कुल पेज दृश्य

10 जून 2024

तीसरे आरंभिक अनुमान में खाद्यान्न का उत्पादन 3,288.52 लाख टन अनुमानित - कृषि मंत्रालय

नई दिल्ली। तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार फसल सीजन 2023-24 के दौरान देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3,288.52 लाख टन अनुमानित है, जो कि पिछले 5 वर्षों के औसत खाद्यान्न उत्पादन से 211.00 लाख टन अधिक है।

कृषि मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार देश में फसल सीजन 2023-24 में खाद्यान्न उत्पादन 3,288.52 लाख टन अनुमानित है, जो कि वर्ष 2022-23 के खाद्यान्न उत्पादन से थोड़ा कम है लेकिन पिछले 5 वर्षों (2018-19 से 2022-23) के 3,077.52 लाख टन के औसत खाद्यान्न उत्पादन से 211.00 लाख टन अधिक है।

इस दौरान देश में चावल का कुल उत्पादन फसल सीजन 2023-24 के दौरान 1,367 लाख टन अनुमानित है जोकि 2022-23 के 1,357.55 लाख टन की तुलना में 9.45 लाख टन ज्यादा है। इसी तरह से गेहूं का उत्पादन 1,129.25 लाख टन होने का अनुमान है, जोकि इसके पिछले वर्ष के उत्पादन की तुलना में 23.71 लाख टन ज्यादा है।

इस दौरान मोटे अनाजों का उत्पादन 547.34 लाख टन होने का अनुमान है जोकि औसत उत्पादन से 46.24 लाख टन अधिक है। मक्का का उत्पादन 356.73 लाख टन, बाजरा का 106.69 लाख टन होने का अनुमान है।

जौ का उत्पादन 16.53 लाख टन होने का अनुमान है।

तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार अरहर का उत्पादन 33.85 लाख टन होने का अनुमान है जोकि पिछले फसल सीजन के 33.12 लाख टन से 0.73 लाख टन अधिक है। मसूर का उत्पादन 17.54 लाख टन होने का अनुमान है जोकि पिछले वर्ष के 15.59 लाख टन की तुलना में 1.95 लाख टन ज्यादा है। फसल सीजन 2023-24 के दौरान देश में चना का उत्पादन 115.76 लाख टन एवं मूंग का उत्पादन 29.16 लाख टन होने का अनुमान है। इस दौरान उड़द का उत्पादन 23 लाख टन होने का अनुमान है।

सोयाबीन का उत्पादन 130.54 लाख टन होने का अनुमान है जबकि तोरिया और सरसों का उत्पादन 131.61 लाख टन होने की उम्मीद है। कपास का उत्पादन 325.22 लाख गांठ (एक गांठ 170 किलोग्राम) और गन्ने का उत्पादन 4,425.22 लाख टन होने का अनुमान है। मूंगफली का उत्पादन 102.89 लाख टन, कैस्टर सीड 19.13 लाख टन, शीशम का 8.11 लाख टन और सनफ्लावर का 1.69 लाख टन तथा असली का 1.19 लाख टन होने का अनुमान है।


कोई टिप्पणी नहीं: