नई दिल्ली। नीचे दाम पर दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण गुरूवार को दिल्ली के नया बाजार में बर्मा की अरहर, उड़द एफक्यू के साथ ही कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर और चना की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।
व्यापारियों के अनुसार दालों की खुदरा और थोक मांग में नीचे भाव मेें मांग निकलने से सुधार आया है, आगे त्यौहारी सीजन है इसलिए इनकी मांग में आगे और भी हल्का सुधार आने का अनुमान है।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर नई के भाव में 25 रुपये की तेजी आकर भाव 6,300 से 6,325 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी तरह से पुरानी अरहर की कीमतों में 100 रुपये की तेजी आकर भाव 6,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। हालांकि, हाजिर बाजार में अफ्रीका की अरहर सस्ती है, साथ ही उसकी क्वालिटी भी काफी हल्की है, जबकि आगे आयातित अरहर की आवक भी बढ़ेगी, इसलिए इसकी कीमतों में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है।
दाल मिलों की हाजिर बढ़ने के कारण दिल्ली में बर्मा उड़द एफएक्यू की कीमतें 50 रुपये बढ़कर 7,025 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। उड़द एसक्यू के भाव इस दौरान 7,825 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। महाराष्ट्र लाईन की नई उड़द के भाव दिल्ली में क्वालिटीनुसार 6,000-7,000 रुपये प्रति क्विंटल रहे।
दाल मिलों की हाजिर मांग सुधरने से दिल्ली में कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में 50-50 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 7,300 रुपये और 7,500 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
चना की कीमतों में 100 रुपये की तेजी आकर लारेंस रोड़ पर राजस्थानी चना के दाम 5,200 से 5,225 रुपये और मध्य प्रदेश के चना के दाम 5,125 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें