कुल पेज दृश्य

08 नवंबर 2016

दिल्ली में ओएमएसएस के तहत गेहूं के आवंटन में बढ़ोरती

आर एस राणा
नई दिल्ली। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत दिल्ली में गेहूं के आवंटन में जरुर बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन अन्य राज्यों में मात्रा को पिछली निविदा के बराबर ही रखा है। ऐसे में गेहूं की कीमतों में अभी मंदे की संभावना नहीं है। मंगलवार को दिल्ली में गेहूं का भाव 2,125 से 2,150 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
दिल्ली के लिए चालू सप्ताह में एफसीआई ने 7,000 टन गेहूं की निविदा मांगी है जबकि पिछले सप्ताह में केवल 5,000 टन गेहूं की निविदा जारी की थी। उधार पंजाब में चालू सप्ताह में 14,500 टन, हरियाणा में 10,000 टन और मध्य प्रदेष में 8,000 टन गेहूं बेचने के लिए निविदा मांगी गई हैं। अन्य राज्यों में उड़ीसा और असम को छोड़ निविदा की मात्रा पिछली निविदा के बराबर ही है।.......आर एस राणा

सोने की मांग में भारी कमी

भारत में सोने की मांग में भारी कमी आई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक भारत में इस साल सोने की मांग 24 फीसदी घटकर 650-750 टन रहने का अनुमान है। इस साल जनवरी से अक्टूबर तक सोने की मांग में करीब 29 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इस दौरान देश में सिर्फ 441 टन सोने की मांग रही। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने कहा है कि ऊंचे दाम और सरकार की सख्ती से सोने की मांग पर असर पड़ा है। इस साल घरेलू बाजार में जुलाई के बाद से सोने का दाम लगातार 30000 रुपये के ऊपर बना हुआ है।

ग्लोबल मार्केट में सोने में 1280 डॉलर के पास

अमेरिका में आज राष्ट्रपति पद का चुनाव है और इससे पहले आज पूरे कमोडिटी बाजार की चाल थम सी गई है। ग्लोबल मार्केट में सोने में 1280 डॉलर के पास बेहद छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। वहीं चांदी भी कमजोर है। इस बीच अमेरिकी चुनाव को ध्यान में रखते हुए गोल्डमैन सैक्स ने सोने पर अनुमान जारी किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर हिलेरी क्लिंटन चुनाव जीतती हैं तो सोने की चमक खत्म हो जाएगी। अगले 3 महीने तक सोने में दबाव बना रहेगा और इसे 1250 डॉलर के आसपास रहने की संभावना है। यहां तक कि अगले 6 महीने में भी सोने में किसी तरह की तेजी की गुंजाइश नही है। अगले एक साल में सोने का औसत भाव 1280 डॉलर रहने का अनुमान है।

इस बीच कच्चे तेल में भी कमजोरी बनी हुई है। नायमैक्स पर क्रूड का दाम 45 डॉलर के नीचे है। जबकि ब्रेंट में 46 डॉलर के पास कारोबार हो रहा है। आज अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट भी आने वाली है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती है, 1 डॉलर की कीमत 66.70 रुपये के पास है।

07 नवंबर 2016

अक्टूबर में डीओसी के निर्यात में आई कमी

आर एस राणा
नई दिल्ली। सितंबर 2016 के मुकाबले अक्टूबर 2016 में डीओसी के निर्यात में कमी आई है, हालांकि अक्टूबर 2015 की तुलना में इसमें बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर 2016 में 67,779 टन डीओसी का ही निर्यात हुआ है जबकि सितंबर 2016 में इसका निर्यात 96,233 टन का हुआ था। अक्टूबर 2015 में देष से 34,168 टन डीओसी का ही निर्यात हुआ था।
साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएषन ऑफ इंडिया (एसईए) के अनुसार सितंबर के मुकाबले अक्टूबर महीने में सोया डीओसी के साथ ही सरसों डीओसी और केस्टर डीओसी के निर्यात में भी कमी आई है। निर्यात में आई कमी का प्रमुख कारण विष्व बाजार में भारतीय डीओसी की तुलना में विदेषी डीओसी के भाव कम होना है। चालू वित्त वर्ष 2016-17 के पहले सात महीनों अप्रैल से अक्टूबर के दौरान देष से 5,54,147 टन डीओसी का ही निर्यात हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इसका निर्यात 7,83,565 टन डीओसी का निर्यात हुआ था।
सितंबर 2016 के मुकाबले अक्टूबर 2016 में डीओसी खासकर के सोया डीओसी की कीमतों में भी कमी आई है। भारतीय बंदरगाह पर सोया डीओसी के भाव अक्टूबर में घटकर 408 डॉलर प्रति टन रह गए जबकि सितंबर में इसके भाव 463 डॉलर प्रति टन थे। इस दौरान सरसों डीओसी के भाव 282 डॉलर प्रति टन पर स्थिर बने रहे। पहली नवंबर को कांडला बंदरगाह पर सोया डीओसी के भाव 365 डॉलर प्रति टन (एफओबी) रहे जबकि विष्व बाजार में इसके भाव 373 डॉलर प्रति टन (सीएंडएफ) रहे। इसी तरह से सरसों डीओसी के भाव कांडला बंदरगाह पर 274 डॉलर प्रति टन (एफओबी) रहे जबकि विष्व बाजार में इसके भाव 217 डॉलर प्रति टन (सीएंडएफ) रहे।.............आर एस राणा

एमएसपी पर मूंगफली की खरीद करने की मांग - उद्योग

आर एस राणा
नई दिल्ली। मूंगफली की कीमतों में आई गिरावट रोकने के लिए उद्योग ने केंद्र सरकार से मूंगफली की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर करने की मांग की है। साल्वेंट एक्सट्रेक्स एसोसिएषन ऑफ इंडिया (एसईए) ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर किसानों के हित में इसकी मांग की है।
एसईए के अनुसार इस समय उत्पादक मंडियों में मूंगफली के भाव घटकर 3,700 से 3,800 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं जबकि केंद्र सरकार ने चालू खरीफ विपणन सीजन 2016-17 के लिए मूंगफली का एमएसपी 4,220 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। एसईए के अनुसार चालू खरीफ में मूंगफली की पैदावार बढ़कर 55 लाख टन होने का अनुमान है जबकि पिछले साल खरीफ सीजन में 32.3 लाख टन मूंगफली की ही पैदावार हुई थी।
केंद्र सरकार ने गुजरात सरकार की मांग पर पहले ही नैफेड और एसएफएसी को गुजरात से मूंगफली की एमएसपी पर खरीद के लिए निर्देष जारी कर दिए हैं। पिछले सप्ताह ही राज्य सरकार के आग्रह पर खरीद करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि सरकारी एजेंसियों कितनी मात्रा में मूंगफली की खरीद करेंगी, यह अभी तय नहीं किया गया है।............आर एस राणा

कच्चे तेल में अच्छी बढ़त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में अच्छी बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 1 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 44.5 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बी 1 फीसदी बढ़कर 46 डॉलर पर पहुंच गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट आई है। कॉमैक्स पर सोना 0.9 फीसदी गिरकर 1293.2 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा कॉमैक्स पर चांदी भी 0.9 फीसदी टूटकर 18.2 डॉलर पर आ गई है।

05 नवंबर 2016

एग्री कमोडिटी में मुनाफे का अच्छा अवसर

एग्री कमोडिटी दलहन, तिलहन, और मसालों के साथ ही गेहूं, मक्का, जौ, कपास, खल, बिनौला, ग्वार सीड, चीनी, और कपास आदि की कीमतों में कब आयेगी तेजी तथा आगे की रणनीति कैसे बनाये, भाव में कब आयेगी तेजी, किस भाव पर स्टॉक करने पर मिलेगा मुनाफा, क्या रहेगी सरकार की नीति, आयात-निर्यात की स्थिति के साथ ही विदेष में कैसी है पैदावार, इन सब की स्टीक जानकारी के लिए हमसे जुड़े............एग्री कमोडिटी की दैनिक रिपोर्ट के साथ ही मंडियों के ताजा भाव आपको ई-मेल से हिंदी में भेजे जायेंगे

एग्री जिंसों के अलावा किराना में हल्दी, जीरा, धनिया, लालमिर्च, बादाम, पिस्ता, इलायची, कालीमिर्च आदि की जानकारी भी हिंदी में ई-मेल के माध्यम से दी जायेगी। हमें ई-मेल करे या फिर फोन पर संपक करें।
वायदा कारोबार में एग्री जिसों की तेजी-मंदी जानने के लिए संपर्क करें।  खबरें केवल ई-मेल के माध्यम से।

............एक महीना रिपोर्ट लेने का चार्ज मात्र 1,000 रुपये, 6 महीने का 5,000 रुपये और एक साल का केवल 8,000 रुपये........

आर एस राणा
 rsrana2001@gmail.com
09811470207