नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग अच्छी बनी रही रहने से गुरूवार को मुंबई में शुरूआती कारोबार में आयातित अरहर, उड़द, मसूर और काबुली चना की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
दालों में थोक के साथ ही खुदरा में मांग कमजोर ही बनी रही, जबकि आगे नीचे भाव में मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे इनके भाव में और सुधार आयेगा।
माना जा रहा है कि हाल ही में प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण खरीफ दलहन की बुवाई में तेजी आई है, साथ ही विदेश से लगातार आपूर्ति बनी रहने के कारण इनकी कीमतों में बड़ी तेजी की उम्मीदे नहीं है। वैसे भी सरकार की नीतियों को देखते हुए व्यापारी अभी दालों की खरीद कम कर रहे हैं।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से बर्मा लाईन की लेमन अरहर नई के साथ ही पुरानी में 50-50 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,250 रुपये और 6,150 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। वहीं, अरुषा अरहर के भाव 6,050-6,100 रुपये पर पर स्थिर बने रहे। सूडान की नई अरहर के दाम भी 6,500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
बर्मा उड़द एफएक्यू नई और पुराने दोनों में दाल मिलों की खरीद बनी रहने के कारण भाव 25-25 रुपये बढ़कर क्रमशः 6,425 रुपये और 6,325 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
कनाडा की क्रिमसन किस्म के मसूर के भाव मुंबई, मुंद्रा, कांडला और हजीरा बंदरगाह पर तथा ऑस्ट्रेलिया मसूर के भाव मुंबई में 100 रुपये प्रति क्विंटल तेज हो गए। आयातित मसूर का हाजिर स्टॉक कम होने से, एवं वर्तमान में बढ़े भाव का आयात होने के कारण कीमतों में सुधार आया।
रूस का काबुली चना 50 रुपये बढ़कर 5,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। जबकि सूडान के काबुली चना नए और पुराने के भाव क्रमश: क्रमश: 5,450 रुपये और 5,200 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। काबूली चना पर आयात शुल्क 40 फीसदी होने के कारण आयात पड़ते नहीं लग रहे हैं।
वायदा कीमतों में आई तेजी से तंजानिया लाईन के चना में 100 रुपये की तेजी आकर भाव 4,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें