नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बराबर बनी रहने से गुरूवार को दिल्ली के नया बाजार में अरहर, उड़द, मसूर के साथ ही काबुली चना और राजमा की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
विदेश से लगातार आवक बनने के बावजूद भी अन्य बाजारों में दाम तेज होने से बर्मा की लेमन अरहर के भाव 75 रुपये बढ़कर 6,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। आगे के व्यापार में, बर्मा की नई अरहर के दाम चेन्नई से दिल्ली के लिए जुलाई डिलीवरी के भाव 50 रुपये बढ़कर 6,600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
चेन्नई बंदरगाह पर नियमित विदेशी आपूर्ति बनी रहने के बावजूद भी चेन्नई और मुंबई से मिले तेजी के संकेतों से दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू नई और पुरानी दोनों की कीमतों में 50-125 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण कनाडा के साथ ही मध्य प्रदेश लाईन की मसूर की कीमतों में 50-100 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,750 रुपये और 6,800 प्रति क्विंटल हो गए।
महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और इंदौर लाईन के काबुली चना में हाजिर मिलों की मांग में हुई बढ़ोतरी के कारण भाव 100 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तेज हो गए। काबुली चना के आयात पर 40 फीसदी शुल्क होने के कारण आयात पड़ते नहीं लग रहे हैं।
चीन के साथ ही मद्रास की चित्रा किस्म की राजमा में स्थानीय मांग बढ़ने से 200-500 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, एनसीडीईएक्स पर अगस्त डिलीवरी वायदा अनुबंध में चना की कीमतों में 20 रुपये की तेजी आई, जबकि सितंबर वायदा अनुबंध में इसकी कीमतों में 37 रुपये का सुधार आया।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें