नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा दालों की स्टॉक लिमिट में छूट दिए जाने से दाल मिलों की हाजिर मांग बराबर बनी रही, जिससे बुधवार को भी दिल्ली के नया बाजार में लगातार दूसरे दिन अरहर, उड़द और मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
हालांकि दालों में खुदरा के साथ ही थोक में मांग कमजोर बनी हुई है, लेकिन नीचे दाम पर आगे दालों की खरीद बढ़ने का अनुमान है।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से बर्मा की लेमन अरहर के भाव 150 रुपये बढ़कर 6,325 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। आगे के सौदों में, बर्मा की नई अरहर के दाम चेन्नई से दिल्ली के लिए जुलाई डिलीवरी के भाव 150 रुपये बढ़कर 6,550 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
चेन्नई बंदरगाह पर नियमित विदेशी आपूर्ति बनी रहने के बावजूदभी चेन्नई और मुंबई से मिले तेजी के संकेतों से दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू नई और पुरानी दोनों की कीमतों में 75-100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी आई है। बर्मा उड़द एफएक्यू नई और पुरानी के भाव दिल्ली में बढ़कर 6,550 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जबकि एसक्यू नई और पुरानी के भाव क्रमश: 7,425 और 7,400 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण मध्य प्रदेश के साथ ही कनाडा लाईन की मसूर की कीमतों में 100—150 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,750 रुपये और 6,700 प्रति क्विंटल हो गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें