नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर बनी रहने से बुधवार को दिल्ली के नया बाजार में मध्य प्रदेश की मसूर के साथ ही बर्मा की उड़द मेंं गिरावट दर्ज की गई जबकि अरहर की कीमतों में तेजी आई।
सरकारी नीतियों और हस्तक्षेप के डर से बढ़ी हुई कीमतों में सतर्क व्यापार देखा गया।
दिल्ली में दाल मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से बर्मा की लेमन अरहर नई और पुरानी के भाव में 50-100 रुपये की तेजी आकर भाव क्रमश: 6,800 रुपये और 6,700 प्रति क्विंटल हो गए।
नियमित विदेशी आपूर्ति और समर उड़द की घरेलू आवक बनी रहने के साथ ही चेन्नई और मुंबई के कमजोर संकेत से दिल्ली में बर्मा उड़द एसक्यू पुरानी और नई दोनों की कीमतों में 25-25 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 8,175 से 8,200 और 8,225 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। इसी तरह उड़द एफएक्यू नई के भाव भी 25 रुपये घटकर 7,100 से 7,125 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
इसके अलावा, महाराष्ट्र के कुछ मंडियों में नई उड़द की आवक देखी गई। अगले महीने के अंत तक नई खरीफ की फसल की कटाई की उम्मीद है।
हालांकि, हाल ही में हुई बारिश के कारण खरीफ उड़द की खड़ी फसल को मध्य प्रदेश और राजस्थान में बाढ़ से नुकसान की आशंका है, जिससे नीचे भाव में मिलों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से मध्य प्रदेश की मसूर की कीमतों में 50 रुपये की गिरावट आकर भाव 7,250 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। बढ़े भाव में दाल मिलों की मांग कमजोर हुई। हालांकि कनाडा की मसूर के भाव दिल्ली में 7,050 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे।
हालांकि, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में मसूर के उत्पादन अनुमान में कमी आने की आशंका है, जिससे आगे इसकी कीमतों में सुधार आने का अनुमान है।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें