नई
दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बनी रहने से गुरूवार को लगातार दूसरे दिन
अरहर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जबकि अन्य दालों में गिरावट दर्ज की
गई। व्यापारियों के अनुसार उत्पादक राज्यों की मंडियों में नई अरहर की आवक
सामान्य की तुलना में कम हो रही है, क्योंकि पिछले दिनों उत्पादक क्षेत्रों
में बेमौसम बारिश से नई फसल की कटाई में देरी हो रही है। साथ ही नए मालों
में नमी की मात्रा भी ज्यादा है। अत: प्रतिकूल मौसम से अरहर की फसल को
नुकसान होने के डर से भाव में हल्का सुधार बन सकता है। जानकारों के अनुसार
नई अरहर की आवकों का दबाव जनवरी में बनेगा।
कर्नाटक की यागगिर मंडी
में नई अरहर का व्यापार आज 5,600 से 5,800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से
हुआ। व्यापारियों के अनुसार नए मालों में 15 से 16 फीसदी की नरमी आ रही है।
माना जा रहा है कि मौसम साफ रहा तो आगे नई अरहर की दैनिक आवक बढ़ेगी, जबकि
इसके भाव पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य, एमएसपी से नीचे बने हुए हैं। उधर
अफ्रीकी देशों से अरहर का आयात अभी बना रहेगा, इसलिए इसकी मौजूदा कीमतों
में हल्का सुधार तो बन सकता है लेकिन बड़ी तेजी के आसार नहीं है।
मिलों
की मांग बनी रहने से दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर नई की कीमतों में 50
रुपये की तेजी आकर भाव 6,375 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
बर्मा की लेमन अरहर नई के भाव में मुंबई में 25 रुपये की तेजी आकर दाम 6,000 से 6,025 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
दूसरी
और अरुषा और मटावारा अरहर के भाव क्रमश: 5,250-5,350 रुपये और 5,250 से
5,300 प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। मलावी अरहर के दाम भी 4,750 से
4,850 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। सूडान की अरहर के भाव भी
6,100 से 6,200 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। तंजानिया की गजरी
अरहर के दाम 5,250 से 5,350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
मिलों की
मांग कमजोर बनी रहने दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतों
में 25-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,025 रुपये और 7,650 से 7,675
रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
मुंबई में बर्मा उड़द एफएक्यू नई और
पुरानी की कीमतों में 25-25 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमशः 6,850 रुपये और
6,750 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
हालांकि, नकदी की कमी और उड़द दाल
में ग्राहकी कमजोर होने के कारण इसके भाव में बड़ी तेजी की उम्मीद तो नहीं
है, लेकिन फसल को नुकसान की चिंता से हल्का सुधार और भी बन सकता है।
उत्तर
प्रदेश और मध्य प्रदेश की मंडियों में नई उड़द की आवक शुरू हो गई है तथा
आंध्रप्रदेश में नई उड़द की आवक चालू महीने के अंत या फिर जनवरी में शुरू
होने की संभावना है।
दिल्ली में मसूर की कीमतों में 50 रुपये की गिरावट आकर भाव 7,350 से 7,375 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
कनाडा
की मसूर के दाम मुंद्रा और हजिरा बंरगाह पर 25-25 रुपये कम होकर भाव
क्रमश: 6,950 से 6,975 रुपये और 7,100 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
तंजानिया के चना के दाम मुंबई में 25 रुपये नरम होकर 4,675-4,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
दिल्ली
में चना की कीमतों में 25 रुपये की मंदी आकर राजस्थानी चना के दाम 5,075
रुपये और मध्य प्रदेश के चना के भाव 4,975 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
मूंग
की कीमतों में 100 रुपये का मंदा आकर राजस्थानी मूंग के दाम 4,500 से
6,100 रुपये और बेस्ट क्वालिटी के 6,600 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
नेफेड ने 15 दिसंबर, 2021 को राजस्थान में रबी-2020 के चना की बिक्री 4,851 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की।
एफसीआई ने महाराष्ट्र में 2,000 टन देसी चना 4,700 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर बेचा।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें