नई दिल्ली। दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने के कारण बुधवार को मुंबई में शुरूआती कारोबार में आयातित उड़द, चना और काबुली चना की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई जबकि अरहर के दाम स्थिर बने रहे।
दाल मिलों की सीमित मांग से मुंबई में लेमन अरहर नई और पुरानी के भाव क्रमश: 6,450 रुपये और 6,350 रुपये प्रति क्विंटल प्रति क्विंटल पर स्थिर बने रहे। इसी तरह से अरुषा अरहर के साथ ही मोजाम्बिक लाइन की गजरी अरहर के भाव भी क्रमश: 6,350 और 6,325 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। सूडान लाईन की अरहर के दाम 6,725 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए गए।
दाल मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से बर्मा उड़द एफएक्यू दोनों नई और पुरानी दोनों की कीमतों में 50-50 रुपये की गिरावट आकर भाव क्रमश: 6,850 रुपये और 6,750 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
इसके अलावा, महाराष्ट्र की कई मंडियों में नई उड़द की आवक शुरू हो गई है तथा अगले महीने के अंत से नई खरीफ उड़द की कटाई शुरू होने की उम्मीद है।
हालांकि, हाल ही में हुई बारिश के कारण खरीफ उड़द की खड़ी फसल को मध्य प्रदेश और राजस्थान के क्षेत्रों में बाढ़ से नुकसान हुआ है, जिससे आगे नीचे भाव में मांग बढ़ने की संभावना है।
कनाडा लाईन की मसूर के भाव मुंबई में स्थिर बने रहे। हालांकि केंद्र सरकार ने मसूर के आयात शुल्क में कटौती की है, लेकिन मिलों की हाजिर मांग बढ़ने से भाव में सुधार आया।
कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में मसूर का उत्पादन कम होने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेज बनी हुई है, जिससे हाजिर बाजार में भी दाम तेज हुए हैं।
स्थानीय मिलों की हाजिर मांग कमजोर होने से सूडान और रूस के काबुली चना के भाव 50-50 रुपये घटकर क्रमश: 5,250-5,450 रुपये और 5,000 रुपये प्रति क्विंटल हो गए।
इसी तरह से मुंबई में तंजानिया लाईन के चना के भाव 50 रुपये घटकर 4,800 से 4,850 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।
हालांकि, चना एवं काबुली चना में नीचे दाम पर बिकवाली पहले की तुलना में कमी हुई है, क्योंकि येलो मटर के आयात पर सरकार ने रोक लगा रखी है, जबकि चना पर आयात शुल्क ज्यादा होने के कारण आयात पड़ते नहीं लग रहे है। इसके अलावा, सरकार के पास भी अब चना का बकाया स्टॉक कम है। वैसे भी, चना की कीमतें उत्पादक मंडियों में अभी भी एमएसपी 5,100 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे बनी हुई हैं।
Daily update All Commodity news like : Wheat, Rice, Maize, Guar, Sugar, Gur, Pulses, Spices, Mentha Oil & Oil Complex (Musterd seed & Oil, soyabeen seed & Oil, Groundnet seed & Oil, Pam Oil etc.)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें