नई दिल्ली। पहली
अक्टूबर 2021 से शुरू होने वाली फसल सीजन में उत्तर भारत के राज्यों
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कपास का उत्पादन घटकर 60,41,700 गांठ, एक
गांठ-170 किलो होने का अनुमान है जोकि पिछले साल के 64,50,763 गांठ से कम
है।
इंडियन कॉटन एसोसिएशन लिमिटेड, आईसीएएल द्वारा जारी पहले आरंभिक
अनुमान के अनुसार फसल सीजन 2020-21 में पंजाब में कपास का उत्पादन 10.70
लाख गांठ, हरियाणा में 21,85,500 गांठ और राजस्थान में 27,86,200 गांठ होने
का अनुमान है।
चालू फसल सीजन 2020-21 में पहली अक्टूबर 2020 से 31
जुलाई 2021 तक उत्तर भारत के राज्यों की मंडियों में 64,50,763 गांठ कपास
की आवक हो चुकी है जोकि पिछले साल की समान अवधि के 67,02,456 गांठ की तुलना
में कम है।
उत्तर भारत के राज्यों में कॉटन का बकाया स्टॉक
प्राइवेट में 31 जुलाई 2021 को 98,816 गांठ और कॉटन कारर्पोरेश आफ इंडिया,
सीसीआई के पास 7,65,599 गांठ का बचा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि
में प्राइवेट में बकाया स्टॉक 2,27,048 गांठ और सीसीआई के पास 13,53,360
गांठ का था। इसके अलावा एमएनसी कंपनियों एवं व्यापारियों के पास भी करीब
1.70 लाख गांठ कॉटन का बकाया स्टॉक बचा हुआ है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें