गेहूं में आई एकतरफा तेजी के बाद सेबी और सरकार हरकत में आ गए हैं। सेबी के
निर्देश पर कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स ने गेहूं के वायदा में खरीद और
बिक्री दोनों ही सौदों पर 5 फीसदी का अतिरिक्त मार्जिन लगाने का फैसला किया
है। मार्जिन की नई दरें कल यानि शुक्रवार से प्रभावी हो जाएंगी। पिछले एक
महीने में गेहूं का दाम करीब 15 फीसदी उछल गया है।
03 नवंबर 2016
ग्लोबल मार्केट में सोना 1300 डॉलर के पार
यूएस फेडरल रिजर्व ने दरें नहीं बढ़ाईं ऐसे में डॉलर 9 महीने के ऊपरी
स्तर से लुढ़क गया है। जिसका फायदा सोने और चांदी को मिला है। ग्लोबल
मार्केट में सोने का दाम 1300 डॉलर के पार चला गया है और चांदी भी करीब 1
फीसदी ऊपर कारोबार कर रही है। घरेलू बाजार में दिवाली के बाद से सोने में
करीब 800 रुपये और चांदी में करीब 2500 रुपये की तेजी आ चुकी है।
हालांकि कमजोर डॉलर से कच्चे तेल की गिरावट पर ब्रेक लग गई है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड पिछले 5 हफ्ते के निचले स्तर से करीब 1 फीसदी बढ़ गया है। हालांकि अमेरिका में क्रूड का भंडार करीब 1.5 करोड़ बैरल बढ़ गया है। ऐसे में देखना होगा कि क्रूड की ये तेजी कितनी टिकाऊ है। फिलहाल 1 फीसदी की बढ़त के बावजूद नायमैक्स पर क्रूड 46 डॉलर के नीचे है। जबकि ब्रेंट में 48 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका और यूरोजोन में बेरोजगारी के आंकडे़ जारी होंगे। साथ ही अमेरिका में फैक्ट्री ऑर्डर के आंकड़ों पर भी बाजार की नजर है।

02 नवंबर 2016
उत्तर प्रदेष में गन्ने के एसएपी में 30 रुपये की बढ़ोतरी संभव
पहली छमाही में चीनी का निर्यात 25.79 फीसदी बढ़ा
आर एस राणा
नई दिल्ली। चालू पेराई 2016-17 के लिए उत्तर प्रदेष में गन्ने के राज्य समर्थित मूल्य (एसएपी) में 30 की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार और चीनी मिलें इस पर सहमत हो गई है इसलिए चालू पेराई सीजन के लिए गन्ने का एसएपी 30 रुपये बढ़ाकर 310 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने का अनुमान है।
पिछले तीन साल से उत्तर प्रदेष में गन्ने के एसएपी में बढ़ोतरी नहीं की गई थी लेकिन चुनावी साल होने के कारण पेराई सीजन 2016-17 के लिए एसएपी में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि राज्य की चीनी मिलों में गन्ने की पेराई अगले सप्ताह से चालू हो जायेगी। इसका असर घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों पर ज्यादा नहीं पड़ेगा। दिल्ली में मंगलवार को चीनी के भाव 3,800 से 3,850 रुपये और उत्तर प्रदेष में एक्स फैक्ट्री भाव 3,550 से 3,625 रुपये प्रति क्विंटल (टैक्स अलग) रहे। माना जा रहा है कि पेराई आरंभ होने के बाद इसकी कीमतों में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट तो आयेगी, लेकिन आगे ब्याह-षादियों का सीजन है इसलिए बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है।
केंद्र सरकार ने जहां चीनी के आयात पर 40 फीसदी का षुल्क लगा रखा है, वहीं निर्यात पर 25 फीसदी का षुल्क है। विष्व बाजार में सफेद चीनी के भाव 610 डॉलर प्रति टन है लेकिन आयात षुल्क होने के कारण आयात संभव नहीं है। घरेलू बाजार में चीनी के मौजूदा भाव में निर्यात पड़ते भी नहीं है। ऐसे में निर्यात और आयात सीमित मात्रा में ही संभव है। जानकारों का मानना है कि घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों में ज्यादा तेजी आई तो केंद्र सरकार आयात षुल्क को कम कर सकती है, या फिर हटा भी सकती है इसलिए आगे बड़ी तेजी की संभावना भी नहीं है।
चालू वित्त वर्ष 2016-17 की पहली छमाही अप्रैल से सितंबर के दौरान चीनी का निर्यात मूल्य के हिसाब से 25.79 फीसदी ज्यादा हुआ है। अप्रैल से सितंबर के दौरान मूल्य के हिसाब से चीनी का निर्यात बढ़कर 4,318.45 करोड़ रुपये का हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसका निर्यात 3,433.09 करोड़ रुपये का हुआ था।.............आर एस राणा

गेहूं और चना के एमएसपी में क्रमषः 100 और 575 रुपये बढ़ाने का अनुमान
रबी फसलों के एमएसपी अगली कैबिनेट में तय होने की उम्मीद
आर एस राणा
नई दिल्ली। रबी विपणन सीजन 2016-17 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 100 रुपये और दलहन में चना और मसूर के एमएसपी में क्रमषः 575 और 675 रुपये प्रति क्विंटल (200 रुयये प्रति क्विंटल बोनस सहित) की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार दलहन उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए रबी दलहन के एमएसपी में ज्यादा बढ़ोतरी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली अगली कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला होने होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार रबी विपणन सीजन 2016-17 के लिए चना और मसूर का एमएसपी बढ़ाकर 4,000 रुपये प्रति क्विंटल तय कर सकती है इसमें 200 रुपये प्रति क्विंटल बोनस होगा। रबी फसल सीजन 2015-16 में चना का एमएसपी 3,425 रुपये और मसूर का एमएसपी 3,325 रुपये प्रति क्विंटल था, तथा इसमें 75 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी षामिल था।
गेहूं का एमएसपी रबी विपणन सीजन 2016-17 के लिए 100 रुपये बढ़ाकर 1,625 रुपये प्रति क्विंटल तय किए जाने का अनुमान है। रबी विपणन सीजन 2015-16 के लिए गेहूं का एमएसपी 1,525 रुपये प्रति क्विंटल था। इसके अलावा जौ के एमएसपी में भी 100 रुपये की बढ़ोतरी कर भाव 1,325 रुपये प्रति क्विंटल तय किए जाने का अनुमान है। ......आर एस राणा

सोना 1 महीने की ऊंचाई पर
कमोडिटी बाजार में सोना और कच्चा तेल आज फोकस में है। सोना 1 महीने की
ऊंचाई पर है तो कच्चा तेल1 महीने के निचले स्तर पर गिर गया है। कॉमैक्स पर
सोने का दाम 1290 डॉलर के पार है तो नायमैक्स पर क्रूड का दाम 46 डॉलर तक
लुढ़क गया है। डॉलर में गिरावट से सोना और चांदी की चमक बढ़ गई है तो
अमेरिका में भंडार बढ़ने से कच्चे तेल में बिकवाली हावी है और इन सबके बीच
पूरे कमोडिटी बाजार की नजर आज यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों पर है। इस बीच अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव नजदीक आने से भी मार्केट नर्वस जोन
में है। लेकिन डॉलर में गिरावट के बावजूद रुपये को कोई खास सपोर्ट नहीं है
और डॉलर की कीमत 66.80 के पार चली गई है।
01 नवंबर 2016
गेहूं में तेजी जारी, और बढ़ेंगे भाव
आर एस राणा
नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय पूल से गेहूं का आवंटन कम करने से इसकी कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। मंगलवार को लारेंस रोड़ पर गेहूं का भाव बढ़कर 2,180 से 2,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। माना जा रहा है कि इसकी कीमतों में और भी 100 से 150 रुपये की तेजी आने का अनुमान है।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत गेहूं की बिक्री में 50 फीसदी से ज्यादा की कटौती कर दी है जिससे भाव लगातार तेज हो रहे हैं। नई निविदा के चालू सप्ताह में अभी तक ओएमएसएस के तहत केवल 75,000 टन गेहूं की बिक्री के निविदा आमंत्रित की है जबकि पहले हर सप्ताह करीब 1.90 लाख टन गेहूं बेचा जा रहा था।
दिल्ली के लिए चालू सप्ताह में केवल 5,000 टन गेहूं बेचने के लिए निविदा आमंत्रित की है जबकि पिछले सप्ताह 10 हजार टन गेहूं बेचा गया था। ऐसे में इस बार माना जा रहा है कि निविदा उपर में 2,200 रुपये प्रति क्विंटल तक भरी जा सकती है। इसी तरह से पंजाब में चालू सप्ताह में केवल 14,000 टन गेहूं बेचने के लिए निविदा आमंत्रित की है जबकि पिछले सप्ताह 27,800 टन, हरियाणा से इस सप्ताह 10 हजार टन गेहं की निविदा मांगी गई है जबकि पिछले सप्ताह 20,000 टन गेहूं बेचा गया था। इसी तरह से मध्य प्रदेष से 15 हजार टन गेहूं के मुकाबले इस सप्ताह केवल 8,000 टन, राजस्थान से 5,000 टन के मुकाबले केवल 2,000 टन गेहूं बेचने के लिए निविदा मांगी गई हैं।.......आर एस राणा

कच्चा तेल पिछले 1 महीने के निचले स्तर पर
ओपेक से रिकॉर्ड सप्लाई के अनुमान से कच्चा तेल पिछले 1 महीने के निचले
स्तर पर फिसल चुका है हालांकि अब निचले स्तर से हल्की रिकवरी दिख रही है।
नायमैक्स पर क्रूड 47 डॉलर और ब्रेंट 49 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहे हैं।
दरअसल नाइजीरिया, लीबिया और इराक से सप्लाई बढ़ने से अक्टूबर में ओपेक का
कुल एक्सपोर्ट रिकॉर्ड स्तर पर जाने का अनुमान है। कल कच्चे तेल में करीब 3
फीसदी की भारी गिरावट आई थी। हालांकि माना ये जा रहा है कि कच्चे तेल में
गिरावट जारी रह सकती है।
वहीं लंदन मेटल एक्सचेंज पर जिंक लगातार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसका दाम 5 साल के ऊपरी स्तर के पास पहुंच गया है। सप्लाई की कमी के अनुमान से इसकी कीमतों को सपोर्ट मिला है। वहीं कॉपर भी 1 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। आज से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दो दिनों की बैठक शुरु होने जा रही है और इससे ठीक पहले सोना बेहद छोटे दायरे में कारोबार कर रहा है। कॉमैक्स पर इसका दाम 1275 डॉलर के पास है। जबकि चांदी में 18 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार रिकवरी आई है और एक डॉलर की कीमत 66.70 के नीचे आ गई है।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)