कुल पेज दृश्य

03 दिसंबर 2022

चालू पेराई सीजन में नवंबर अंत तक 47.9 लाख टन चीनी का उत्पादन

नई दिल्ली।  पहली अक्टूबर 2022 से शुरू हुए चालू पेराई सीजन 2022-23 के पहले दो महीनों अक्टूबर 2022 से नवंबर 2022 अंत तक 47.9 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 47.2 लाख टन से थोड़ा ज्यादा है।


इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन, इस्मा के अनुसार देशभर में 434 चीनी मिलों में पेराई आरंभ हो चुकी है, जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में केवल 416 चीन मिलों में ही पेराई आरंभ हो पाई थी।

प्रमुख उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में नवंबर 22 अंत तक चीनी का उत्पादन 20 लाख टन का हुआ है, जोकि पिछले साल की समान अवधि के 23.3 लाख टन से कम है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में 11.2 लाख टन चीनी का उत्पादन हो चुका है, जबकि पिछले पेराई सीजन की समान अवधि में राज्य में 10.4 लाख टन से ज्यादा है।

अन्य राज्यों गुजरात में नवंबर 2022 अंत तक चीनी का उत्पादन 1.50 लाख टन, तमिलनाडु में 1.1 लाख टन और अन्य राज्यों में दो लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में इन राज्यों में क्रमश: 1.6 लाख टन, 50 हजार टन और 1.6 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। 

कोई टिप्पणी नहीं: