कुल पेज दृश्य

01 फ़रवरी 2020

बजट: किसानों के लिए क्या हैं 16 सूत्रीय फॉर्मूला, जानिये

 आर एस राणा
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही हैं। आम बजट 2020-21 पेश करते हुए वित्त मंत्री ने किसानों की बेहतरी के लिए 16 बिंदुओं की कार्य योजना की घोषणा की।
वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में किसानों के लिए बड़ी योजनाओं को लागू किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचाया गया है। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना है। उन्होंने कहा कि किसानों की बेहतरी के लिए 16 बिंदुओं की कार्य योजना तैयार की गई है।

-पशुपालन और मछली पालन पर ध्यान देने की जरूरत

-अन्नदाता को ऊर्जा दाता बनायेंगे

-जहां पर खेती नहीं हो सकती वहां पर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाया जाएगा

-फर्टीलाइजर के सही और सीमित उपयोग पर जोर दिया जाएगा

-केमिकल फर्टीलाइजर के कम उपयोग पर जोर

-खराब होने वाले पदार्थों को बचाने के रेफ्रिजरेटर स्टोरेज बनाए जाएंगे

-जीरो बजट नेचूरल फार्मिंग को शामिल किया जाएगा

-ऑनलाइन आर्गेनिक प्रोडक्ट मार्केट तैयार किए जायेंगे

-खुरपका और मुंहपका, ब्रुसोलिस बीमारी पर रोक

-मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना

-100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए

-पीएम कुसूम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा। इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा।

-तटीय क्षेत्रों में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सागर मित्र योजना

-देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नाबार्ड अपने अधीन करेगा और उसे नये तरीके से बनायेगा। देश में और वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाये जाएंगे इसके लिए पीपीपी मॉडल अपनाया जायेगा।

-महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना की घोषणा। इसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं को महिलाओं को जोड़ा जायेगा।

-जल्दी खराब होने वाली चीजें जैसे दूध, मांस और मछलियों के लिए रेल जलाई जायेगी।.........
 आर एस राणा

कोई टिप्पणी नहीं: