नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से गुरूवार को दिल्ली के नया बाजार में कनाडा और मध्यप्रदेश की मसूर की कीमतों मेंं तेजी दर्ज की गई, जबकि उड़द की कीमतों में मंदा आया। अन्य दालों के दाम इस दौरान स्थिर बने रहे।
चेन्नई के कमजोर संकेत के साथ ही नियमित विदेशी आपूर्ति और समर उड़द की घरेलू आवक बनी रहने के कारण दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई दोनों की कीमतों में 25-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 8,100 और 8,150 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इसी तरह उड़द एफएक्यू नई के भाव भी 25 रुपये घटकर 7,000 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। दिल्ली में पुरानी एफएक्यू उड़द का स्टॉक नहीं के बराबर बचा हुआ है।
हालांकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हाल ही में हुई बारिश के कारण खरीफ उड़द की खड़ी फसल को नुकसान हुआ है, साथ ही खरीफ में बुआई भी पिछे चल रही है जिससे आगे कीमतों में सुधार आने की उम्मीद है।
दाल मिलों की हाजिर मांग बराबर बनी रहने से मध्य प्रदेश और कनाडा की मसूर की कीमतों में 50-100 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,050 और 6,850 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
विदेश से आवक बनी रहने के साथ ही बढ़े भाव में दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से बर्मा की लेमन अरहर पुरानी और नई के भाव क्रमश: 6,500 रुपये और 6,625 प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर अगस्त डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 66 रुपये की गिरावट आई, जबकि सितंबर वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 59 रुपये का मंदा आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें