कुल पेज दृश्य

09 अप्रैल 2024

उत्तर भारत के राज्यों में मार्च अंत तक 47.59 लाख गांठ कॉटन की आवक हुई - उद्योग

नई दिल्ली। उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा एवं अपर राजस्थान के साथ ही लोअर राजस्थान की मंडियों में चालू फसल सीजन 2023-24 में मार्च अंत तक 47.59 लाख गांठ, एक गांठ-170 किलो कॉटन की आवक हो चुकी है जोकि पिछले साल की समान अवधि के 35.56 लाख गांठ से ज्यादा है।


इंडियन कॉटन एसोसिएशन लिमिटेड, आईसीएएल के अनुसार चालू फसल सीजन 2023-24 में पहली सितंबर 2023 से 31 मार्च 2024 के दौरान पंजाब की मंडियों में 3,73,962 गांठ कॉटन की आवक हुई है, जबकि इस दौरान हरियाणा की मंडियों में 14,00,753 गांठ कॉटन की आवक हुई। अपर राजस्थान की मंडियों में इस दौरान 15,75,715 गांठ और लोअर राजस्थान की मंडियों में 14,03,510 गांठ कॉटन की आवक हो चुकी है।

आईसीएएल के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों में फसल सीजन 2023-24 में 49.52 लाख गांठ कॉटन के उत्पादन का अनुमान है, जोकि इसके पिछले फसल सीजन 2022-23 के 42.22 लाख गांठ से ज्यादा है। अत: मार्च अंत तक कॉटन की आवक 47.59 लाख गांठ की इन राज्यों की मंडियों में हो चुकी है तथा इसमें से 46.77 लाख गांठ की जिनिंग हो चुकी है।

आईसीएएल के अनुसार इन राज्यों से कॉटन कारपोरेशन आफ इंडिया, सीसीआई ने चालू फसल सीजन में 1,32,882 गांठ कॉटन की खरीद की है। पंजाब से 38,441 गांठ, हरियाणा से 42,900 गांठ एवं अपर राजस्थान से 22,541 गांठ के अलावा लोअर राजस्थान की मंडियों से 29 हजार गांठ का खरीद हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: