कुल पेज दृश्य

19 दिसंबर 2017

चीनी पर स्टॉक लिमिट समाप्त, उत्पादन 249 लाख टन-मंत्रालय

आर एस राणा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चीनी मिलों को राहत देते हुए स्टॉक लिमिट को तुरंत प्रभाव से समाप्त कर दिया है। खाद्य मंत्रालय के अनुसार चालू सीजन में चीनी का उत्पादन 249 लाख टन का होने का अनुमान है जबकि देश में चीनी की सालाना खपत 250 लाख टन की होती है।
मंत्रालय के अनुसार नए पेराई सीजन के आरंभ में पहली अक्टूबर को चीनी का बकाया स्टॉक भी बचा हुआ था, अतः चीनी की कुल उपलब्धता मांग से ज्यादा ही है इसलिए स्टॉक लिमिट के साथ ही टर्नओवर लिमिट को भी तुरंत प्रभाव से समाप्त किया जा रहा है।
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार चालू पेराई सीजन में चीनी का उत्पादन 251 लाख टन होने का अनुमान है जबकि नए पेराई सीजन के आरंभ में करीब 39.50 लाख टन चीनी का बकाया स्टॉक बचा हुआ था। पहली अक्टूबर से चालू हुए पेराई सीजन में 15 दिसंबर 2017 तक 69.40 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसका उत्पादन केवल 53.46 लाख टन का ही उत्पादन हुआ था।
स्टॉक लिमिट हटा लेने से चीनी में स्टॉकिस्टों की मांग बढ़ने का अनुमान है, जिससे इसके भाव में हल्का सुधार आयेगा। दिल्ली में मंगलवार को चीनी के भाव 3,600 से 3,650 रुपये प्रति क्विंटल रहे। ..........  आर एस राणा


राजस्थान में चना की बुवाई तय लक्ष्य तक पहुंची, सरसों की कम

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू रबी सीजन में प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान में जहां चना की बुवाई तय लक्ष्य तक पहुंच गई है, वहीं सरसों की बुवाई तय किए लक्ष्य की 76.6 फीसदी ही हो पाई है। राज्य कृषि निदेशालय के अनुसार 14 दिसंबर तक राज्य में चना की बुवाई 15 लाख हैक्टेयर में हो गई है जबकि राज्य सरकार ने 15 लाख हैक्टेयर का ही लक्ष्य तय किया था। हालांकि बुवाई पिछले साल के 15.48 लाख हैक्टेयर के मुकाबले कम हुई है।
सरसों की बुवाई चालू रबी में राज्य में अभी तक केवल 19.90 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई है जबकि राज्य सरकार ने 26 लाख हैक्टेयर का लक्ष्य तय किया था। पिछले साल इस समय तक राज्य में 25.04 लाख हैक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई थी। सरसों की बुवाई पूरी हो चुकी है अतः चालू रबी में राजस्थान में इसकी पैदावार में कमी आने की आशंका है।
गेहूं की बुवाई चालू रबी में राजस्थान 26.02 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसकी बुवाई 27.12 लाख हैक्टेयर में हुई थी। राज्य के कृषि निदेशालय ने बुवाई का लक्ष्य चालू रबी में 32 लाख हैक्टेयर का तय किया हुआ है। जौ की बुवाई चालू रबी में राजस्थान में 3.24 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है जोकि तय लक्ष्य 3 लाख हैक्टेयर से ज्यादा है। पिछले साल इस समय तक राज्य में जौ की बुवाई केवल 3.10 लाख हैक्टेयर में ही हो पाई थी।
राज्य के कृषि निदेशालय के अनुसार चालू रबी में राज्य में दलहन की कुल बुवाई 15.34 लाख हैक्टेयर में और तिलहनों की कुल बुवाई 20.25 लाख हैक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में दलहन की बुवाई 15.99 लाख हैक्टेयर में और तिलहनों की बुवाई 27.68 लाख हैक्टेयर में हो चुकी थी। .............   आर एस राणा

डॉलर में नरमी से सोने की कीमतों को सपोर्ट

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव पिछले एक हफ्ते के ऊपरी स्तर पर चला गया है। कॉमैक्स पर सोना 1260 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है। डॉलर में नरमी से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिला है। वहीं चांदी में सुस्ती छाई हुई है। चांदी में हल्की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। लंदन मेटल एक्सचेंज पर मेटल में दबाव दिख रहा है। निकेल का भाव करीब 1 फीसदी गिर गया है। कॉपर भी सुस्त है। ऐसे में चांदी को कोई सपोर्ट नहीं मिल पाया है। कच्चे तेल में बेहद छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। ब्रेंट 63.5 डॉलर के नीचे है। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी बढ़त के बावजूद 57.5 डॉलर के नीचे ही कारोबार कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आज हल्की मजबूती आई है।

18 दिसंबर 2017

चालू पेराई सीजन में चीनी उत्पादन 29.8 फीसदी ज्यादा

आर एस राणा
नई दिल्ली। पहली अक्टूबर से शुरु हुए चालू पेराई सीजन 2017-18 में 15 दिसंबर 2017 तक चीनी का उत्पादन 29.8 फीसदी बढ़कर 69.40 लाख टन का हो चुका है जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसका उत्पादन केवल 15.94 लाख टन का ही हुआ था।
इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के अनुसार चालू पेराई सीजन में देशभर में 469 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय केवल 449 चीनी मिलों में ही पेराई आरंभ हो पाई थी।
इस्मा के अनुसार चालू पेराई चीनी में गन्ने के क्षेत्रफल में हुई बढ़ोतरी के कारण चीनी का उत्पादन बढ़कर 251 लाख टन होने का अनुमान है जबकि पिछले पेराई सीजन में केवल 203 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था।
महाराष्ट्र में चालू पेराई सीजन में 25.50 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले साल राज्य में इस समय तक केवल 17.25 लाख टन का ही उत्पादन हुआ था। चालू पेराई सीजन में राज्य में 74 लाख टन चीनी के उत्पादन का अनुमान है जबकि पिछले साल राज्य में 42 लाख टन चीनी का ही उत्पादन हुआ था।
उत्तर प्रदेश में चालू पेराई सीजन में 15 दिसंबर तक 23.37 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है जबकि पिछले पेराई सीजन में इस समय तक राज्य में केवल 17.66 लाख टन का ही उत्पादन हुआ था। उत्तर प्रदेश में चालू पेराई सीजन में 101.5 लाख टन चीनी के उत्पादन का अनुमान है जबकि पिछले साल 88 लाख टन का ही उत्पादन हुआ था। कर्नाटका में चालू पेराई सीजन में 11.50 लाख टन चीनी का उत्पादन चालू पेराई सीजन में हो चुका है जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 0.50 लाख टन ज्यादा है।
अन्य राज्यों में गुजरात में 2.75 लाख टन, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में 1 लाख टन, तमिलनाडु में 0.75 लाख टन, बिहार में 1 लाख टन, पंजाब में 80 हजार टन, हरियाणा में 1.15 लाख टन और मध्य प्रदेश में 75 हजार टन चीनी का उत्पादन हो चुका है।  ..............   आर एस राणा

रुपये में भारी उठापटक

गुजरात चुनाव नतीजों के रुझान से रुपये में भारी उठापटक हो रही है। शुरुआत तीन हफ्ते के निचले स्तर पर हुई थी, लेकिन दिन के निचले स्तर से रुपये में शानदार रिकवरी आई है। फिलहाल डॉलर की कीमत 64.10 रुपये के पास है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 64.72 तक लुढ़का था। ग्लोबल मार्केट में सोने की चाल सुस्त पड़ गई है। इसमें ऊपरी स्तर से दबाव है। चांदी में भी कमजोरी छाई हुई है। हालांकि कच्चे तेल में हल्की बढ़त है। ब्रेट 63 डॉलर के ऊपर है जबकि नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड में 57 डॉलर के ऊपर कारोबार हो रहा है।

16 दिसंबर 2017

एग्री कमोडिटी में आगे की रणनीति कैसे बनाए

एग्री कमोडिटी दलहन, तिलहन, और मसालों के साथ ही गेहूं, मक्का, जौ, कपास, खल, बिनौला, ग्वार सीड, चीनी, और कपास आदि की कीमतों में कब आयेगी तेजी तथा आगे की रणनीति कैसे बनाये, भाव में कब आयेगी तेजी, किस भाव पर स्टॉक करने पर मिलेगा मुनाफा, क्या रहेगी सरकार की नीति, आयात-निर्यात की स्थिति के साथ ही विदेष में कैसी है पैदावार, इन सब की स्टीक जानकारी के लिए हमसे जुड़े............एग्री कमोडिटी की दैनिक रिपोर्ट के साथ ही मंडियों के ताजा भाव आपको ई-मेल से हिंदी में भेजे जायेंगे एग्री जिंसों के अलावा किराना में हल्दी, जीरा, धनिया, लालमिर्च, इलायची, कालीमिर्च आदि की जानकारी भी हिंदी में ई-मेल के माध्यम से दी जायेगी।
............एक महीना रिपोर्ट लेने का चार्ज मात्र 1,000 रुपये, 6 महीने का 5,000 रुपये और एक साल का केवल 8,000 रुपये........
एग्री कमोडिटी की दैनिक रिपोर्ट के लिए ----------------हमें ई-मेल करे या फिर फोन पर संपक करें।

आर एस राणा
rsrana2001@gmail.com
rsrana2017@yahoo.com
mobile no.  09811470207 , 07678684719

एनसीडीईएक्स और एमसीएक्स पर एग्री कमोडिटी की दैनिक टिप्स

प्रिय पाठकों,
एनसीडीईएक्स और एमसीएक्स पर एग्री कमोडिटी में दैनिक आधार पर किस भाव पर खरीद करें, क्या स्टोप लोस लगाए तथा टारगेट क्या है। ट्रायल लेने के लिए हमें फोन करें या ई-मेल करें,। यह सर्विस मोबाईल पर एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी। इस सेवा के लिए हमें ई मेल
rsrana2001@gmail.com, rsrana2017@yahoo.com,   पर भेजे या फिर मोबाईल नं0 - 09811470207, 07678684719 पर संपर्क करें।
धन्यवाद,
आर एस राणा
09811470207