नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण शुक्रवार को दिल्ली के नया बाजार में बर्मा की अरहर ही कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में तेजी दर्ज की गई जबकि उड़द की कीमतों में गिरावट आई।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण लगातार दूसरे दिन दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर नई के भाव में 25 रुपये की तेजी आकर भाव 6,350 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इस दौरान पुरानी अरहर की कीमतें 6,200 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे, लेकिन इन भाव में बिकवाली कमजोर रही। हालांकि, हाजिर बाजार में अफ्रीका की अरहर सस्ती है, साथ ही उसकी क्वालिटी भी काफी हल्की है, जबकि आगे आयातित अरहर की आवक भी बढ़ेगी, इसलिए इसकी कीमतों में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है।
दाल मिलों की हाजिर कमजोर होने के कारण दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतें 50 से 75 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,975 रुपये और 7,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। महाराष्ट्र लाईन की नई उड़द के भाव दिल्ली में क्वालिटीनुसार 6,000-7,000 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
इस बीच, मौसम साफ होने से नई खरीफ उड़द की आवक बढ़ी है, हालांकि नई फसल की क्वालिटी काफी हल्की है, जबकि मिलर्स और व्यापारी अच्छी क्वालिटी की नई उड़द की खरीद कर रहे हैं। दिवाली के त्योहार के लिए नवंबर के पहले सप्ताह के दौरान प्रमुख बाजार बंद रहेंगे, इसलिए घरेलू मंडियों में दलहन की आवक कम रहेगी।
दाल मिलों की हाजिर मांग सुधरने से लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में 25—100 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,325 रुपये और 7,600 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें