कुल पेज दृश्य

23 जुलाई 2016

चावल का निर्यात 20 फीसदी बढ़ा

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू महीने के दूसरे सप्ताह में देष से चावल के निर्यात में 20 फीसदी की बढ़ोतरी होकर कुल निर्यात 2,34,991.85 टन का हुआ है जबकि इसके पहले सप्ताह में 1,96,115.95 टन चावल का निर्यात हुआ था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार चालू महीने के दूसरे सप्ताह में हुए चावल के कुल निर्यात में जहां बासमती चावल की हिस्सेदारी 35.64 फीसदी रही, वहीं गै-बासमती चावल की हिस्सेदारी 64.35 फीसदी थी। इस दौरान बासमती चावल का निर्यात 83,772.01 टन का हुआ जबकि गैर-बासमती चावल का निर्यात 1,51,219.94 टन का हुआ। बासमती चावल का निर्यात मुख्यत ईरान, साउदी अरब और अन्य खाड़ी देषों को हुआ जबकि गैर-बासमती चावल का निर्यात घाना, बेनीन और सेनेगल को हुआ है।
हरियाणा की करनाल मंडी में पूसा-1,121 बासमती चावल सेला का भाव 4,600 रुपये, स्टीम का भाव 5,900 रुपये और रॉ का भाव 6,000 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि पूसा-1,121 धान का भाव मंडी में 2,400 से 2,600 रुपये प्रति क्विंटल है। जानकारों के अनुसार बासमती धान और चावल की कीमतों में करीब 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आने का अनुमान है।............आर एस राणा

दलहन का आयात 65.8 हजार टन हुआ

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू महीने के दूसरे सप्ताह 4 जुलाई से 10 जुलाई के दौरान देष में 65,839.8 टन दलहन का आयात हुआ। इसमें पीली मटर की हिस्सेदारी 19,964 टन की, मूंग की 8,028 टन की, अरहर की 6,788 टन की, उड़द की 15,038 टन की, मसूर 2,064 टन की, कीडनी बीन 2,459.05 टन की, काउ पी 719.9 टन, ग्रीन पी 9,002.85 टन की और चना की हिस्सेदारी 1,776 टन की रही।..........आर एस राणा

पाकिस्तान में लालमिर्च की बुवाई ज्यादा

आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू सीजन में पाकिस्तान में लालमिर्च की बुवाई में भारी बढ़ोतरी हुई है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में लालमिर्च की बुवाई बढ़कर 1,75,000 एकड़ में हुई है जबकि पिछले साल की समान अवधि में 85,000 एकड़ में हुई थी।
जानकारों के अनुसार पाकिस्तान के उमेरकोट और सिंध में लालमिर्च की ज्यादा पैदावार होती है। उमेरकोट में डांडी-कट लाल मिर्च का उत्पादन होता है इसके अलावा हाइब्रिड मारवी किस्म की लालमिर्च की पैदावार ज्यादा है। पाकिस्तान की कूनरी लालमिर्च की एषिया में बड़ी मार्किट है तथा चीन की ज्यादा खरीद यहीं से होती है।.....आर एस राणा

एग्री कमोडिटी में मुनाफे का अच्छा अवसर

एग्री कमोडिटी दलहन, तिलहन, और मसालों के साथ ही गेहूं, मक्का, जौ, कपास, खल, बिनौला, ग्वार सीड, चीनी, और कपास आदि की कीमतों में कब आयेगी तेजी तथा आगे की रणनीति कैसे बनाये, भाव में कब आयेगी तेजी, किस भाव पर स्टॉक करने पर मिलेगा मुनाफा, क्या रहेगी सरकार की नीति, आयात-निर्यात की स्थिति के साथ ही विदेष में कैसी है पैदावार, इन सब की स्टीक जानकारी के लिए हमसे जुड़े............एग्री कमोडिटी की दैनिक रिपोर्ट के साथ ही मंडियों के ताजा भाव आपको ई-मेल से हिंदी में भेजे जायेंगे............एक महीना रिपोर्ट लेने का चार्ज मात्र 1,000 रुपये, 6 महीने का 5,000 रुपये और एक साल का केवल 8,000 रुपये........

आर एस राणा
rsrana2001@gmail.com
09811470207

आस्ट्रेलिया में चना पैदावार 8 फीसदी ज्यादा होने का अनुमान

आर एस राणा
नई दिल्ली। फसल सीजन 2016-17 में आस्ट्रेलिया में चना की पैदावार 8 फीसदी बढ़कर 1,090 किलो टन होने का अनुमान है जबकि फसल सीजन 2015-16 में वहां 1,013 किलो टन चना की पैदावार हुई थी। आस्ट्रेलिया कृषि विभाग के अनुसार अभी तक मौसम फसल के अनुकूल है इसीलिए पैदावार बढ़ने का अनुमान है।
जानकारों के अनुसार आस्ट्रेलिया में नए चना की हार्वेस्टिंग सितंबर में षुरु होगी, बाजार में चना की आवक अक्टूबर में बनेगी। ऐसे में भारत में आस्ट्रेलिया से नए चना की षिपमेंट नवंबर-दिसंबर में बनेगी। इसलिए चना की कीमतों में घरेलू बाजार में अभी ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।.....आर एस राणा

जीरा की कीमतों में और तेजी की संभावना

आर एस राणा
नई दिल्ली। घरेलू मसाला कंपनियों के साथ ही निर्यातकों की मांग से जीरा की कीमतों में तेजी बनी हुई है। गुजरात की उंझा मंडी में जीरा का भाव बढ़कर 3,500 से 3,900 रुपये प्रति 20 किलो हो गया। जानकारों के अनुसार जीरा की निर्यात मांग लगातार बढ़ रही है इसलिए मौजूदा कीमतों में और भी तेजी आने का अनुमान है।
उंझा मंडी में चालू फसल सीजन में जनवरी से 16 जुलाई तक जीरा की आवक 20,71,300 बोरी (एक बोरी-55 किलो) की हुई है। चालू महीने के दूसरे सप्ताह में मंडी में जीरा की आवक 50 हजार बोरी की हुई थी जबकि तीसरे सप्ताह में आवक घटकर 34,000 बोरी की रह गई।
चालू महीने के दूसरे सप्ताह 4 जुलाई से 10 जुलाई) के दौरान हालांकि जीरा के निर्यात में कुछ कमी आई है, इस दौरान 1,625 टन जीरा का निर्यात ही हुआ है जबकि इसके पहले सप्ताह में निर्यात 2,088 टन का हुआ था। इस समय जीरा में चीन के साथ ही वियतनाम और खाड़ी देषों की मांग ज्यादा आ रही है।
टर्की और सीरिया में राजनीतिक गतिरोध के कारण भारत से जीरा के निर्यात सौदे ज्यादा मात्रा में हो रहे हैं तथा इस समय विष्व बाजार में भारतीय जीरा का भाव 3.31 डॉलर प्रति किलो हैं जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसका भाव 3.64 डॉलर प्रति किलो था।......आर एस राणा

22 जुलाई 2016

ओएमएसएस के तहत 1.30 लाख टन गेहूं बिका

आर एस राणा
नई दिल्ली। खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत गत सप्ताह 1.30 लाख टन गेहूं की बिक्री हुई है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अनुसार ओएमएसएस के तहत अभी तक कुल 8 लाख टन गेहूं की बिक्री हो चुकी है।
गेहूं की निविदा भरने का न्यूनतम भाव 1,640 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि दिल्ली की फ्लोर  मिलों ने 1,698 से 1,717 रुपये प्रति क्विंटल की दर से निविदा भरी थी। जानकारों के अनुसार एफसीआई हर सप्ताह ओएमएसएस के तहत गेहूं बेचने के लिए निविदा आमंत्रित कर रही है इसलिए अभी गेहूं की कीमतें सीमित दायरे में ही रहेंगी।.......आर एस राणा