कुल पेज दृश्य

29 नवंबर 2025

केंद्र सरकार ने दिसंबर 2025 के लिए 22 लाख चीनी का कोटा जारी किया

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिसंबर 2025 के लिए 22 लाख टन चीनी का कोटा जारी किया है, जो कि दिसंबर 2024 के लिए जारी किए गए कोटे के बराबर है। नवंबर 2025 में केंद्र सरकार ने घरेलू बिक्री के लिए 20 लाख टन चीनी का कोटा जारी किया था।

जानकारों के अनुसार फसल सीजन 2023-24 (अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024) के दौरान कुल कोटा 291.50 लाख टन का जारी किया था, जबकि 2024-25 सीजन के दौरान (अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025) के लिए चीनी का कोटा 275.50 लाख टन का जारी किया था। व्यापारियो के मुताबिक दिसंबर 2025 के लिए 22 लाख टन चीनी कोट जारी होने से बाजार में इसकी कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। गन्ने का पेराई सीजन होने के कारण बाजार में ओवरसप्लाई होने का अनुमान है।

दिल्ली में बुधवार को एम 30 ग्रेड चीनी के थोक दाम 4,360 रुपये और कानपुर में 4,340 रुपये तथा रायपुर में 4,300 रुपये और मुंबई में 4,100 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं: