कुल पेज दृश्य

03 अक्तूबर 2024

राजस्थान में खरीफ में 25.43 लाख टन दलहन एवं 40.78 लाख टन तिलहन के उत्पादन का अनुमान

नई दिल्ली। आरंभिक अनुमान के अनुसार खरीफ सीजन 2024 में राजस्थान में दलहन का उत्पादन 25.43 लाख टन एवं तिलहनी फसलों का 40.78 लाख टन के अलावा मोटे अनाजों का 86.94 लाख टन होने का अनुमान है।


राज्य के एग्री निदेशालय द्वारा जारी अग्रिम अनुमान के अनुसार खरीफ सीजन में राज्य में फसलों की कुल बुआई 160.41 लाख हेक्टेयर में हुई है।

राज्य की खरीफ दलहन की प्रमुख फसल मूंग का उत्पादन 17,81,128 टन, मोठ का 4,94,767 टन तथा उड़द का 1,96,359 टन होने का अनुमान है। इसके अलावा राज्य में अरहर का उत्पादन 6,330 टन का तथा छोले का 64,168 टन होने का अनुमान है।

खरीफ तिलहन की प्रमुख फसल मूंगफली का उत्पादन राज्य में 22,70,348 टन तथा सोयाबीन का 14,15,985 टन होने का अनुमान है। इसके अलावा कैस्टर सीड का 3,03,822 टन तथा शीशम का 88,379 टन होने का अनुमान है।

आरंभिक अनुमान के अनुसार राज्य में बाजरा का उत्पादन 49,09,383 टन, मक्का का 23,44,475 टन तथा धान के 8,21,319 टन के अलावा ज्वार का 6,18,277 टन होने का अनुमान है।

राज्य में ग्वार सीड का उत्पादन चालू खरीफ में 16,77,504 टन तथा गन्ने का उत्पादन 3,82,280 टन होने का अनुमान है।

चालू खरीफ सीजन में कपास का उत्पादन 61,30,780 गांठ, एक गांठ-170 किलो होने का अनुमान है।

कोई टिप्पणी नहीं: