नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर बनी रहने के कारण मंगलवार को दिल्ली के नया बाजार में कनाडा और मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में गिरावट आई जबकि आयातित अरहर के भाव तेज हुए। इस दौरान उड़द की कीमतें स्थिर बनी रही।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर पुरानी और नई के भाव में 50-50 रुपये की तेजी आकर भाव 6,550 रुपये और 6,700 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से दिल्ली में मध्य प्रदेश और कनाडा की मसूर की कीमतों में 75-75 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 7,700 रुपये और 7,500 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
उधर, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में मसूर का उत्पादन कम होने का अनुमान है, जिस कारण विश्व बाजार में भाव तेज हैं। इसलिए घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतों में ज्यादा मंदा आने की उम्मीद नहीं है।
कनाडा में मसूर का उत्पादन 1.802 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 2.868 मिलियन टन से कम है। अमेरिका में मसूर का उत्पादन पिछले साल के 336,000 टन से घटकर 231,000 टन ही होने की उम्मीद है।
दाल मिलों की सीमित मांग के कारण दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई के दाम क्रमश: 8,300 रुपये और 8,325 से 8,350 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। इसी तरह उड़द एफएक्यू के भाव भी 7,200 से 7,225 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए।
प्रमुख उत्पादक राज्यों में खरीफ उड़द की कटाई जोरों पर है, जबकि बारिश से नई फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आगे और बारिश होने की भविष्यवाणी की है। ऐसे में उत्पादक राज्यों में ज्यादा बारिश हुई तो फिर नुकसान और बढ़ेगी, इसलिए बढ़िया मालों की मांग आगे बढ़ने की उम्मीद है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें