नई दिल्ली। पहली अक्टूबर 2025 से शुरू हुए चालू पेराई सीजन (अक्टूबर-25 से सितंबर-26) में 27 नवंबर तक महाराष्ट्र में 165 चीनी मिलों ने पेराई आरंभ कर दी है तथा इस दौरान राज्य में 15.14 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है।
शुगर कमिश्नर के अनुसार 27 नवंबर के आखिर तक राज्य में 194.09 लाख टन गन्ने की पेराई हो चुकी है और 15.14 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। राज्य की औसत चीनी रिकवरी 7.8 फीसदी की है। राज्य में 27 नवंबर के आखिर तक कुल 165 फैक्ट्रियों (85 कोऑपरेटिव और 80 प्राइवेट) ने पेराई सीजन आरंभ कर दी है।
पिछले सीजन में इसी समय तक राज्य में केवल 150 चीनी फैक्ट्रियों (69 कोऑपरेटिव और 81 प्राइवेट) ने ही पेराई आरंभ की थी। पिछले साल की समान अवधि में राज्य में 58.33 लाख टन गन्ने की पेराई की थी और 3.87 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। औसत चीनी की रिकवरी दर 6.65 फीसदी की थी।
कोल्हापुर डिवीजन ने 45.69 लाख टन गन्ने की पेराई हो चुकी है और 41.51 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। कोल्हापुर डिवीजन में रिकवरी की दर 9.09 फीसदी है। डिवीजन में 32 फैक्ट्रियां ( 22 को ऑपरेटिव और 10 प्राइवेट) में पेराई चल रही हैं। कई चीनी फैक्ट्रियों ने किसानों के अकाउंट में पेराई किए गए गन्ने की पहली किस्त जमा करना शुरू कर दिया है।
इस तरह से पुणे डिवीजन में कुल 27 फैक्ट्रियां (17 कोऑपरेटिव और 10 प्राइवेट) ने पेराई आरंभ कर दी हैं। उन्होंने अब तक 46.85 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 38.93 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। पुणे डिवीजन में गन्ने में रिकवरी की दर 8.31 फीसदी है। सोलापुर डिवीजन गन्ना पेराई में तीसरे नंबर पर है। जिले में कुल 36 फैक्ट्रियां (13 कोऑपरेटिव और 23 प्राइवेट) ने पेराई आरंभ कर दी है तथा अब तक डिवीजन में 41.49 लाख टन गन्ने की पेराई हो चुकी है और 29.52 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। डिवीजन में रिकवरी दर 7.11 फीसदी की बैठ रही है।
राज्य का अहमदनगर (अहिल्यानगर) डिवीजन गन्ना पेराई में चौथे नंबर पर है। इस डिवीजन में कुल 22 फैक्ट्रियां (13 कोऑपरेटिव और 9 प्राइवेट) ने पेराई आरंभ कर दी है तथा इन सभी फैक्ट्रियों ने अब तक 24.61 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 17.42 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। अहमदनगर डिवीजन में चीनी की रिकवरी दर 7.08 फीसदी है।
छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ डिवीजन गन्ना पेराई में पांचवें और छठे नंबर पर हैं। छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन में कुल 18 शुगर फैक्ट्रियां (10 कोऑपरेटिव और 8 प्राइवेट) ने पेराई शुरू कर दी हैं तथा उन्होंने 17.64 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 11.4 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। गन्ने में रिकवरी की दर 6.46 फीसदी है।
नांदेड़ डिवीजन में कुल 28 फैक्ट्रियां चल रही हैं (10 कोऑपरेटिव और 18 प्राइवेट) और उन्होंने 16.32 लाख टन गन्ने की पेराई की है और 11.51 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है।
