नई दिल्ली। चालू खरीफ सीजन में देशभर में खरीफ फसलों की बुआई 1,105 लाख हेक्टेयर को पार कर चुकी है तथा खरीफ की प्रमुख फसल धान की रोपाई के साथ ही दालों की बुआई में बढ़ोतरी हुई है लेकिन तिलहन की बुआई पिछले साल की तुलना में पिछे चल रही है।
कृषि मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर 2021 को जारी आंकड़ों के अनुसार खरीफ फसलों की बुआई 0.83 फीसदी पिछड़कर केवल 1,105.19 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई 1,114.50 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।
धान की रोपाई चालू खरीफ में बढ़कर 414.18 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जोकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि के 413.34 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है।
दलहनी फसलों की बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 140.72 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई केवल 137.89 लाख हेक्टेयर ही हुई थी। खरीफ दलहन की प्रमुख फसल अरहर की बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 50.02 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले खरीफ में इसकी बुआई 48.18 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी। अन्य दालों में उड़द की बुआई 39.43 और मूंग की 35.25 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 38.65 और 35.38 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। अन्य दालों की बुआई भी बढ़कर चालू खरीफ में 15.45 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई 15.12 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई थी।
मोटे अनाजों की बुआई चालू खरीफ में घटकर 174.70 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई 178.83 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। मोटे अनाजों में बाजरा की बुआई चालू खरीफ में 63.40 लाख हेक्टेयर में, ज्वार की 14.65 लाख हेक्टेयर में ही हुई है जबकि पिछले खरीफ की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 68.67 और 15.13 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। मक्का की बुआई चालू खरीफ में 81.52 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि के 80.24 लाख हेक्टेयर से बढ़ी है।
तिलहनी फसलों की बुआई चालू खरीफ में 193.95 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि के 196.45 लाख हेक्टेयर के मुकाबले कम है। तिलहनी फसलों में सोयाबीन की बुआई 121.77 लाख हेक्टेयर में और मूंगफली की 49.14 लाख हेक्टेयर में ही हुई है, जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 121.20 और 50.98 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी। अन्य तिलहन में शीसम सीड की बुआई 13.31 लाख हेक्टेयर में और केस्टर की 6.96 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इनकी बुआई क्रमश: 13.99 और 7.34 लाख हेक्टेयर में हो चुकी थी।
कपास की बुआई चालू खरीफ में घटकर 119.66 लाख हेक्टेयर में ही हो पाई है, जबकि पिछले खरीफ सीजन की समान अवधि में इसकी बुआई 126.97 लाख हेक्टयेर में हो चुकी थी।
गन्ने की बुआई चालू खरीफ में बढ़कर 54.97 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले खरीफ में इसकी बुआई केवल 54.08 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें