नई दिल्ली।
अच्छी मानसूनी बारिश से चालू खरीफ में 16 अगस्त तक राजस्थान में खरीफ
फसलों की बुआई तय लक्ष्य की 98.39 फीसदी पूरी हो चुकी है, जबकि पिछले साल
की समान अवधि के मुकाबले 16.47 फीसदी ज्यादा है।
राज्य के कृषि
निदेशालय के अनुसार चालू खरीफ में राज्य में 164.17 लाख हेक्टेयर में खरीफ
फसलों की बुआई का लक्ष्य तय किया हुआ है, जबकि 16 अगस्त तक राज्य में
161.52 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी है। पिछले साल इस समय तक राज्य में
केवल 138.68 लाख हेक्टेयर में ही फसलों की बुआई हो पाई थी।
चालू
खरीफ में राज्य में मोटे अनाजों की बुआई 63.74 लाख हेक्टेयर में हो चुकी
है, जबकि इनकी बुआई का लक्ष्य 61.67 लाख हेक्टेयर का तय किया गया है। अतः
बुआई तय लक्ष्य से ज्यादा क्षेत्रफल में हो चुकी है। पिछले साल इस समय तक
इनकी बुआई केवल 53.22 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी।
राज्य में धान
की रोपाई 2.27 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि तय लक्ष्य 2.10 लाख
हेक्टेयर से ज्यादा है। इसी तरह से ज्वार की बुआई 6.79 लाख हेक्टेयर में
बाजरा की 45.19 लाख हेक्टेयर में और मक्का की 9.44 लाख हेक्टेयर में हो
चुकी है। राज्य सरकार ने चालू खरीफ में इनकी बुआई का लक्ष्य क्रमशः 6.10
लाख हेक्टेयर, 44 लाख हेक्टेयर और 9.40 लाख हेक्टेयर तय किया हुआ है।
दालों
की बुआई चालू खरीफ में राज्य में बढ़कर 33.82 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है,
जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई केवल 33.59 लाख हेक्टयेर में ही हो
पाई थी। हालांकि दालों की बुआई का लक्ष्य चालू खरीफ में 40.85 लाख हेक्टेयर
का तय किया हुआ है। खरीफ दलहन की प्रमुख फसल मूंग की बुआई चालू खरीफ में
थोड़ी घटकर 20.44 लाख हेक्टयेर में ही हुई है, जबकि पिछले साल की समान अवधि
में इसकी बुआई 20.49 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी है। अन्य दालों में मोठ
की 9.42 लाख हेक्टेयर में और उड़द की 3.17 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है।
तिलहनी
फसलों की बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 23.38 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है,
जोकि पिछले साल की समान अवधि के 21.82 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। तिलहन की
प्रमुख फसल मूंगफली की बुआई 7.90 लाख हेक्टेयर में और सोयाबीन की 11.51
लाख हेक्टयेर में हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक इनकी बुआई क्रमशः
7.70 लाख हेक्टेयर और 10.62 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।
ग्वार सीड
की बुआई चालू खरीफ में राज्य में 30.14 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि
इसकी बुआई का लक्ष्य 25 लाख हेक्टेयर है। पिछले साल राज्य में इस समय तक
केवल 19.69 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हो पाई थी।
कपास की बुआई राज्य
में चालू सीजन में बढ़कर 6.52 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले
खरीफ की समान अवधि में इसकी बुआई केवल 6.28 लाख हेक्टयेर में ही हो पाई
थी।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें