कुल पेज दृश्य

18 दिसंबर 2025

महाराष्ट्र में 184 चीनी मिलों में पेराई शुरू, 27.83 लाख टन हो चुका है चीनी का उत्पादन

नई दिल्ली। पहली अक्टूबर 2025 से शुरू हुए चालू पेराई सीजन (अक्टूबर-25 से सितंबर-26) में 11 दिसंबर तक महाराष्ट्र में 184 चीनी मिलों ने पेराई आरंभ चल रही है तथा इस दौरान राज्य में 27.83 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है।


शुगर कमिश्नर के अनुसार 11 दिसंबर तक राज्य में 336.43 लाख टन गन्ने की पेराई हो चुकी है और 27.83 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। राज्य की औसत चीनी रिकवरी 8.27 फीसदी की बैठ रही है। राज्य में 11 दिसंबर तक कुल 184 फैक्ट्रियों (91 कोऑपरेटिव और 93 प्राइवेट) ने ही पेराई शुरू की है।

पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में राज्य में 195 चीनी फैक्ट्रियों (95 को ऑपरेटिव और 95 प्राइवेट) ने पेराई आरंभ कर दी थी। पिछले साल की समान अवधि में राज्य में 177.33 लाख टन गन्ने की पेराई की थी और 13.9 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। औसत चीनी की रिकवरी दर 7.89 फीसदी की थी।

कोल्हापुर डिवीजन ने 77.58 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 7.48 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। कोल्हापुर डिवीजन में रिकवरी की दर 9.65 फीसदी की है। डिवीजन में 35 फैक्ट्रियां चल रही हैं, जिसमें 23 सहकारी और 12 प्राइवेट हैं।

इसी तरह से पुणे डिवीजन में कुल 29 फैक्ट्रियां चल रही हैं, जिसमें 17 सहकारी और 12 प्राइवेट मिलें है। उन्होंने अब तक 80.08 लाख टन गन्ने की पेराई कर 6.92 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। पुणे डिवीजन की रिकवरी दर 8.65 फीसदी की है।

सोलापुर डिवीजन गन्ना पेराई में तीसरे स्थान पर है। जिले में कुल 41 फैक्ट्रियां चल रही हैं, जिसमें 14 सहकारी और 27 प्राइवेट हैं। अब तक डिवीजन में 71.03 लाख टन गन्ने की पेराई हो चुकी है और 5.28 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। चीनी की रिकवरी दर 7.44 फीसदी की है।

अहमदनगर (अहिल्यानगर) डिवीजन गन्ना पेराई में चौथे नंबर पर है तथा इस डिवीजन में कुल 25 फैक्ट्रियां, 14 को ऑपरेटिव और 11 प्राइवेट ने पेराई शुरू कर दी हैं। इन सभी फैक्ट्रियों ने अब तक 40.92 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 3.12 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। अहमदनगर डिवीजन में चीनी की रिकवरी दर 7.65 फीसदी है। छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ डिवीजन क्रम से पांचवें और छठे नंबर पर हैं। छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन में कुल 21 चीनी मिलों (12 कोऑपरेटिव और 9 प्राइवेट) ने पेराई शुरू कर दी है तथा उन्होंने 31.26 लाख टन गन्ने की पेराई कर 2.19 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। चीनी की रिकवरी की दर 7.01 फीसदी है।

नांदेड़ डिवीजन में कुल 29 फैक्ट्रियां (10 कोऑपरेटिव और 19 प्राइवेट) चल रही हैं और उन्होंने 32.05 लाख टन गन्ने की पेराई कर 2.53 लाख टन चीनी का उत्पादन किया है। इस डिवीजन में चीनी की रिकवरी दर 7.9 फीसदी है। अमरावती डिवीजन में एक को ऑपरेटिव और 3 प्राइवेट फैक्ट्रियां चल रही हैं, और उन्होंने 3.51 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 2.9 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इस डिवीजन में चीनी की रिकवरी दर 8.26 फीसदी की है। नागपुर डिवीजन में अभी तक कोई फैक्ट्री शुरू नहीं हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं: