्रति क्विंल हो गए।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर अप्रैल वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 159 रुपये की तेजी आई, जबकि मई वायदा अनुबंध में इसके भाव में 174 रुपये का सुधार आया।

05 अप्रैल 2021

मसाला कंपनियों की कमजोर मांग से रामगंज में धनिया 50 रुपये नरम

नई दिल्ली। रामगंज मंडी में सोमवार को 20 हजार बोरी नए धनिया की आवक हुई तथा मसाला कंपनियों की सीमित मांग बनी रहने से कीमतों में 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई।

धनिया बादामी का भाव 6,000 से 6,200 रुपये, चालू ईगल का भाव 6,300 से 6,650 प्रति क्विंटल रहा। बेस्ट ईगल धनिया का भाव 6,700 से 7,000 रुपये और स्कूटर धनिया का भाव 7,200 से 7,500 रुपये तथा ग्रीन रंगदार का भाव 8,000 से 15,700 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

मैथी का भाव मंडी में 5,200 से 5,400 रुपये और कलौजी का भाव 16,500 से 17,300 रुपये प्रति क्विंटल रहा।



स्टॉकिस्टों की सक्रियता से दिल्ली में चना और मसूर तेज, उड़द में मंदा

नई दिल्ली। स्टॉकिस्टों की सक्रियता से दिल्ली के नया बाजार में सोमवार को चना के साथ ही कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में तेजी आई, जबकि बर्मा की उड़द में गिरावट दर्ज की गई।

वायदा कीमतों में आई तेजी से ​लारेंस रोड़ पर चना के भाव में 125 रुपये प्रति​ क्विंटल की तेजी आकर राजस्थान लाईन के चना का भाव 5,225 से 5,250 रुपये और मध्य प्रदेश लाईन के चना का भाव 5,200 से 5,225 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।

कनाडा और मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों में 50-50 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,050 रुपये और 6,100 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।

आयातित मसूर का स्टॉक लगातार कम हो रहा है, जबकि पड़ते नहीं लगने के कारण आगे आयातित मसूर नहीं आयेगी, इसलिए मिलर्स और बड़े खरीददारों की मांग देसी मसूर में बढ़ेगी।

बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 50-75 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,400 रुपये और 8,050 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, चेन्नई के बाजार से कमजोर संकेतों और विदेशी आपूर्ति की संभावना के साथ ही उड़द दाल में ग्राहकी कमजोर होने से कीमतों में नरमी आई।

नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर अप्रैल डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतें 200 रुपये की तेजी आई, जबकि मई  वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 202 रुपये की बढ़ दर्ज की गई।


03 अप्रैल 2021

मिलों की कमजोर मांग से दिल्ली में उड़द और राजमा में मंदा

नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण दिल्ली के नया बाजार में शनिवार को बर्मा के साथ ही आंध्रप्रदेश की उड़द एवं चीन की राजमा में गिरावट दर्ज की गई।

बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों में 75-100 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,450 रुपये और 8,125 रुपये प्रति क्विंटल रह गए, चेन्नई के बाजार से कमजोर संकेतों और विदेशी आपूर्ति की संभावना के साथ ही उड़द दाल में ग्राहकी कमजोर होने से कीमतों में नरमी आई।

आंध्र प्रदेश लाईन की उड़द भी 100 रुपये घटकर 7,800 रुपये प्रति​ क्विंटल पर आ गई।

चीन लाईन की राजमा की कीमतों में भी दिल्ली में 200 रुपये की गिरावट आकर भाव 12,000 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। 

उंझा मंडी में जीरा और सौंफ के दाम स्थिर

नई दिल्ली। उंझा मंडी में बुधवार को सुपर क्वालिटी जीरा के दाम 14,000 से 15,000 रुपये और मीडियम नया 12,200 से 13,200 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बना रहा।

मंडी में बेस्ट नया जीरा के दाम 13,000 से 13,500 रुपये और चालू किस्म का भाव 11,500 से 12,200 रुपये प्रति क्विंटल रहा। जीरा की आवक बुधवार को 65,000 बोरियों की हुई।

सौंफ

उंझा मंडी में सुपर क्वालिटी सौंफ के भाव 12,500 से 15,000 रुपये और बेस्ट क्वालिटी के दाम 12,000 से 12,500 रुपये तथा मीडियम के दाम 10,000 से 12,000 रुपये प्रति क्विंटल रहे। चालू किस्म की सौंफ के दाम 7,500 से 9,000 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

एक्सट्रा सुपर सौंफ के दाम 18,400 से 19,800 रुपये प्रति क्विंटल रहे, तथा मंडी में सौंफ की आवक 15,000 बोरियों की हुई।