नई
दिल्ली। पहली अक्टूबर 2021 से शुरू हुए चालू फसल सीजन में नवंबर अंत तक
घरेलू मंडियों में 77.76 लाख गांठ, एक गांठ-170 किलो कॉटन की आवक हुई हैं,
जबकि इस दौरान 7 लाख गांठ निर्यात की शिपमेंट हो चुकी है।
कॉटन
एसोसिएशन आफ इंडिया, सीएआई के अनुसार चालू फसल सीजन 2021-22 के दौरान देश
में कॉटन का उत्पादन 360.13 लाख गांठ होने का अनुमान है, जोकि पिछले साल के
353 लाख गांठ से ज्यादा है।
सएआई के अनुसार चालू सीजन के आरंभ में
कॉटन का 75 लाख गांठ का बकाया स्टॉक बचा हुआ था, जबकि 77.76 लाख गांठ की
आवक हो चुकी हैं तथा इस दौरान 2 लाख गांठ के आयात को मिलाकर नवंबर अंत में
154.76 लाख गांठ कॉटन की उपलब्धता बैठी है। इसमें से 55.83 लाख गांठ कॉटन
की खपत हो चुकी है, जबकि 7 लाख गांठ की शिपमेंट हो चुकी है। अत: मिलों के
पास कॉटन का बकाया स्टॉक 56 लाख गांठ का है, जबकि कॉटन कारर्पोरेशन आफ
इंडिया, सीसीआई, महाराष्ट्र फेडरेशन, एमसीएक्स, एमएनसी, जिनर्स एवं
ट्रेडर्स तथा निर्यातकों के पास 35.93 लाख गांठ का स्टॉक है।
सएआई
के अनुसार चालू सीजन में 360.13 लाख गांठ के उत्पादन और 75 लाख गांठ बकाया
तथा 10 लाख गांठ आयात को मिलाकर घरेलू बाजार में कॉटन की कुल उपलब्धता करीब
445.13 लाख गांठ की बैठेगी, जबकि खपत 335 लाख गांठ की होने का अनुमान है।
इसके अलावा 48 लाख गांठ कॉटन का निर्यात होने की उम्मीद है। ऐसे में चालू
सीजन के अंत में 62.13 लाख गांठ का बकाया स्टॉक बचेगा।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें