कुल पेज दृश्य

22 मार्च 2023

अप्रैल से फरवरी के दौरान डीओसी का निर्यात 77 फीसदी बढ़ा - एसईए

नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले ग्यारह महीनों अप्रैल-22 से फरवरी-23 के दौरान डीओसी का निर्यात 77 फीसदी बढ़कर 3,769,665 टन का हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इनका निर्यात केवल 2,132,367 का ही हुआ था।


साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एसईए के अनुसार फरवरी-23 में देश से डीओसी का निर्यात 152 फीसदी बढ़कर 471,771 टन का हुआ है, जबकि पिछले साल फरवरी में इसका निर्यात केवल 187,661 टन का ही हुआ था।

एसईए के अनुसार अप्रैल 2022 में सोयाबीन के दाम घरेलू बाजार में 7,640 रुपये प्रति क्विंटल के उच्चतम स्तर पर थे, जोकि घटकर 5,200 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। अत: कीमतों में आई गिरावट से सोयाबीन की पेराई ज्यादा हुई साथ ही सोया डीओसी का निर्यात भाव वाजिब हो गया। 10 मार्च, 2023 तक अर्जेंटीना सोया डीओसी की कीमत एक्स-रॉटरडैम 608 अमेरिकी डॉलर थी, जबकि भारतीय सोया डीओसी के दाम एक्स-कांडला 560 डॉलर प्रति टन थे।

भारतीय सोया डीओसी के प्रमुख आयातक देश दक्षिण पूर्व एशिया के हैं, जहां भारत छोटे लॉट में भी आपूर्ति कर सकता है। इसके अलावा, भारतीय सोया डीओसी गैर जीएमओ होने का भी फायदा है और कुछ यूरोपीय देशों और यूएसए द्वारा इसका आयात किया जा रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया होने के कारण भी निर्यात को बढ़ावा मिला। नई सोयाबीन की घरेलू फरवरी आने के बाद नवंबर-22 से फरवरी-23 के दौरान सोया डीओसी बढ़कर 625,669 टन का हुआ है, इसके पिछले साल नवंबर-21 से फरवरी-22 के दौरान केवल 172,742 टन का ही निर्यात हुआ था।

एसईए के अनुसार चालू वित्त वर्ष (2022-23) के पहले ग्यारह महीनों के दौरान सरसों डीओसी के निर्यात ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है और इसने 2011-12 वित्त वर्ष के 12,48,000 टन के पहले के रिकॉर्ड निर्यात को तोड़ दिया है तथा चालू वित्त में अभी तक 20,51,409 टन का निर्यात हो चुका है। वर्तमान में भारत दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाईलैंड और अन्य सुदूर पूर्व देशों को 245 डॉलर प्रति टन, एफओबी पर भारतीय सरसों डीओसी का निर्यात सबसे सस्ता है। उधर हैम्बर्ग में सरसों डीओसी का एक्स-मिल भाव 379 डॉलर प्रति टन है। सरसों में तेल की मात्रा में बढ़ोतरी के साथ ही रिकार्ड सरसों डीओसी के निर्यात के कारण ही चालू रबी सीजन में देश में सरसों की बुआई बढ़कर 98.02 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि पिछले रबी सीजन में इसका की बुआई केवल 91.25 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।

भारतीय बंदरगाह पर सोया डीओसी का भाव फरवरी 23 में घटकर औसतन 569 डॉलर प्रति टन रह गया, जबकि फरवरी 2022 में इसका दाम 776 डॉलर प्रति टन था। इसी तरह से सरसों डीओसी का भाव जनवरी 23 में घटकर भारतीय बंदरगाह पर 252 डॉलर प्रति टन रह गया, जबकि पिछले साल जनवरी 22 में इसका भाव 314 डॉलर प्रति टन था।

कोई टिप्पणी नहीं: