नई दिल्ली। नीचे दाम पर दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण बुधवार को दिल्ली के नया बाजार में बर्मा की उड़द की कीमतों में तेजी दर्ज की गई, जबकि अन्य दालों के दाम स्थिर बने रहे।
दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने के कारण दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई के दाम 25-75 रुपये तेज होकर क्रमश: 8,325 रुपये और 8,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। इसी तरह उड़द एफएक्यू के भाव में भी 50 रुपये की तेजी आकर भाव 7,250 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। प्रमुख उत्पादक राज्यों में लगातार हुई बारिश और कीटों के हमले से कई क्षेत्रों में उड़द की फसल को 50 से 60 फीसदी तक नुकसान हुआ है जबकि मंडियों में जो नई उड़द आ रही है उसमें नमी भी 20 से 25 फीसदी की है। इसलिए अच्छी किस्म की उड़द में मांग बनी रहने की उम्मीद है।
दाल मिलों की सीमित खरीद के कारण दिल्ली में बर्मा की लेमन अरहर पुरानी और नई के भाव क्रमश: 6,550 रुपये और 6,700 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
दिल्ली में मध्य प्रदेश और कनाडा की मसूर की कीमतें क्रमश: 7,700 रुपये और 7,500 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही। उधर, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में मसूर का उत्पादन कम होने का अनुमान है, जिस कारण विश्व बाजार में भाव तेज हैं। इसलिए घरेलू बाजार में भी इसकी कीमतों में ज्यादा मंदा आने की उम्मीद नहीं है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें