कुल पेज दृश्य

01 अक्तूबर 2022

ब्रोकन चावल के निर्यातकों को केंद्र ने फिर दी राहत, 15 अक्टूबर तक कर सकेंगे निर्यात

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने ब्रोकन चावल के निर्यातकों का बार फिर राहत देते हुए, अब निर्यात की अवधि को 15 अक्टूबर 2022 तक बढ़ा दिया हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने 30 सितंबर 2022 तक निर्यात की अनुमति दी थी।


केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार निर्यातक ब्रोकन चावल का निर्यात 15 अक्टूबर 2022 तक कर सकेंगे। मालूम हो कि सरकार ने 8 सितंबर 2022 को तत्काल प्रभाव से ब्रोकन चावल का निर्यात बंद कर दिया था।

सरकार ने खुदरा दाम को काबू में रखने और घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के इरादे से ब्रोकन चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। मौजूदा खरीफ सत्र में धान की बुवाई के रकबे में कमी आने के कारण इस साल चावल उत्पादन में गिरावट आने की आशंका से यह कदम उठाया था।

कोई टिप्पणी नहीं: